यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

कृषि दर्शन महोत्सव 2024: किसानों को मिले एडवांस तकनीक के नए ट्रैक्टर

प्रकाशित - 18 Feb 2024

ट्रैक्टर की बुकिंग पर भारी छूट के साथ आईफोन 15 का शानदार ऑफर

हरियाणा के हिसार शहर में चल रहे तीन दिवसीय कृषि दर्शन महोत्सव 2024 के दौरान किसानों को खेती से जुड़ी तकनीक व कृषि मशीनरी से रूबरू होने का शानदार मौका मिला है। इस महोत्सव में किसानों के लिए प्रमुख कंपनियों ने कई नए ट्रैक्टर पहली बार प्रदर्शित किए हैं। वहीं, 4 ब्रांड्स ने 7 नए ट्रैक्टर लांच किए हैं। महोत्सव में महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्वराज, टैफे, मैसी फर्ग्यूसन, सोनालिका, कुबोटा आदि कंपनियों की स्टाल पर किसानों को ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों की जानकारी विशेषज्ञ दे रहे हैं। इन स्टाल पर ट्रैक्टर की बुकिंग पर भारी छूट के साथ आईफोन 15 का शानदार ऑफर भी मिल रहा है। आईए, ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में कृषि दर्शन महोत्सव 2024 में प्रदर्शित प्रमुख ट्रैक्टरों के बारे में जानते हैं।

कृषि दर्शन महोत्सव 2024: इन ब्रांड्स ने किए ट्रैक्टर लांच

उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी केंद्र) में आयोजित तीन दिवसीय 12वें कृषि दर्शन महोत्सव में महिंद्रा, आयशर, पावरट्रैक और सोनालिका ब्रांड्स ने 7 ट्रैक्टर किसानों के लिए लांच किए हैं। ये ट्रैक्टर इस प्रकार हैं :

  • आयशर प्राइमा जी 3 650 ट्रैक्टर
  • आयशर 330 
  • महिंद्रा युवो टेक प्लस 265 डीआई
  • फार्मट्रैक एटम 30 (लाल कलर में)
  • पावरट्रैक यूरो 60 नेक्स्ट ई-सीआरटी
  • सोनालिका टाइगर 745
  • सोनालिका डीआई 55 (सीआरडीएस इंजन के साथ)

इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा ने महिंद्रा नोवो 755 ट्रेम IV, महिंद्रा ओजा 3136 प्रदर्शित किए हैं। वहीं स्वराज ने स्वराज 855 एफई, 969 एफई, 744 एफई, स्वराज टारगेट 630, स्वराज कोड ट्रैक्टर, मैसी ने मैसी फर्ग्यूसन 5225 डीआई-मिनी ट्रैक्टर शोकेस किए हैं।

किसानों के लिए इन कंपनियों ने दिए शानदार ऑफर

महोत्सव में 350 से अधिक स्टालों पर किसानों के लिए उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। सबसे ज्यादा स्टाल ट्रैक्टर, कंबाइन मशीन, धान कटाई मशीन व सिंचाई मशीनों की है। वहीं स्वराज की स्टाल पर मेले में ट्रैक्टर बुक करने पर भारी छूट दी जा रही है। इसके अलावा  कुबोटा 5502 और 4501 की बुकिंग पर आईफोन 15 का ऑफर मिल रहा है। फार्म इम्प्लीमेंट्स बनाने वाली प्रमुख कंपनियां जैसे दशमेश, शक्तिमान, जगतजीत, गुरबाज, गहीर, लैंड फोर्स, एग्रीजोन की स्टाल पर किसानों को कई नए उपकरण देखने को मिले हैं। शक्तिमान का छोटू रोटावेटर, गरूड का एग्री ड्रोन, सरसों व गेहूं की कटाई के लिए ग्रीन लैंड के रीपर के प्रति किसानों की उत्सुकता देखी गई।

कृषि दर्शन महोत्सव 2024 की खास विशेषताएं

  • मेले में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ व कनार्टक की कंपनियों ने स्टाल लगाई है।
  • करीब 350 स्टालों पर किसानों के लिए आधुनिक तकनीक व उत्पादों को उपलब्ध कराया गया है।
  • सौर ऊर्जा से संचालित चारा काटने की मशीन किसानों को बहुत पंसद आ रही है।
  • प्रदर्शनी में बैंकों की ओर से मशीनरी लोन व क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जा रही है।
  • पंजाब की एक कंपनी ने खेत को समतल करने वाली मशीन का प्रदर्शन किया है। यह मशीन 7 से 10 फीट तक घटाई या बढ़ाई जा सकती है। 
  • किसानों को पर्यावरण संरक्षण व पराली के आर्थिक फायदों की जानकारी देने के लिए कई स्टाल लगाई गई है। 
  • पराली की गांठें बनाने वाली बेलर मशीन की प्रक्रिया देखने किसान उमड़ रहे हैं।
  • मेले में ड्रोन से जुड़ी 10 से अधिक कंपनियां पहुंची है।
  • हिसार मेले के दूसरे दिन किसानों ने निराई-गुडाई के लिए टूल खरीदने में अधिक रूची दिखाई।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टरपॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें