बाजरा की इन 5 उन्नत किस्मों की करें बुवाई, होगी बंपर पैदावार

Share Product प्रकाशित - 14 Jul 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

बाजरा की इन 5 उन्नत किस्मों की करें बुवाई, होगी बंपर पैदावार

जानें, बाजरा की अधिक उत्पादन देने वाली किस्में और बुवाई का तरीका

बाजरा की बुवाई का समय आ गया है। विशेषकर राजस्थान में खरीफ सीजन में प्रमुख रूप से बाजरे और मक्का की खेती की जाती है। इसके अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, पंजाब और मध्यप्रदेश में भी बाजरे की खेती होती है। बाजरे की खेती की सबसे बड़ी विशेषता ये हैं कि इसमें कम पानी की आवश्यकता होती है और ये फसल अधिक तापमान को भी सहने की क्षमता रखती है। इसकी फसल को विशेष देखभाल की जरूरत भी कम ही पड़ती है। 

Buy Used Tractor

बाजरे का उपयोग

बाजरे का उपयोग बाजरे की रोटी बनाने, खिचड़ी बनाने, बाजरे का चूरमा बनने सहित बीयर और वाइन बनाने में भी किया जाता है। इसके अलावा बाजरा दुधारू पशुओं को दलिया एंव मुर्गियों को दाने के रूप में खिलाया जाता है। बाजरे का हरा चारा पशुओं के लिए उत्तम रहता है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से किसानों को बाजरे का बेहतर उत्पादन देने वाली किस्मों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

किसान इस साल बोएं ये उन्नत किस्में

किसानों को अपने राज्य या जिले के अनुसार किस्मों का चयन करना चाहिए। इससे किसानों को अधिक उपज के साथ ही रोग और कीटों की समस्या से निपटने में आसानी होगी। बाजरे की प्रमुख उन्नत किस्में इस प्रकार से हैं-

1. आर.एच.बी. 177

बाजरे की यह किस्म 70-74 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। बाजरे की यह किस्म जोगिया रोग रोधी एवं सूखा सहनशील है। बाजरा की इस किस्म से 42 से 43 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से उपज प्राप्त की जा सकती है। 

2. एच.एच.बी. 299 

बाजरे की यह किस्म 80-81 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। बाजरे की यह किस्म प्रमुख बीमारियों व कीटों के लिए प्रतिरोधी है। बाजरा की इस किस्म से 30 से 32 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से उपज प्राप्त की जा सकती है। 

3. आर.एच.बी. 234 

बाजरे की यह किस्म 80-81 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। यह किस्म हरित बाली रोग एवं ब्लास्ट रोग प्रतिरोधी है। बाजरे की इस किस्म से 30 से 31 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से उपज प्राप्त की जा सकती है। 

4. आर.एच.बी. 223 

बाजरे की यह किस्म 70-71 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। बाजरे की यह किस्म जोगिया रोग रोधी एवं सूखा सहनशील है। बाजरा की इस किस्म से 28 से 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से उपज प्राप्त की जा सकती है।

5. एम.पी.एम.एच.-17 

बाजरे की यह किस्म 80 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। बाजरे की इस किस्म से 26 से 28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से उपज प्राप्त की जा सकती है। बाजरे की यह किस्म जोगिया रोगरोधी है। 

बाजरे की अन्य उपयोगी किस्में

एच.एच.बी. 67-2 -  बाजरे की यह किस्म 62-65 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। बाजरे की यह किस्म अगेती एवं पिछेती बुआई के लिए उपयुक्त है। बाजरा की इस किस्म से 22 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से उपज प्राप्त की जा सकती है। 

आई सी. एम. व्ही. 221- यह किस्म 75 से 80 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इसकी औसत पैदावार 15 क्विंटल /हेक्टेयर तथा चारे की पैदावार 35 क्विंटल /हेक्टेयर पाई गई है। यह किस्म हरितबाली रोग प्रतिरोधक है।

राज-171- यह मुक्त परागित किस्म 80 से 85 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। दाने की उपज 20 क्विंटल /हेक्टेयर तथा चारे की पैदावार 48 क्विंटल/हेक्टेयर पाई गई है। यह किस्म हरितबाली रोग प्रतिरोधक है।

आई. सी. एम. बी. 84400- फसल अवधि 80-100, दिन औसत उपज 21-22 क्विंटल तथा सूखे चारे की उपज 68 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हैं।

डब्लू. सी. सी. 75- यह संकुल किस्म देशी किस्मों से अच्छी है। यह किस्म 70-80 दिन में तैयार होकर प्रति हेक्टेयर 18-20 क्विंटल दाना तथा 85-90 क्विंटल कड़वी की उपज देती है।  


ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टरमैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back