फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय रखें इन 10 बातों का ध्यान, नहीं होगा नुकसान

Share Product प्रकाशित - 13 Jan 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय रखें इन 10 बातों का ध्यान, नहीं होगा नुकसान

जानें, फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव के समय ध्यान रखने वाली खास बातें

हर कोई किसान चाहता है कि उसके द्वारा बोई गई फसल की बेहतर पैदावार प्राप्त हो। इसके लिए किसान बहुत ही मेहनत से खेत में काम करता है। फसलों की बेहतर पैदावार के लिए किसान फसलों में खाद व उर्वरकों का उपयोग करते हैं। जिस प्रकार फसलों की बेहतर पैदावार के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार फसलों को बीमारियों व कीटों से बचाने के लिए कीटनाशकों का प्रयोग भी करना आवश्यक हो जाता है। लेकिन कीटनाशकों का प्रयोग करते समय किसान को सावधानी बरतनी चाहिए। 

Buy Used Tractor

अक्सर देखा गया है कि किसान खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते हुए कई बार दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में किसानों को कीटनाशक का छिड़काव करते समय लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आपकी एक छोटी सी लापरवाही से आपका बहुत नुकसान हो सकता है। यह कीटनाशक इतने घातक होते हैं जिससे किसान की मौत तक हो सकती है। इसलिए कीटनाशकों का छिड़काव करते समय किसानों को कुछ खास बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए ताकि सुरक्षित तरीके से फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव किया जा सके।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से हमारे किसान भाईयों को फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय ध्यान रखने वाली महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही उन कीटनाशकों के बारे में भी बता रहे हैं जो सरकार की ओर से प्रतिबंधित किए हुए हैं।

क्या है कीटनाशक (What are pesticides)

कीटनाशक वे पदार्थ होते हैं जिनका उपयोग कीटों को नियंत्रण करने के लिए किया जाता है। इसमें शाकनाशी, कीटनाशक, नेमाटीसाइड, कवकनाशी विषाणुनाशक सहित कई प्रकार के कीटनाशक होते हैं। अलग-अलग कीटों के लिए अलग-अलग कीटनाशक को डालने की सलाह कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जाती है। कीटनाशक के इस्तेमाल से हम अपनी उपज को कीटों से मुक्त रख सकते हैं। लेकिन बड़े पैमाने पर फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करने से बचना चाहिए। इससे फसलों के साथ ही उपभोक्ता को खतरा हो सकता है। अधिक उपयोग से फल, सब्जियां जहरीली हो जाती हैं जिसे खाकर व्यक्ति बीमार पड़ सकता है। ऐसे में कृषि विशेषज्ञों द्वारा कीटनाशकों के संतुलित उपयोग की सलाह दी जाती है।

किन कीटनाशकों पर लगा हुआ है प्रतिबंध  (Which pesticides are banned)

देश में कुछ कीटनाशकों को प्रतिबंधित किया गया है उनमें एल्यूमिनियम फास्फाइड, कैप्टाफोल, साइपरमेथ्रिन, डेजोमेट, डाइक्लोरो डिफेनिल ट्राइक्लोरो इथेन (डीडीटी), फेनिट्रोथियोन, मिथाइल ब्रोमाइड, मोनोक्रोटोफॉस, ट्राइफ्लुरलीन शामिल हैं। किसानों को इन कीटनाशकों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

कीटनाशकों के छिड़काव में इन 10 खास बातों का रखें ध्यान (While spraying pesticides, keep these 10 important things in mind)

फसलों को कीटों व रोगों से बचाने के लिए उन पर कीटनाशक का छिड़काव करना पड़ता है। यह काम स्वयं किसान ही करता है। ऐसे में किसान को चाहिए कि अपने को सुरक्षित रखते हुए कीटनाशक का छिड़काव करे। इसके लिए उन्हें नीचे दी गई 10 खास बातों को अपनाना चाहिए ताकि सुरक्षित रहकर कीटनाशक का छिड़काव फसलों पर किया जा सके।

  • कीटनाशक का छिड़काव करते समय मुंह पर मास्क लगाएं, हाथों में दस्ताने सहित शरीर के सभी अंगों को कपड़े से ढंक लेना चाहिए। क्योंकि कई कीटनाशक त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।
  • फसलों पर सही समय पर इसकी उचित मात्रा का ही छिड़ाकाव करें, ज्यादा मात्रा में कीटनाशक का छिड़काव फसल व लोगों की सेहत दोनों के लिए हानिकारक है।
  • छिड़काव करते समय अपने स्प्रे पंप जिससे आप छिड़काव कर रहे हैं उसे अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए। यदि स्प्रे पंप पर लगा नोजल खराब हो गया है तो उसे बदल देना चाहिए। कीटनाशक का छिड़काव फ्लेफैन या फ्लड जेट नोजल लगाकर करना चाहिए।
  • फसलों पर छिड़काव के लिए कृषि वैज्ञानिक द्वारा निर्धारित की गई रसायन की मात्रा का पानी में घोल बनाकर स्प्रे करना चाहिए।
  • फसलों पर कीटनाशकों का छिड़काव हवा के विपरित दिशा में नहीं करना चाहिए। इससे रसायन आपके शरीर पर गिर सकता है। इससे आपको हानि हो सकती है।
  • छिड़काव के समय बीड़ी, सिगरेट, जर्दा, तंबाकू, गुटखा आदि ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए। इससे आपको चक्कर आने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • फसल पर छिड़काव पूरे खेत में एक सामान रूप से करना चाहिए। छिड़काव के बाद उपयोग में लिए गए स्प्रे पंप को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए।
  • कीटनाशक रसायन को कभी सुंधना, चखना व स्पर्श नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आप पर इसका वितरित प्रभाव पड़ सकता है आपकी जान को खतरा हो सकता है।
  • कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद कीटनाशक रसायन के डिब्बों को तोड़कर जमीन में गहरा गाड़ देना चाहिए और अपने हाथों को साबुन की सहायता से अच्छी तरह से धो लेना चाहिए।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कैप्टन ट्रैक्टर, करतार ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back