यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

यूपी में धान की रिकॉर्ड खरीद, 29 फरवरी तक ऐसे उठाएं लाभ

प्रकाशित - 31 Jan 2024

जानें, यूपी में कितनी हुई धान की खरीद और किसान कैसे करा सकते हैं धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन

देश में अभी रबी फसलों का सीजन चल रहा है। इसी के साथ दूसरी ओर धान (Rice) उत्पादक राज्यों में खरीफ की मुख्य फसल धान की खरीद (purchase of paddy) जोरों पर चल रही है। यदि बात करें यूपी की तो यहां इस बार धान की रिकार्ड तोड़ खरीद हो रही है। सरकार की ओर से किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान की खरीद की जा रही है। यह खरीद 29 फरवरी तक जारी रहेगी। इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में धान की निरंतर खरीद के निर्देश दिए हैं।

बीते दिनों सीएम योगी ने निर्देश दिए थे कि जब तक एक भी किसान का धान शेष रहेगा तब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद जारी रखी जाएगी। सीएम ने धान की निरंतर खरीद जारी रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप धान की खरीद हो इसके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। किसानों को धान विक्रय का समय पर भुगतान किया जा रहा है। अब तक करीब 7 लाख 37 हजार से अधिक किसानों से धान की खरीद की जा चुकी है। इसी के साथ धान किसानों को 10 हजार 145.76 करोड़ रुपए का भुगतान भी सीधा उनके खातों में कर दिया गया है।

प्रदेश में किस भाव पर हो रही धान की खरीद (At what price is paddy being purchased in the state)

यूपी में केंद्र सरकार की ओर से खरीफ सीजन के लिए घोषित किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से फसल विपणन सीजन 2023-24 के लिए धान की किस्म के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित किया हुआ है। इसमें सामान्य धान का भाव 2183 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान का भाव 2203 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। प्रदेश में किसानों से इसी रेट पर धान की खरीद की जा रही है।

कितने केंद्रों पर जारी है धान की खरीद (Paddy procurement is going on at how many centers)

प्रदेश में अब तक 5160 से अधिक केंद्रों पर धान की खरीद की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक प्रदेश के किसानों से करीब 49 लाख 62 हजार 313.13 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें 6 लाख 90 हजार 480.74 मीट्रिक टन हाइब्रिड धान की खरीद हुई है। वहीं 42 लाख 71 हजार 832.38 मीट्रिक टन सामान्य धान की खरीद हुई है। धान की खरीद से अब तक राज्य के 7 लाख 37 हजार 629 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। यूपी में निर्धारित लक्ष्य से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है।

प्रदेश में कब तक चलेगी धान की खरीद (Procurement of paddy continue in the state)

यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार धान की खरीद तब तक की जाएगी जब तक किसान का शेष रहा धान नहीं बिक जाता है। हालांकि सरकार की ओर से धान खरीद की अंतिम तिथि 29 फरवरी निर्धारित की गई है। ऐसे में प्रदेश के वे किसान जो अभी तक एमएसपी पर धान नहीं बेच पाए हैं, वे अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर धान खरीद केंद्र पर जाकर धान बेच सकते हैं। धान की खरीद के तहत किसानों के रजिस्ट्रेशन जारी है।

किसान धान विक्रय के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन (How to register for selling paddy)

यदि आप यूपी के किसान हैं और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अपनी धान की उपज बेचना चाहते हैं तो आपको इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। धान विक्रय के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online registration for paddy sale) के लिए किसान रसद विभाग की वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास आधार कार्ड (Aadhar card) नंबर होना जरूरी है। इसके अलावा आपको भूमि का विवरण, खसरा संख्या या खाता संख्या, प्लाट या खसरा संख्या, भूमि का रकबा (हैक्टेयर में) तथा फसल का नाम (धान या अन्य) का रकबा (हैक्टेयर में ) दर्ज कराना होगा। इसके अलावा आप किसान मित्र मोबाइल ऐप (Kisan Mitra Mobile App) के माध्यम से भी धान विक्रय के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। धान विक्रय से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान भाई विभाग द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर कॉल कर सकते हैं।

धान खरीद से संबंधित आवश्यक लिंक

धान विक्रय के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु लिंक- https://fcs.up.gov.in/
धान विक्रय की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर- 1800-1800-150

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹0.49 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2023 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 7,41,285
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें