खेती के लिए दमदार टॉप 10 कंबाइन हार्वेस्टर - जानें खासियत और विशेषताएं

Share Product प्रकाशित - 22 Jul 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

खेती के लिए दमदार टॉप 10 कंबाइन हार्वेस्टर - जानें खासियत और विशेषताएं

खेती में किसानों का मुनाफा बढ़ाने वाली मशीन, कंबाइन हार्वेस्टर

खेती के काम के लिए बाजार में अनेक प्रकार की आधुनिक मशीनें उलपब्ध है, जिनसे खेती का काम बहुत ही कम समय और श्रम में पूरा किया जा सकता है। इन्हीं आधुनिक कृषि मशीनों में एक खास मशीन हार्वेस्टर है। इसकी सहायता से गेहूं, सरसों, धान, सोयाबीन आदि फसलों की कटाई के साथ ही दानों को अलग करने का काम भी किया जा सकता है। इस मशीन के अंदर स्टोरेज क्षमता भी होती है जो टंकी भर जाने पर चालक को अपडेट देने का काम भी करती है, जिससे कि टंकी को खाली करके दुबारा से काम शुरू किया जा सके। इस तरह ये मशीन फसल कटाई, कुटाई यानि दौनी और दानों को अलग करने का काम काफी आसानी से कम समय में पूरा करने में सक्षम है। ये किसानों के लिए काफी उपयोगी और फायदेमंद मशीन है। इसकी सहायता से खेती के काम को कम परिश्रम और कम समय में पूरा किया जा सकता है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको हार्वेस्टर पर मिलने वाली सब्सिडी और भारत के टॉप 10 कंबाइन हार्वेस्टर की जानकारी दे रहे हैं।

Buy New Implements

बाजार में कितने प्रकार के हार्वेस्टर प्रचलन में हैं

बाजार में दो प्रकार के हार्वेस्टर प्रचलन में हैं। एक स्वचालित कंबाइन हार्वेस्टर और ट्रैक्टर चालित कंबाइन हार्वेस्टर। स्वचालित कंबाइन हार्वेस्टर में ट्रैक्टर की आवश्कयता नहीं पड़ती है। इसके अंदर मशीन फीट रहती है जिसकी सहायता से ये काम करता है। वहीं ट्रैक्टर चालित हार्वेस्टर को ट्रैक्टर के साथ जोडक़र चलाया जाता है। बता दें कि इस प्रकार के हार्वेस्टर को कंबाइन हार्वेस्टर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इससे फसल कटाई, थ्रेसिंग और विनोइंग काम एक साथ किया जाता है। इन तीन शब्दों से मिलकर ही इसका नाम कंबाइन हार्वेस्टर बना है। 

हार्वेस्टर से किन-किन फसलों के दानों को साफ किया जा सकता है

कंबाइन हार्वेस्टर एक बहुउपयोगी मशीन है। इसकी सहायता से गेहूं, धान, चना, सरसों, सोयाबीन, सूरजमुखी व मूंग की कटाई, कुटाई (दौनी) व दानों की सफाई में काम आसानी से एक साथ किया जा सकता है। इस मशीन का उपयोग करने से एक ओर जहां श्रम लागत घटती है वहीं समय की भी बचत होती है। 

हार्वेस्टर पर कितनी मिलती है सरकार से सब्सिडी

सरकार की ओर से किसानों को कंबाइन हार्वेस्टर खरीदने के लिए सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। ये अलग-अलग राज्यों में वहां के नियमानुसार दिया जाता है। सामान्यत: कंबाइन हार्वेस्टर पर लघु, सीमांत किसानों जिसमें अनसूचित जाति, जनजाति व महिला किसान शामिल हैं, को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। वहीं सामान्य वर्ग के किसानों को 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है।

कंबाइन हार्वेस्टर की अनुमानित कीमत

कंबाइन हार्वेस्टर की अनुमानित कीमत कटर बार की संख्या पर निर्भर करती है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार कंबाइन हार्वेटर की कीमत 10 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक हो सकती है। 

ये हैं भारत के टॉप 10 हार्वेस्टर

बाजार में कई कंपनियों के हार्वेस्टर आते हैं, इनकी कीमत भी अलग-अलग होती है। यहां हम केवल भारत के टॉप 10 हार्वेस्टर के बारे में बात करेंगे जो किसान के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ये टॉप 10 हार्वेस्टर इस प्रकार से हैं- 

1. केएस ग्रुप हार्वेस्टर (Ks Group Harvester)

केएस ग्रुप के 11 प्रकार के हार्वेस्टर आते हैं जो अपनी विशेष खूबियों और बेहतरीन कार्य करने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। इनमें केएस ग्रुप का ग्रीन गोल्ड हार्वेस्टर गेहूं और धान की कटाई के लिए काफी अच्छा है। इसकी सहायता से एक एकड़ में गेहूं की कटाई 2.5 घंटे और धान की कटाई 1.5 घंटे में की जा सकती है। इस ग्रुप का मक्का कटाई के लिए स्पेशल हार्वेस्टर केएस 9300 हार्वेस्टर आता है। इससे मक्का की फसल की कटाई बेहतर तरीके से की जा सकती है।

2. दशमेश कंबाइन हार्वेस्टर (Dasmesh Harvester)

दशमेश कंपनी के 10 प्रकार के हार्वेस्टर आते हैं। इसमें दशमेश 912 मॉडल बहुफसली हार्वेस्टर है जिससे कई फसलों की कटाई की जा सकती है। दशमेश का सेल्फ कंबाइन हार्वेस्टर 9100 भी आता है। ये भी मल्टीक्रॉप कंबाइन हार्वेस्टर है। इसके अलावा दशमेश का 9100 एसी केबिन वाला हार्वेस्टर भी है जो काफी सुविधाजनक तरीके से काम करता है। इसके अलावा इस कंपनी का मिनी कंबाइन हार्वेस्टर 3100 मॉडल छोटे किसानों के लिए काफी उपयोगी है। 

3. जॉन डियर कंबाइन हार्वेस्टर (John Deere Combine Harvesters)

जॉन डियर कंपनी का डब्ल्यू-70 ग्रीन हार्वेस्टर काफी लोकप्रिय है। इसमें कटर बार की चौड़ाई 14 फीट है। इसमें टर्बो चेंज इंजन आता है। इसमें 4 सिलेंडर लगे हुए हैं। इस हार्वेस्टर से धान, गेहूं, सोयाबीन, क्लस्टर बीन, मटर, काला चना, सूरजमुखी, धनिया, सरसों की फसल की कटाई और सफाई का काम आसानी से किया जा सकता है। 

4. प्रीत कंबाइन हार्वेस्टर (Preet Combine Harvesters)

प्रीत कंपनी के 7 प्रकार के कंबाइन हार्वेस्टर बाजार में आते हैं। इसमेें इसका मॉडल 987 मल्टीक्रॉप हार्वेस्टर की श्रेणी में आता है। इसमें सिलेंडरों की संख्या 6 है और कटर बार की चौड़ाई 14 फीट है। प्रीत का ये मॉडल एसी केबिन में भी आता है। इस मॉडल का नाम प्रीत- 987-डीलक्स एसी केबिन है। इसके अलावा इसका मॉडल प्रीत-949 टीएएफ, प्रीत-7049, प्रीत-749, प्रीत-849, प्रीत-649 टीएमसी आते हैं, ये भी काफी दमदार हैं।

5. शक्तिमान कंबाइन हार्वेस्टर (Shaktiman Combine Harvesters)

Buy Used Harvester

शक्तिमान कंपनी के दो हार्वेस्टर काफी लोकप्रिय है। इनमें एक गन्ना की फसल कटाई के लिए आता है जिसका नाम शक्तिमान शुगरकेन हार्वेस्टर है। इसकी थ्रेसिंग रोटर स्पीड 578 आरपीएम है। वहीं दूसरा हार्वेस्टर धान की फसल की कटाई के लिए प्रयुक्त होता है। इसका नाम शक्तिमान पेडी मास्टर 3776 है। इसकी ईंधन टैंक क्षमता 110 लीटर है। 

6. करतार कंबाइन हार्वेस्टर (Kartar Combine Harvesters)

करतार कंपनी के 7 प्रकार के हार्वेस्टर प्रचलन में हैं। इसमें करतार 4000 मल्टीक्रॉप हार्वेस्टर है। यह एसी केबिन में भी आता है। इसके कटर बार की चौड़ाई 14 फीट है। इसके अलावा करतार 3500, 3500जी, 3500 डब्ल्यू भी बेहतरीन हार्वेस्टर हैं। इसका मक्का फसल के लिए अलग से हार्वेस्टर आता है जिसे करतार 4000 मेज के नाम से जाना जाता है। इसका एक मॉडल करतार 360 टीएएफ है जिसके कटर बार की चौड़ाई 2133 है। ये बहु फसली हार्वेस्टर है। 

7. महिंद्रा कंबाइन हार्वेस्टर (Mahindra Combine Harvesters)

महिंद्रा के चार प्रकार के हार्वेस्टर बाजार में काफी लोकप्रिय हैं। इनमें महिंद्रा एमएसआई 457 3ए है। जिसके कटर बार की चौड़ाई 11.81 फीट है। यह बहुफसली हार्वेस्टर है। इसका एक मॉडल महिंद्रा हार्वेस्ट मास्टर एच 12 4डब्ल्यूडी आता है। इसमें कटर की चौडाई 12 फीट आती है। इसके अलावा इसके महिंद्रा हार्वेस्ट मास्टर एच 12 2डब्ल्यूडी और महिंद्रा गहिर 800 आता है ये भी मल्टीक्रॉप हार्वेस्टर की श्रेणी का हार्वेस्टर है। 

8. स्वराज कंबाइन हार्वेस्टर (Swaraj Combine Harvesters)

स्वराज कंपनी के तीन प्रकार के हार्वेस्टर काफी लोकप्रिय है। इसमें स्वराज 8100 एक्स सेल्फ प्रोपील्ड, स्वराज प्रो कंबाइन 7060 और स्वराज बी-525 हैं। इसमें स्वराज 8100 में ब्लेडों की संख्या 6 है और इसमें 101 एचपी का इंजन लगा हुआ है। वहीं स्वराज प्रो कंबाइन 7060 में ईंधन टैंक क्षमता 110 लीटर है और इसकी क्षमता 72 एचपी है। स्वराज बी-525 में कटर बार की चौड़ाई 3600 मिमी है। इसके ब्लेड 1075 मिमी &128 मिमी के हैं। 

9. विशाल कंबाइन हार्वेस्टर (Vishal Combine Harvesters)

विशाल कंपनी के विशाल-435 और विशाल-248 डॉल्फिन मॉडल काफी लोकप्रिय मॉडल हैं। इसमें विशाल-435 मॉडल में सिंलेडर की संख्या 6 है और इसमें 295 लीटर का ईंधन टैंक आता है। वहीं इसके विशाल-248 डॉल्फिन में कटर बार की चौड़ाई 8 फीट और सिंलेडर की संख्या 4 है।  

10. लैंडफोर्स कंबाइन हार्वेस्टर (Landforce Combine Harvesters)

लैंडफोर्स कंपनी के तीन प्रकार के हार्वेस्टर आते हैं। इसमें लैंडफोर्स ट्रैक्टर ड्राईवन हार्वेस्टर, लैंडफोर्स कंबाइन हार्वेस्टर और लैंडफोर्स मैक्स 4900 मेज आता है। इसमें लैंडफोर्स ट्रैक्टर ड्राईव हार्वेस्टर जो ट्रैक्टर से जोडक़र चलाया जाता है। इसमें इंजन की क्षमता 101 एचपी है। इसके अनाज टैंक की क्षमता 2000 किलोग्राम है। इसका लैंडफोर्स मैक्स 4900 मेज हार्वेस्टर, मक्का की फसल कटाई के लिए आता है। इसकी इंजन क्षमता भी 101 एचपी है और अनाज टैंक क्षमता भी 2000 किलोग्राम तक है। 

कहां से करें कंबाइन हार्वेस्टर की खरीद

यदि आप अपने बजट के अनुसार कंबाइन हार्वेस्टर की खरीद करने की सोच रहे हो तो ट्रैक्टर जंक्शन आपकी सहायता करेगा। बता दें कि ट्रैक्टर सहित सभी प्रकार के कृषि उपकरणों की खरीद के लिए ट्रैक्टर जंक्शन सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है। यहां आपको सभी लोकप्रिय कंपनी के कंबाइन हार्वेस्टर उचित कीमत पर मिल जाएंगे। आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी जरूरत के हिसाब से किफायती कीमत पर कंबाइन हार्वेस्टर की खरीद कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सोनालिका ट्रैक्टरवीएसटी ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back