गेहूं की बंपर पैदावार के लिए तीन नई किस्में जारी, जानें पूरी जानकारी

Share Product प्रकाशित - 05 Sep 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

गेहूं की बंपर पैदावार के लिए तीन नई किस्में जारी, जानें पूरी जानकारी

जानें, गेहूं की इन नई किस्मों की विशेषता और लाभ

देश में खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं। कृषि वैज्ञानिक आए दिन खेती में नए प्रयोग करके खाद्यान्न उत्पादन को बढ़ाने के लिए नई-नई किस्में विकसित करते हैं। इसी क्रम में पिछले दिनों जब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना के वैज्ञानिकों ने गेहूं की तीन किस्मों की पहचान की है और उन्हें देश भर के लिए जारी किया है। बताया जा रहा है कि ये किस्में रोग प्रतिरोधी होने के साथ ही अधिक पैदावार देने में समक्ष हैं। 

Buy Used Tractor

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 29 अगस्त को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर में उप महानिदेशक (फसल विज्ञान), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की अध्यक्षता में आयोजित वैराइटी आइडेंटिफिकेशन कमेटी (वीआईसी) की बैठक में हुई। इसमें गेहूं की तीन नई किस्में देशभर के किसानों के लिए जारी की गई। उम्मीद की जा रही है कि आगामी रबी सीजन में देशभर के किसानों को यह किस्में बुआई के लिए उपलब्ध हो सकेंगी।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से किसानों को गेहूं की इन तीन नई किस्मों की विशेषता और लाभ की जानकारी दे रहे हैं।

1. गेहूं की पीबीडब्ल्यू-826 किस्म

पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की ओर से चिन्हित और जारी की गई गेहूं की पीबीडब्ल्यू-826 किस्म देश की दो प्रमुख गेहूं पट्टी के लिए उपयोगी बताई जा रही है। इस किस्म को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, जम्मू और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम मैदानी क्षेत्र के लिए यह उपयोगी बताया जा रहा हैं। इन राज्यों में इस किस्म का प्रयोग समय पर और सिंचित बुवाई के तहत किया जा सकता है। यह किस्म इन क्षेत्रों में तीन साल के परीक्षण के दौरान अनाज की उपज के मामले में पहले स्थान पर रही है। इस किस्म में अधिक हेक्टोलीटर भार वाले मोटे दानों का उत्पादन होता है।

वहीं यह किस्मपूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे उत्तर पूर्व मैदानी क्षेत्र के लिए भी उपयोगी पाई गई है। यह किस्म सिंचित समय पर बुवाई की के लिए बेहतर किस्म बताई जा रही है। 

2. गेहूं की पीबीडब्ल्यू 872 किस्म

ये किस्म भी पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की ओर जारी की गई है। इस किस्म को देश के उत्तर पश्चिम मैदानी क्षेत्र के किसानों के लिए जारी किया गया है। इसका प्रयोग सिंचित भूमि में किया जा सकता है। इस किस्म की पहचान जल्दी बोई जाने वाली और उच्च उपज संभावित किस्म तौर पर की गई है।

3. गेहूं की पीबीडब्ल्यू 833 किस्म

पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की ओर से गेहूं की तीसरी किस्म पीबीडब्ल्यू 833 जारी की गई है। यह किस्म उच्च अनाज उपज और प्रोटीन सामग्री के तौर पर चिन्हित की गई है। इस किस्म को देश के उत्तर पूर्व मैदानी क्षेत्र की सिंचित भूमि के लिए जारी किया गया है। यह देर से बोई जाने वाली किस्म है। 

गेहूं की अन्य बेहतर उत्पादन देने वाली किस्में

उपरोक्त किस्म के अलावा भी कई गेहूं की किस्में हैं, जो बेहतर उत्पादन देती हैं। ये किस्में इस प्रकार से हैं।

डीडीडब्ल्यू 47

गेहूं की इस किस्म में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा (12.69 प्रतिशत) होती है। यह कीट और रोगों प्रतिरोधी किस्म बताई जाती है। इसकी उत्पादन क्षमता  74 क्विंटल प्रति हैक्टेयर है।

करन वंदना

इस किस्म को डीबीडब्ल्यू-187 भी कहा जाता है। गेहूं की ये किस्म गंगा तटीय क्षेत्रों के लिए अच्छी मानी जाती है। इसकी फसल करीब 120 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। इस किस्म की उत्पादन क्षमता प्रति हेक्टेयर करीब 75 क्विंटल है। इस किस्म में पीला रतुआ और ब्लास्ट जैसी बीमारियां लगने की संभावना बहुत कम होती है।

पूसा यशस्वी

गेहूं की इस किस्म खेती कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के लिए अच्छा माना गया है। इसकी बुवाई 5 नवंबर से 25 नवंबर तक की जा सकती है। इस किस्म से प्रति हेक्टेयर 57.5 से 79. 60 क्विंटल तक पैदावार होती है। यह किस्म फफूंदी और गलन रोग प्रतिरोधक है। 

करण श्रिया

यह किस्म उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य के लिए सही मानी गई है। यह किस्म 127 दिनों में पकने कर तैयार हो जाती है। इस किस्म को मात्र एक सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है। इसकी अधिकतम उत्पादन क्षमता 55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।

करण नरेन्द्र

इस किस्म की बुवाई 25 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच की जा सकती हैं। इसकी रोटी की गुणवत्ता अच्छी मानी और जाती है। इसमें 4 सिंचाई की ही आवश्कता पड़ती है। ये किस्म 143 दिनों में काटने लायक हो जाती है और प्रति हेक्टेयर 65.1 से 82.1 क्विंटल तक पैदावार देती है।

 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरडिजिट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back