नारियल का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया, अब इस रेट पर होगी खरीद

Share Product प्रकाशित - 08 Feb 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

नारियल का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया, अब इस रेट पर होगी खरीद

नारियल का नया भाव 2023 :  जानें, नारियल के एमएसपी में कितनी हुई बढ़ोतरी

केंद्र सरकार की ओर से आम बजट 2023 पेश किया गया जिसमें कृषि सेक्टर के लिए कई लाभकारी घोषणाएं की गईं जिसका लाभ किसानों को आने वाले समय में मिलेगा। इसी तरह राज्य सरकार भी अपना घरेलू बजट अलग से पेश करती हैं। अभी पिछले दिनों ही केरल सरकार की ओर से राज्य का बजट पेश किया गया। इसमें किसानों के लिए कई लाभकारी घोषणा की गईं हैं। खास बात ये हैं कि इस बजट में कृषि सेक्टर के विकास के लिए 971.71 करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे राज्य के किसानों को लाभ होगा। कृषि क्षेत्र के लिए की गई घोषणा में राज्य सरकार ने नारियल का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है। इससे अब राज्य के किसानों को एमएसपी पर नारियल बेचने पर पहले से ज्यादा लाभ होगा। 

Buy Used Tractor

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको केरल सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट मेें नारियल के एमएसपी में हुई बढ़ोतरी पर चर्चा करते हुए राज्य सरकार की ओर से बजट में कृषि सेक्टर के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणा के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

नारियल के एमएसपी पर कितनी की गई है बढ़ोतरी

राज्य सरकार ने अपने बजट में राज्य के नारियल किसानों का ध्यान रखा है। सरकार ने नारियल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। अब किसान को एक किलो नारियल बेचने पर 34 रुपए मिलेंगे। इससे पहले नारियल का एमएसपी 32 रुपए प्रति किलोग्राम था। नारियल का एमएसपी बढ़ने से किसानों को अब पहले से ज्यादा लाभ होगा। इसका फायदा राज्य के लाखों किसानों काे मिलेगा।

भारत में मिनी ट्रैक्टर की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

नारियल विकास योजनाओं पर खर्च किए जाएंगे 68.95 करोड़ रुपए

राज्य सरकार ने अपने बजट में नारियल विकास योजनाओं पर 68.95 करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य रखा है। इसमें नारियल बीज के उत्पादन ओर उसके वितरण के लिए 25 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इस बजट का उपयोग नारियल का उत्पादन बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

चावल विकास योजनाओं पर खर्च किए जाएंगे 95.10 करोड़ रुपए

केरल में धान की खेती भी काफी होती है। इसीलिए राज्य बजट में धान की खेती करने वाले किसानों का भी ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि चावल के विकास के लिए चालू खर्च 76 करोड़ रुपए था जिसे बढ़ाकर 95.10 करोड़ रूपए कर दिया गया है। इसके अलावा फसल की देखभाल के लिए 732.46 करोड़ का बजट रखा गया है।  

बजट में अन्य योजनाओं पर भी दिया ध्यान

केरल सरकार की ओर से बजट में अन्य कृषि योजनाओं पर भी ध्यान दिया गया है। इसके लिए कृषि क्षेत्र की अलग-अलग योजनाओं के लिए अलग-अलग बजट रखा गया है, जो इस प्रकार से है-

  • बजट में मिट्टी और जल संरक्षण योजनाओं के लिए 89.75 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
  • मसाले की खेती के लिए 4.60 करोड़ रुपए रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • देशी-विदेशी फलों की उत्पादन को बढ़ाने के लिए बजट में 18.92 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • सब्जी और फल संवर्धन परिषद, केरलम का बजट आवंटन बढ़ा है। इस बार इसका बजट 30 करोड़ रुपए किया गया है जो पहले 25 करोड़ रुपए था। यानि इस बार इसे 5 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट मिलेगा।  
  • इसके अलावा राज्य के आबादी वाले इलाकों में जंगली जानवरों की आवाजाही रोकने के लिए 2 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है।

केरल राज्य में कौनसी फसलों का होता है उत्पादन

केरल में धान, नारियल, दाल की विभिन्न किस्में, रबड़ सुपारी, इलायची, कॉफी, चाय, काजू, टप्योका, कालीमिर्च, अदरक, कोको, लौंग, जायफल आदि का उत्पादन किया जाता है। इसके अलावा यहां पर आलू, प्याज आदि उत्तर भारतीय फसलों की खेती भी की जाती है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों इंडो फार्म ट्रैक्टर, डिजिट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back