पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023 की सबसे खास बातें, हर किसान के आएगी काम

Share Product प्रकाशित - 03 Mar 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023 की सबसे खास बातें, हर किसान के आएगी काम

पूसा किसान मेला : खेत की मिट्‌टी और पानी के परीक्षण की सुविधा, किसान बेचेंगे अपना उत्पाद

हर साल भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा (ICAR) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (IARI) द्वारा कृषि विज्ञान मेला का आयोजन नई दिल्ली में किया जाता है। इस बार पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023 का आयोजन 2 से 4 मार्च तक मेला ग्राउंड, पूसा, नई दिल्ली में चल रहा है। तीन दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023 का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। किसान भाइयों आज ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपके साथ पूसा कृषि विज्ञान मेला की टॉप 10 खास बातें साझा करेंगे।

Buy Used Tractor

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने किया पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023 का शुभारंभ

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा आयोजित 3 दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ 2 मार्च को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। मेले में हजारों की तदात में किसानों के साथ ही वैज्ञानिक व स्टार्टअप के उद्यमी भी शामिल हुए हैं। पूसा कृषि विज्ञान मेले के शुभारंभ के अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के माध्यम से विश्व में श्री अन्न ( मोटे अनाज) का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, इसके पीछे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है कि भारत के 86 प्रतिशत छोटे किसानों की ताकत बढ़ें। दिल्ली में प्रधानमंत्री के पद पर रहकर भी श्री मोदी को गांवों में रह रहे इन छोटे किसानों की चिंता होती है। मोटा अनाज यानी मिलेट्स की खेती छोटे किसान ही करते आए हैं, इन्हें समृद्ध बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज को “श्री अन्न” नाम से प्रतिष्ठा प्रदान कर अनेक कार्यक्रमों का आयोजना भी किया है।

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि छोटे किसानों के हित में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 प्रधानमंत्री श्री मोदी के चिंतन का परिणाम है, उन्होंने ही भारत सरकार की तरफ से संयुक्त राष्ट्र को यह वर्ष मिलेट वर्ष घोषित करने का प्रस्ताव भेजा था। प्रधानमंत्री श्री मोदी 18 मार्च 2023 को दिल्ली में होने वाले सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष की विधिवत् लांचिंग करेंगे, जिसमें विश्व भर के वैज्ञानिक, अन्य प्रतिनिधि व कई देशों के मंत्री शामिल होंगे। श्री तोमर ने पूसा कृषि विज्ञान मेले की थीम श्री अन्न रखने की सराहना करते हुए कहा कि इस किसान मेले के माध्यम से  देश के किसानों को काफी लाभ मिलेगा।

प्रगतिशील किसानों को दिए गए पुरस्कार

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश के प्रगतिशील समर्पित किसानों को पुरस्कार प्रदान किए व प्रकाशनों का विमोचन किया। मेले में प्रमुख तकनीकों की विषय अनुसार प्रदर्शनियां लगाई गई है, वहीं शोध संस्थानों, स्टार्टअप व उद्यमियों के स्टॉल भी लगे है, जिनका श्री तोमर ने निरीक्षण किया व पूसा संस्थान के खेत में गेहूं की फसल भी देखी। मेले में गेहूं, सरसों, चना, सब्जियों, फूलों, फलों की महत्वपूर्ण किस्मों का भी प्रदर्शन किया गया है। किसानों, उद्यमियों, इनपुट एजेंसियों के स्टॉल भी है, वहीं किसान परामर्श स्टॉल पर किसानों की समस्याओं के समाधान में मदद कर रहे हैं। कार्यक्रम में आईसीएआर के महानिदेशक व डेयर के सचिव डा. हिमांशु पाठक, आईएआरआई के निदेशक डा. ए.के. सिंह, डा. रवींद्र पड़ारिया सहित अन्य अधिकारी, वैज्ञानिक एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।

पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023 की टॉप 10 खास बातें

'मोटे अनाजों द्वारा पोषण, खाद्यान्न और पर्यावरण सुरक्षा' थीम पर आयोजित होने वाले इस मेला का मुख्य आकर्षण केंद्र निम्नलिखित है:

1. रबी फसलों की उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों पर लाइव प्रदर्शनः देश में किसानों के लिए रबी की फसलों गेहूं, सरसों और चना की महत्वपूर्ण किस्मों के उत्पादन बढ़ाने से संबंधित तकनीकों पर किसानों के साथ कृषि विशेषज्ञों का लाइव प्रदर्शन जारी है।

2. सब्जियों और फूलों की संरक्षित खेती के लिए तकनीकः किसानों को विभिन्न प्रकार की सब्जियों और फूलों की खेती से संबंधित नवाचार तकनीकों पर किसानों के साथ कृषि विशेषज्ञ का लाइव प्रदर्शन चल रहा है।

3. कृषि उपकरणों और मशीनरी का प्रदर्शन और बिक्रीः भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और निजी कंपनियों द्वारा नई विकसित कृषि उपकरणों और मशीनरी का प्रदर्शन इस मेले में किया गया है। किसान इन कृषि उपकरणों की खरीदारी भी कर सकते हैं।

4. एचवाईवी फसलों, पौधों और पौधों के बीजों की बिक्री: मेले में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और अन्य सार्वजनिक और निजी संगठनों द्वारा उत्पादित फसलों, पौधों और बीज किसानों के खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

5.मिट्टी और पानी की मुफ्त परीक्षण की सुविधाः पूसा कृषि विज्ञान मेला में किसान अपने खेत की मिट्टी और पानी का मुफ्त परीक्षण करा सकते हैं।

6. देश की विभिन्न एजेंसियों द्वारा जैव-उर्वरकों और कृषि-रसायनों का प्रदर्शन और बिक्रीः देश की विभिन्न एजेंसियों द्वारा जैविक खाद व उर्वरकों और कृषि में उपयोग होने वाले रसायनों का प्रदर्शन किया गया है। साथ ही किसान इन उर्वरकों की खरीदारी भी कर सकते हैं।

7. कुशल जल उपयोग के लिए सिंचाई की तकनीकः पूसा कृषि विज्ञान मेला में किसानों को अपनी फसलों की सफल सिंचाई करने के लिए तकनीकों के उपयोग पर विस्तार से कृषि विशेषज्ञ द्वारा चर्चा कर सकते हैं। साथ ही किसानों को नई सिंचाई तकनीकों के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है।

8. किसानों के उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री: पूसा कृषि विज्ञान मेला में देशभर के किसानों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है। यह उत्पाद बिक्री के लिए भी उपलब्ध है। 

9. किसान गोष्ठी/ किसान सम्मेलन: पूसा कृषि विज्ञान मेला में विभिन्न प्रकार की किसान गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के प्रगतिशील किसान खेती से संबंधित महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर रहे हैं। साथ ही नवाचार का उपयोग करके सफल खेती करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया जा रहा है।

10. नेशनल फ्लावर शो का आयोजनः पूसा कृषि विज्ञान मेला में फूलों की विभिन्न किस्मों की प्रर्दशनी भी लगाई गई है। साथ ही फूलों की नई किस्मों को भी लॉन्च किया गया है। इनमें गुलाब की दो किस्में (पूसा लक्ष्मी और पूसा भार्गव); गेंदा (पूसा पर्व और पूसा उत्सव); ग्लैडियोलस (पूसा रजत); गुलदाउदी (पूसा लोहित) और बोगेनविलिया (पूसा आकांक्षा) को लॉन्च किया गया है। साथ ही इस मेले में नेशनल फ्लावर शो का भी आयोजन किया गया है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, वीएसटी ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back