धान की रोपाई को आसान बनाने आया महिंद्रा का 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर

Share Product प्रकाशित - 14 Mar 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

धान की रोपाई को आसान बनाने आया महिंद्रा का 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर

धान की रोपाई होगी आसान, जानें, इसके फीचर्स और कीमत

दुनिया की नंबर 1 ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने धान किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए धान की रोपाई का काम आसान बनाने के उद्देश्य से महिंद्रा 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर (Mahindra 6 RO Paddy Walker Transplanter) को बाजार में उतारा है। 6 पंक्तियों वाले इस पैडी ट्रांसप्लांटर को महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फॉर्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) (Farm Equipment Sector (FES) of Mahindra & Mahindra Limited) ने तमिलनाडु में लान्च किया है। 

Buy New Implements

महिंद्रा 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर (Mahindra 6 RO Paddy Walker Transplanter) की खास बात यह है कि यह एक साथ छह पंक्तियों में धान की रोपाई कर सकता है। इस मशीन की सहायता से निश्चित दूरी और गहराई पर धान की बुवाई की जा सकती है। इस पैडी ट्रांसप्लाटर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे सीमित स्थानों में भी आसानी से चलाया जा सकता है। इस मशीन से धान की बुवाई करने पर किसानों के श्रम और समय की बचत होगी और खेती की लागत भी कम होगी।

क्या है महिंद्रा 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर की विशेषताएं (What are the features of Mahindra 6 RO Paddy Walker Transplanter)

महिंद्रा 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर (Mahindra 6 RO Paddy Walker Transplanter) में कई ऐसी विशेषताएं है जो इसे दूसरे ब्रांड से अलग बनाती है। किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी मशीन का निर्माण करती है। इस 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर को भी कंपनी ने किसान की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाया है। महिंद्रा के 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार से हैं

  • महिंद्रा 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर (Mahindra 6 RO Paddy Walker Transplanter) न्यूनतम विचलन के साथ सटीक रोपण सुनिश्चित करता है।
  • यह ट्रांसप्लांटर समायोज्य रोपण अंतर के साथ, तैरते हुए अंकुरों और गलत रोपण को रोकता है।
  • इस ट्रांसप्लांटर की सहायता से लगातार धान की रोपाई की जा सकती है। यह मशीन अंकुरों को लगातार खिलाने के लिए रबर स्पाइक्स से सुसज्जित है।
  • महिंद्रा 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर (Mahindra 6 RO Paddy Walker Transplanter) असमान मैदानी भू-भाग पर भी स्थिर रोपण गहराई को बनाए रखता है।
  • इस मशीन की सहायता से सुविधाजनक और प्रभावी तरीके से धान की बुवाई की जा सकती है।
  • महिंद्रा 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर (Mahindra 6 RO Paddy Walker Transplanter) में बड़े व्यास का पहिया है जिससे खेत में इसका संचालन काफी सुविधाजनक है।
  • महिंद्रा 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर (Mahindra 6 RO Paddy Walker Transplanter) वजन में हल्का होने से इसे किसी भी प्रकार के क्षेत्र में सुचारू रूप से प्रयोग में लाया जा सकता है।
  • महिंद्रा 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर (Mahindra 6 RO Paddy Walker Transplanter) न्यूनतम ईंधन खपत में उच्च प्रदर्शन की क्षमता रखती है।
  • महिंद्रा 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर (Mahindra 6 RO Paddy Walker Transplanter) में वाटरप्रूफ और टिकाऊ गियर बॉक्स है जो खेत में बेहतर प्रदर्शन परिणाम देते हैं।
  • महिंद्रा 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर (Mahindra 6 RO Paddy Walker Transplanter) में ओएचवी पेट्रोल इंजन है जो उच्च आउटपुट और ईंधन दक्षता के लिए इंजीनियर किया गया है। 
  • महिंद्रा पैडी वॉकर 6 आरओ का हल्का और कॉम्पैक्ट इंजन कम शोर, कंपन और लंबे समय तक परिचालन सुनिश्चित करता है।
  • महिंद्रा 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर (Mahindra 6 RO Paddy Walker Transplanter) पर्याप्त ईंधन क्षमता के साथ आता है। इसमें खेत में लंबे समय तक कार्य करने के लिए चार लीटर का ईंधन टैंक दिया गया है।

क्या है महिंद्रा 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर की कीमत (What is the price of Mahindra 6 RO Paddy Walker Transplanter)

महिंद्रा 6 आरओ पैडी वॉकर ट्रांसप्लांटर (Mahindra 6 RO Paddy Walker Transplanter) की शुरुआत अभी तमिलनाडु से की गई है। नया महिंद्रा 6 आरओ पैडी वॉकर तमिलनाडु में महिंद्रा के व्यापक डीलर नेटवर्क के जरिये सीमित समय के विशेष ऑफर मूल्य 2,49,999 रुपए के साथ उपलब्ध होगा। महिंद्रा 6 आरओ पैडी वॉकर को महिंद्रा फाइनेंस (Mahindra Finance) और श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) से सर्वोत्तम श्रेणी के वित्त पोषक विकल्पों के साथ भी पेश किया जाएगा। 

Buy Used Harvester

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टरन्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back