गर्मी में पशु दे रहे हैं कम दूध तो अपनाएं ये उपाय, कम नहीं होगी मात्रा

जानें, गर्मी में पशुओं का दूध बढ़ाने के आसान और कारगर उपाय

इन दिनों गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इसका असर इंसानों के साथ ही पशुओं पर भी देखा जा रहा है। बढ़ते तापमान का प्रभाव पशुओं की दूध (MiLk) देने की क्षमता पर भी पड़ता है। इसके कारण पशुपालक किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। यदि किसान गर्मी के मौसम में कुछ बातों का ध्यान रखें तो गर्मी में भी पशुओं के दूध की मात्रा को संतुलित रखा जा सकता है। इसके लिए पशुपालक किसानों को गर्मी के मौसम में पशुओं की विशेष देखभाल करनी चाहिए और साथ ही उनके खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि उनकी दूध देने की क्षमता हर मौसम में एक जैसी बनी रहे, जिससे दूध से मिलने वाले मुनाफे में अंतर न आए और पशु की सेहत भी ठीक रहे। आज हम आपको इसी विषय पर जानकारी दे रहे हैं कि आप कैसे अपने दुधारू पशु के दूध की मात्रा में बढ़ोतरी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

गर्मियों में क्यों घटती है पशु के दूध की मात्रा

सबसे पहले पशुपालकों को यह जानना जरूरी है कि पशु की दूध देने की क्षमता गर्मियों में ही क्यों कम होती है। दरअसल, गर्मी के मौसम में तापमान में बढ़ोतरी के कारण पशु तनाव में जल्दी आ जाते हैं, जिसे हीट स्ट्रेस (Heat Stress) कहा जाता है। ऐसे में पशु शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए अधिक ऊर्जा खर्च करते हैं, जिससे उनकी भूख कम होने लगती है। इस कारण उनका दूध उत्पादन कम हो जाता है। ऐसे में पशुपालक किसानों को चाहिए कि इस मौसम में पशु को संतुलित और ऐसी खुराक दें, जिससे दूध की मात्रा प्रभावित न हो।

गर्मी में पशु के आहार में क्या करें बदलाव

गर्मी के मौसम में पशुपालकों को पशु के आहार में भी उचित बदलाव करना चाहिए। इस मौसम में पशुओं को हल्की, सुपाच्य और शीतलता देने वाली वस्तुएं खिलानी चाहिए। ऐसे में पशुपालकों को उनके आहार में हरा चारा, गीला भूसा, खली आदि शामिल करना चाहिए। इस समय हरे चारे की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। हरे चारे के रूप में किसान लोबिया, रिजका (लूसर्न), नेपियर घास तथा अन्य अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, मक्का का हरा चारा इस्तेमाल कर सकते हैं, यह पशुओं के लिए काफी अच्छा रहता है। वहीं, खनिज मिश्रण यानी मिनरल मिक्स और विटामिन्स को भी आहार में शामिल किया जाना चाहिए।

पशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर को ठंडा रखने के लिए नीम, तुलसी या पुदीने का अर्क भी पानी में मिलाकर पिलाना चाहिए। इससे पशु गर्मियों में जल्द बीमार नहीं पड़ेंगे। इसके अलावा, पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए दिन में कई बार ताजा और ठंडा पानी पिलाना चाहिए, क्योंकि पानी की कमी का सीधा प्रभाव पशु की दूध देने की क्षमता पर पड़ता है। ऐसे में पशु को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं।

गर्मी में पशु की कैसे करें देखभाल

पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए उन्हें छायादार, साफ–सुथरी और हवादार जगह पर बांधना चाहिए। वहीं, पशुबाड़े में सुबह–शाम पानी का छिड़काव भी किया जा सकता है। यदि संभव हो तो पंखा या कूलर लगाना चाहिए ताकि उन्हें लू व गर्मी से बचाया जा सके। इसके अलावा, पशु को दिन में एक या दो बार ठंडे पानी से नहलाना चाहिए ताकि उनके शरीर का तापमान नियंत्रित रहे। पशुपालकों को चाहिए कि समय–समय पर अपने पशु की जांच पशु चिकित्सक से कराएं ताकि समस्या का शुरुआत में ही निदान किया जा सके। यदि सही तरीके से पशुओं की देखभाल व पोषक आहार दिया जाए तो गर्मी में भी पशुओं से भरपूर दूध प्राप्त किया जा सकता है। उपरोक्त उपाय अपनाकर किसान गर्मी के मौसम में भी अपने डेयरी व्यवसाय को लाभकारी बना सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें