गर्मियों में तिल की खेती : कृषि वैज्ञानिकों का शोध सफल रहा तो किसान होंगे मालामाल

Share Product प्रकाशित - 18 Apr 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

गर्मियों में तिल की खेती : कृषि वैज्ञानिकों का शोध सफल रहा तो किसान होंगे मालामाल

अमीर बनने के लिए करें तिल की खेती, अधिकतम भाव 15000 रुपए पहुंचा

अगर आप खेती से अमीर बनना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी है। आज हम जिस फसल के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं वह बहुत कम समय और कम पानी में पैदा होती है। साथ ही सभी प्रकार की भूमि के लिए उपयुक्त है। किसान मात्र 90 दिन में पैदावार लेकर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। साथ ही इस फसल की खेती साल में तीनों सीजन में की जा सकती है।

Buy Used Tractor

पिछले कुछ सालों से तिल की खेती (Sesame farming) किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। तिल की खेती करने वाले किसान ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। इन दिनों बेस्ट क्वालिटी के तिल का भाव 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल से ज्यादा चल रहा है। भारत में तिल की खेती रबी, खरीफ व जायद सीजन में होती है, लेकिन सबसे ज्यादा खेती खरीफ सीजन में की जाती है। अगर आप कम समय में खेती से ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो तिल की खेती सबसे अधिक उपयुक्त है। इसकी खेती अनुपजाऊ भूमि में भी आसानी से की जा सकती है। मध्यप्रदेश में गर्मी के दिनों में तिल की खेती की जाती है। अब कृषि वैज्ञानिक अन्य राज्यों के लिए भी तिल के ऐसे बीज विकसित किए हैं जिनकी बुवाई से गर्मी में भी संभव हो सकेगी। आइए, ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट के माध्यम से जानें कि गर्मियो में तिल की खेती के लिए वैज्ञानिकों ने क्या शोध किया है और इसका परिणाम क्या होगा।

तिल की खेती का समय: किस राज्य में कब-कब होती है तिल की खेती

तिल एक नकदी फसल है और इसमें 50 प्रतिशत तेल की मात्रा होती है। देश में सबसे ज्यादा तिल की खेती राजस्थान में होती है। इसके अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, गुजरात, तमिलनाडू, उत्तरप्रदेश, बिहार व तेलंगाना में तिल की खेती होती है। उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में तिल की खेती मुख्य फसल के रूप में की जाती है। राजस्थान सहित अधिकांश राज्यों में तिल की खेती खरीफ सीजन में की जाती है। इसके लिए बुवाई जून के अंतिम सप्ताह से जुलाई के मध्य तक होती है। बिहार में तिल की खेती जायद (गरमा) सीजन में की जाती है जिसकी बुवाई 25 फरवरी से 10 मार्च के बीच किसान करते हैं। उत्तरप्रदेश में किसान रबी और खरीफ सीजन में तिल की खेती करते हैं। रबी सीजन के लिए अगस्त के अंतिम सप्ताह से लेकर सितंबर के पहले सप्ताह तक बुवाई की जाती है।

गर्मी में तिल की खेती: इन किसानों को मिलेगा फायदा

मध्यप्रदेश के किसान तिल की खेती खरीफ, रबी और ग्रीष्मकालीन सीजन में करते हैं। यहां ग्रीष्मकालीन सीजन के लिए तिल की बुवाई जनवरी के दूसरे सप्ताह से फरवरी के दूसरे सप्ताह तक की जाती है। गर्मी में तिल की खेती के लिए मध्यप्रदेश के किसान avts 1 से लेकर avts 16 तक के प्रजातियों के बीज की बुवाई करते हैं। मध्यप्रदेश की तर्ज पर अब उत्तरप्रदेश में भी ग्रीष्मकालीन तिल की खेती पर शोध किया जा रहा है। उत्तरप्रदेश के किसान अभी तक रबी व खरीफ सीजन में तिल की खेती प्रमुखता से करते हैं। अगर शोध कार्य में सफलता मिली तो यूपी के किसान भी गर्मी में तिल की खेती से अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। साथ ही अन्य राज्यों में भी गर्मी में तिल की खेती के नए रास्ते खुलेंगे।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नया शोध जारी

उत्तरप्रदेश व आसपास के इलाकों में तिल की खेती (Til Ki Kheti) को बढ़ावा देने के लिए कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शोध कार्य जारी है। इसमें तिल की फसल को गर्मियों में उगाई जाने की तैयारी की जा रही है। अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो किसान गर्मी में भी तिल की बुवाई कर सकेंगे। इसके लिए विवि में मध्यप्रदेश से avts 1 से लेकर avts 16 तक की प्रजातियों के बीज मंगाए गए हैं। विवि की प्रयोगशाला में 16 अलग-अलग भागों में हर एक प्रजाति का बीज लगाया गया है। इसमें सफेल और काले तिल शामिल है। इनको अभी एक महीने पहले लगाया गया है। कृषि वैज्ञानिक इस पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। यह फसल लगभग 75 से 80 दिन में पककर तैयार हो जाएगी। आगामी दो महीनों के अंदर इसके परिणाम सबके सामने होंगे जिससे पता चलेगा कि यूपी की जमीन पर ग्रीष्मकाल में तिल की फसल उगाई जा सकेगी या नहीं। अगर किसान उगाएंगे तो उनके लिए कौनसी किस्म उपयुक्त रहेगी और उन्हें क्या-क्या सावधानी रखनी होगी।  

शोध सफल होने पर किसान होंगे मालामाल

गर्मी में तिल की खेती (Sesame Cultivation) पर अगर शोध कार्य सफल होता है तो यूपी के किसानों के लिए खेती से कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। यूपी के किसान रबी और खरीफ सीजन के अलावा गर्मी में भी तिल की खेती कर सकेंगे। किसानों को तिल की खेती से कम समय में अधिक मुनाफा होता है। तिल की उपयोगिता को देखते हुए हर साल इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान विभाग के प्रभारी प्रोफेसर राम बटुक सिंह ने मीडिया को बताया कि विवि पहली बार तिल की फसल को गर्मियों में उगाने के क्रम में शोध कर रहा है। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो यूपी के किसानों के लिए यह बेहद फायदेमंद साबित होगा। किसान गर्मी और सर्दी दोनों सीजन में तिल की फसल उगाकर मोटा मुनाफा कमा सकेंगे।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टरपॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back