यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

खेत की तैयारी के लिए टॉप 5 लेजर लैंड लेवलर मशीन

प्रकाशित - 16 Apr 2024

जानें, इन इनकी विशेषता और कीमत और सब्सिडी की जानकारी

गेहूं की कटाई के बाद किसान दूसरी फसल की बुवाई करेंगे। इसके लिए खेत को तैयार करना भी जरूरी होगा। खेत की तैयारी का काम कृषि मशीन की सहायता से कम श्रम और समय में पूरा किया जा सकता है। आज ऐेसी कई आधुनिक कृषि मशीनें उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल करके आप खेती के काम को आसान बना सकते हैं। इन्हीं मशीनों में से एक मशीन लेजर लैंड लेवलर मशीन भी है। इसकी सहायता से आप खेत को समतल बना सकते हैं।

खास बात यह है कि इनकी खरीद पर सरकार की ओर से किसानों को सब्सिडी का लाभ भी प्रदान किया जाता है। इसके लिए समय-समय पर किसानों से आवेदन मांगे जाते हैं। किसान योजना के तहत आवेदन करके सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। इन दिनों बाजार में कई प्रकार की लेजर लैँड लेवलर मशीन आ रही हैं, लेकिन हम यहां ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको इनमें से चुनिंदा टॉप 5 लेजर लैंड लेवलर मशीनों की विशेषता, कीमत और सब्सिडी की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है लेजर लैंड लेवलर मशीन (What is laser land leveler machine)

लेजर लैंड लेवलर मशीन (Laser land leveler machine) की सहायता से आप पूरे खेत को समतल बना सकते हैं। इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे खेती में पानी की बचत होती है और ऊपज अच्छी मिलती है। अधिकतर धान की फसल लगाने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना गया है। इसके जरिये कम लागत में अधिक मुनाफा कमा जा सकता है। एक लेजर लैंड लेवलर मशीन में लेजर ट्रांसमीटर, रिसीवर, कंट्रोल बॉक्स और लेवलर शामिल होते हैं। रिसीवर से मिलने वाली सूचना के अनुसार ट्रैक्टर पर लगा कंट्रोल बॉक्स हाइड्रोलिक सिस्टम से लेवलर को ऊपर नीचे करता है। इस प्रक्रिया से खेत समतल हो जाता है। 

किसानों के बीच लोकप्रिय टॉप 5 लेजर लैंड लेवलर मशीन

बाजार में कई प्रकार की लेजर लैंड लेवलर मशीनें आती हैं। इनमें अलग-अलग कंपनी की मशीनें शामिल हैं। यहां हम टॉप 5 लेजर लैंड लेवलर मशीनों के बारें में जानेंगे जो किसानों के बीच लोकप्रिय है।

महिंद्रा लेजर लैंड लेवलर मशीन (Mahindra Laser Land Leveler Machine)

महिंद्रा लेजर लैंड लेवलर मशीन (Mahindra Laser Land Leveler Machine) 50-60 एचपी के साथ आती है। इसके इस्तेमाल से खेत को समतल बनाने काम बेहद आसान तरीके से किया जा सकता है। इसमें इलेक्ट्रिक कंट्रोल पैनल संकेतों को प्रदर्शित करता है जो तैयार ग्रेड के सापेक्ष ड्रैग बकेट की स्थिति को दर्शाता है। इसके इस्तेमाल से मिट्टी में नमी का वितरण समान होता है जो बेहतर अंकुरण के लिए बेहद जरूरी है। इसके उपयोग से खेत में पानी का समान वितरण है जिससे पानी का नुकसान नहीं होता है और बचत होती है। इसके अलावा उपज में बढ़ोतरी भी होती है।

जॉन डियर लैंड लेवलर मशीन (John Deere Land Leveler Machine)

जॉन डियर लैंड लेवलर मशीन (John Deere Land Leveler Machine) 50एचीपी के साथ आती है। इसमें बाल्टी का साइज 2000 (डब्ल्यू) x 600 (डी) x 800 (एच) है। मेनफ्रेम स्क्वायर पाइप (मिमी) 127 x 127 का है। इस मशीन की मुख्य शीट की मोटाई 8 मिमी और साइड शीट की मोटाई 10 मिमी है। इसमें इस्पात से बने मुख्य ब्लेड का साइज 2000 x 125 x 12.5 मिमी और साइड ब्लेड का साइज 600 x 125 x 12.5 मिमी है। इसकी लेजर ट्रांसमीटर रेंज 1300 मीटर है। इसमें 2 रिचार्जेबेल बैटरीज हैं। जॉन डियर लैंड लेवलर मशीन लैंड लेवलर मशीन को चलाने के लिए न्यूनतम 50 एचपी के ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है।

लैंडफोर्स लैंड लेवलर मशीन (Landforce Land Leveler Machine)

लैंडफोर्स लेजर लैंड लेवलर मशीन (Landforce Land Leveler Machine) की सहायता से खेत को वांछित ढलान के समतल किया जा सकता है। खेत में मिट्‌टी की असमानता फसल अंकुरण और उपज पर प्रभाव डालती है। ऐसे में लैंडफोर्स लेजर लैंड लेवलर मशीन की सहायता से खेत को समतल करने में काफी आसानी रहती है। इसमें खुरचनी बाल्टी, उपयुक्त आकार के ट्यूब वाले टायर के साथ जुड़वां डबल पहिये हैं। इस मशीन में सिलेंडर, हॉज, वाल्व और लेजर हुक साथ पूरा हाइड्रोलिक सिस्टम खुचनी के स्वचालित संचालन के लिए फिट है। लैंडफोर्स लेजर लैंड लेवलर मशीन के प्रयोग से 30 प्रतिशत उत्पादन बढ़ाने के साथ ही 40 प्रतिशत तक पानी की बचत की जा सकती है। खेत में खरपतवार को कम किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से सिंचाई में उपयोग होने वाले ईंधन, बिजली की बचत होती है।

शक्तिमान फ्लाईल मोवर मशीन (Shaktiman Fly Mower Machine)

शक्तिमान फ़्लाईल मोवर मशीन (Shaktiman Flail Mower Machine) लेजर लैंड लेवलर मशीन के अंतर्गत आती है। इसकी इम्पलीमेंट पावर 30-60 एचपी है। शक्तिमान फ्लाईल मोवर 850 मिमी चौड़ाई और 1130 मिमी ऊंचाई के साथ आता है। इस मशीन को 32 से 60 एचपी ट्रैक्टर के साथ 22-44 पावर किलोवाट से जोड़ा जा सकता है। इसमें 540 आरपीएम की पीटीओ इनपुट स्पीड और 2083 आरपीएम की रोटर स्पीड है, जो कार्य क्षमता को बढ़ती है। फसल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह मशीन 156 मिमी रोटर व्यास और 378 मिमी रोटर स्विंग व्यास के साथ आती है। शक्तिमान फ्लाईल मोवर मशीन की सहायता से घनी घास को काट जा सकता है, इसके लिए इस मशीन में मजबूत फ्लेयर्ड ब्लेड हैं। यह मशीन बाग की छंटाई में सक्षम है और अंगूरों के बागों में सफाई के काम आती है। यह खरपतवार और फसल अवशेषों को हटाने का काम करती है।

केएस एग्रोटेक लेज़र एंड लेवर मशीन (KS Agrotech Laser and Lever Machine)

केएस एग्रोटेक लेज़र एंड लेवर 50 एचपी पावर के साथ आती है। इस मशीन के बकेट की फ्रंट शीट की थिकनेस 10 या 8 मिमी है। इसकी लंबाई 2.56 फीट, चौड़ाई 84 इंच और गहराई 2 फीट है। इस मशीन में चार पहिये हैं। इसके टायरों का साइज 6-16 है। इसमें अनुशंसित टायर का प्रेशर 28पी है।

लेजर लैंड लेवलर मशीन की कीमत (laser land leveler machine price)

बाजार में अगल-अलग ब्रांड की लेजर लैंड लेवलर मशीनें की आती है जिनकी कीमत उनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर निर्भर करती हैं। भारत में लेजर लैंड लेवलर मशीन की अनुमानित कीमत (laser land leveler machine price) 14880 रुपए से शुरू होकर 377000 रुपए तक है।

लेजर लैड लेवलर मशीन पर कितनी मिलती है सब्सिडी (How much subsidy is available on laser lead leveler machine)

लेजर लैंड लेवलर मशीन खरीदने के लिए सरकार की ओर से किसानों को सब्सिडी (subsidy) दी जाती है। यदि बात की जाए बिहार की तो यहां लेजर लैंड लेवलर मशीन पर किसानों 50 से 60 प्रतिशत तक सब्सिडी (subsidy) का लाभ प्रदान किया जाता है। इसके लिए समय-समय पर आवेदन मांगे जाते हैं। आप अपने राज्य में मिलने वाली लेजर लैंड लेवलर मशीन सब्सिडी की जानकारी के लिए अपने निकटतम कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

कहां से करें लेजर लैंड लेवलर मशीन की खरीद (Where to buy laser land leveler machine)

ट्रैक्टर जंक्शन, ट्रैक्टर सहित सभी प्रकार की कृषि मशीनों को खरीदने व बेचने का एक विश्वसनीय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से लेजर लैंड लेवलर मशीन की खरीद किफायती कीमत पर कर सकते हैं। भारत की प्रमुख लेजर लैंड लेवलर मशीन की कीमत जानने के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजट कर सकते हैं। 

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें