जीरे के भाव में आई तेजी, 64,000 के पार पहुंचा भाव, किसानों को हो रहा लाभ

Share Product प्रकाशित - 13 Jul 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

जीरे के भाव में आई तेजी, 64,000 के पार पहुंचा भाव, किसानों को हो रहा लाभ

जानें, क्या चल रहे हैं प्रमुख मंडियों में जीरे का भाव और आगे बाजार का रूख

जिन किसानों ने जीरे की फसल (cumin crop) का उत्पादन किया है उनके लिए बहुत ही अच्छी खबर सामने आ रही है। जीरे के भावों में उछाल देखने को मिल रहा है। बाजार में जीरे के भाव 64,000 रुपए को पार कर गए हैं। जीरे के भाव बढ़ने से लोगों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। जीरे के भावों में बढ़ोतरी का कारण मौसम की अनिश्चितता से जीरे की फसल को नुकसान पहुंचना बताया जा रहा है। जीरे के भावों में इजाफा होने से उन किसानों के चहरे पर खुशी छाई हुई है जिन्होंने इस बार जीरे की फसल बोई थी। बाजार एक्सपर्ट्स की मानें तो जीरे के भाव यदि 70,000 रुपए प्रति क्विंटल तक भी पहुंच जाए तो भी आश्चर्य नहीं करना चाहिए। इस तरह यदि देखा जाए तो इस बार जीरा उत्पादक किसानों को काफी लाभ हो रहा है। किसान अपनी जीरे की फसल लेकर मंडी में बेचने आ रहे हैं। इससे उन्हें काफी अच्छा मुनाफा मिल रहा है।

Buy Used Tractor

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से किसानों को जीरे के भावों में तेजी को लेकर प्रमुख मंडियों में जीरे के भावों की जानकारी के साथ ही आगे के दिनों में जीरे के संदर्भ में बाजार का रूख क्या रहेगा। इसकी जानकारी दे रहे हैं।

क्यों बढ़ रहे हैं जीरे के भाव

व्यापारियों की मानें तो जीरे के भावों में तेजी का सबसे बड़ा कारण यह है कि मौसम की अनिश्चितता ने जीरे की खेती को काफी नुकसान पहुंचाया। इससे उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसके अलावा जीरे की घरेलू मांग के अलावा अंतराष्ट्रीय मांग भी बढ़ने लगी है। वहीं मंडियों में स्टॉक किया गया जीरा खत्म हो गया है। ऐसे में जीरे के भाव बढ़ रहे हैं। यदि ऐसी ही स्थिति रही तो इसके भावों में और तेजी आ सकती है।

देश में प्रमुख जीरा उत्पादक राज्य

देश में जीरे का 80 प्रतिशत से अधिक उत्पादन गुजरात और राजस्थान में होता है। राजस्थान में देश के कुल उत्पादन का करीब 28 प्रतिशत जीरे का उत्पादन (production of cumin) किया जाता है। वहीं राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में कुल राज्य का 80 प्रतिशत जीरा पैदा होता है। इसके बावजूद गुजरात में राजस्थान से ज्यादा जीरे का उत्पादन होता है। जहां राजस्थान में जीरे की औसत उपज 380 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर है, वहीं पड़ोसी राज्य गुजरात में जीरे की उपज 550 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर है जो राजस्थान से काफी अधिक है।

क्या चल रहा है प्रमुख मंडियों में जीरे के भाव

देश के प्रमुख जीरा उत्पादक राज्य गुजरात और राजस्थान की मंडियों में जीरे का अलग-अलग रेट चल रहा है। जीरे की क्वालिटी के हिसाब से जीरे की खरीद-फरोख्त की जाती है। नं.1 क्वालिटी का जीरा 60,000 रुपए से लेकर 64,000 रुपए प्रति क्विंटल या इससे ऊपर बिक रहा है।

गुजरात व राजस्थान की मंडियों में जीरे के भाव

  • गुजरात की मोरबी मंडी में जीरे का भाव 60,060 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • राजकोट मंडी में जीरे का भाव 60,000 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • जामनगर मंडी में जीरे का भाव 61,000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।  
  • सुरेंद्र नगर की दसदा पटदी मंडी में जीरे का भाव 60,250 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • बनासकांठ जिले की थारा मंडी में जीरे का भाव 62,500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • मेहसाणा उंझा मंडी में जीरे का भाव 64,500 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • बनासकांठ जिले की वाव मंडी में जीरे का भाव 62,500 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • जोधपुर की अनाज मंडी मंदोर में जीरे का भाव 63,000 रुपए चल रहा है।
  • जोधपुर की अनाज मंडी भगत की कोठी में जीरे का भाव 64100 रुपए प्रति क्विंटल है।

जीरे को लेकर आगे क्या रहेगा बाजार का रूख

बाजार एक्सपर्ट्स की मानें तो बाजार की डिमांड को देखते हुए जीरे के भाव में गिरावट के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में जीरे भावों में तेजी का रूख बना रह सकता है। आने वाले दिनों में इसके भावों में और भी इजाफा हो सकता है।

नोट- अलग-अलग मंडियों में जीरे की क्वालिटी के हिसाब से अलग-अलग भाव होते हैं। मंडी में फसल के भावों में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। अत: किसानों को सुझाव दिया जाता है कि अपनी जीरे की फसल बेचने से पहले अपनी स्थानीय मंडी से जीरे के भावों की जानकारी जरूर लें।  

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों हिंदुस्तान ट्रैक्टर, इंडो फार्म ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back