अगर सूख रहे हैं मूंगफली के पौधे तो अपनाएं नियंत्रण के ये खास उपाय

Share Product प्रकाशित - 26 Aug 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

अगर सूख रहे हैं मूंगफली के पौधे तो अपनाएं नियंत्रण के ये खास उपाय

जानें, मूंगफली की फसल के सूखने का कारण और इसके नियंत्रण के तरीके

तिलहनी फसलों में मूंगफली का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। सरकार की ओर से भी तिलहनी फसलों के उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में मूंगफली की फसल का बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि किसानों को मूंगफली की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों की जानकारी होनी चाहिए। इन कीटों के प्रकोप से मूंगफली की फसल को नुकसान पहुंचाता है। इससे इसका उत्पादन कम होने के साथ तेल की मात्रा पर भी इसका असर पड़ता है। यदि समय पर इसके नियंत्रण के उपाय नहीं किए जाएं तो उत्पादन में भारी गिरावट आ जाती है। 

Buy Used Tractor

फसल को सूखा देता है सफेद गिडार कीट

मूंगफली की फसल को जिस कीट से सबसे अधिक नुकसान होता है उसमें सफेद गिडार कीट प्रमुख है। यह कीट सीधा जड़ों पर हमला करता है जिसके कारण फसल सूखने लगती है। यह कीट जमीन के अंदर गहराई में जाकर रात के समय पौधों की जड़ों पर हमला करता है। सफेद गिडार पौधे के जड़, मूलकाओं तथा मूल रोमों को खाकर पौधों की भोजन प्रणाली को प्रभावित करता है। इससे पौधे को पोषण नहीं मिल पाता है। इसके परिणास्वरूप प्रकोषित पौधों की पत्तियां ऊपर से नीचे की ओर पीली पड़ जाती हैं। सफेद गिडार का अधिक प्रकोप होने पर पौधे पूरी तरह से सूख जाते हैं। 

सफेद गिडार कीट की पहचान

इस कीट की आकृति अंग्रेजी के अक्षर सी जैसी होती है। इसका रंग सफेद होता है। ये कीट व्यवस्क अवस्था में जमीन के अंदर 10 सेंटीमीटर की गहराई पर अंडे देता है। इन अंडों से मात्र 7 से 8 दिन में करीब 12 मिलीमीटर लंबाई वाले लार्वा निकल आते हैं। सफेद गिडार की सभी जातियां वर्ष में एक ही चक्र पूर्ण करती है। इसका व्यस्क बीटल भृंग का भूमि सतह से निर्गमन वर्षा के तुरंत बाद होता है। इस अवधि में वर्षा नहीं होने पर निर्गमन रुक जाता है तथा भृंग भूमि में ही मर जाता है। जानकारी के लिए बता देंं कि इन कीटों का निर्गमन सायंकाल गोधूली बेला में ही होता है। इस कीट का प्रकोप मुख्य रूप से पौधों को कच्ची गोबर की खाद देने से होता है।

सफेद गिडार कीट के नियंत्रण के उपाय

  • सफेद गिडार कीट के नियंत्रण के लिए प्रकाश प्रपंच या केरोमोन आकर्षण तकनीक इस्तेमाल करके इन्हें नष्ट किया जा सकता है। यह बहुत ही कारगर उपाय है। इसके लिए फेरोमोन, लाइटट्रैप, विवेरिया तथा मेटाराइजियम के प्रयोग करना चाहिए। 
  • बारिश के बाद शाम 7 बजे से रात 10 के बीच एक लाइट ट्रैप प्रति एकड़ खेत के अनुसार प्रयोग करना चाहिए।
  • भृंग व्यस्क वीटल को इक्ट्ठा कर उन्हें नष्ट कर देना चाहिए।
  • इसके अलावा इस कीट को नष्ट करने का एक सस्ता उपाय ये भी है कि जिन पौधों पर इनका प्रकोप है उसके आसपास गोबर के छोटे-छोटे ढेर बना देने चाहिए। जिससे बहुत ही कम समय में ये कीट गोबर के ढेर में एकत्रित हो जाएंगे और उन्हें आसानी से हटाया जा सकता है। 
  • फसल पर कीट का प्रकोप दिखाई देने पर फिप्रोनिल 40 प्रतिशत के साथ इमिडाक्लोप्रिड 40 प्रतिशत डब्ल्यू पी की 100-120 ग्राम मात्रा का प्रति एकड़ की दर से छिडक़ाव किया जाना चाहिए।


ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सोनालिका ट्रैक्टरवीएसटी ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back