बिजनेस आइडिया: डेयरी फार्मिंग से जुड़े इन टॉप 5 बिजनेस से करें लाखों की कमाई

बेहतर मुनाफा पाने के लिए कम लागत में शुरू करें टॉप 5 नये बिज़नेस

डेयरी फार्मिंग एक बहुत ही अच्छा बिजनेस है। आज दूध के साथ ही इससे बने उत्पादों की मांग भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दूध से दही, छाछ, घी, आइसक्रीम आदि तरह के प्रोडक्ट्स तैयार किए जाते हैं। इससे काफी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसी के साथ डेयरी से जुड़े कई और भी बिजनेस हैं जिनसे आप कम पूंजी का इन्वेस्टमेंट करके मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको ऐसे टॉप 5 बिजनेस की जानकारी दे रहे हैं, जिनसे आप काफी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं, तो बने रहिये हमारे साथ।

कौनसे है ये टॉप 5 बिजनेस ( Top 5 Business)

1. डेयरी प्रोडक्ट्स बिजनेस
2. आइसक्रीम बिजनेस
3. चॉकलेट बनाने का बिजनेस
4. दूध संग्रहण केंद्र
5. चारा का बिजनेस

डेयरी प्रोडक्ट्स बिजनेस

दूध और उससे बनने वाली चीजों की मांग हमेशा बनी रहती है। हम सभी दूध, दही छाछ, घी, पनीर आदि का उपयोग खाने में और इससे तरह-तरह की चीजें बनाने में करते हैं। ऐसे में हम डेयरी प्रोडक्ट्स बनाकर इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं। पहले इसकी शुरुआत छोटे स्तर से की जा सकती है। इसके बाद इसे लार्ज स्केल पर खोला जा सकता है। डेयरी बिजनेस के लिए सरकार की ओर से भी लोन ओर सब्सिडी दी जाती है। नाबार्ड योजना के तहत डेयरी खोलने के लिए लोन पर सब्सिडी का लाभ दिया जाता है। इसमें सामान्य वर्ग को 25 प्रतिशत और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को 33 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। डेयरी खोलने के लिए बैंक से 10 लाख रुपए तक का लोन आपको मिल सकता है। बता दें कि इसके लिए आपको प्रोजेक्ट बनाकर देना होता है उसी के आधार पर आपको लोन दिया जाता है।

आइसक्रीम बिजनेस

दूध से आईसक्रीम भी बनाई जाती है। आप आइसक्रीम पार्लर खोलकर भी काफी अच्छा पैसा बना सकते हैं। इस बिजनेस को भी छोटे स्तर से लेकर बड़े स्तर तक शुरू किया जा सकता है। आईसक्रीम में नए-नए फ्लेवर का इस्तेमाल करके इसकी कई प्रकार की वैरायटियां बनाई जाती है। गर्मियों में तो यह बिजनेस धडल्ले से चलता है। इसके लिए आपको इसका प्लांट लगाना होगा। इसके लिए आप एग्री बिजनेस या एग्री र्स्टाट अप स्कीम के तहत सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस बिजनेस में लगी बड़ी-बड़ी कंपनियों के जरिये या आप खुद आर्गेनिक आइसक्रीम बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

चॉकलेट बिजनेस

दूध से बनी चॉकलेट सभी को पसंद आती है। बच्चों को तो चॉकलेट अच्छी लगती ही है आज युवा लोग भी चॉकलेट खाना काफी पसंद करते हैं। आज बाजार में कई तरह की चॉकलेट आती है। इस बिजनेस में बड़ी-बड़ी कंपनियां लगी हुई हैं। अमूल, कैडवरी जैसी कंपनियां इस बिजनेस में है। इसके अलावा लोकल स्तर पर भी कई छोटी-छोटी ब्रांड इस बिजनेस से काफी अच्छा पैसा कमा रहे हैं। आप इस बिजनेस की शुरुआत करके इससे अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आप चाहे तो खुद का ब्रांड बनाकर बेच सकते है या फिर रॉ चॉकलेट बनाकर भी बड़ी कंपनियों को बेच सकते हैं। इस बिजनेस में काफी अच्छी संभावनाएं हैं जो आपकी तरक्की द्वार खोल सकती है।

दूध संग्रहण केंद्र

दूध कलेक्शन बिजनेस यानि दूध संग्रहण केंद्र खोलकर भी आप इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं। आप आसपास के दूधियों से दूध खरीदकर इसे शुरू कर सकते हैं। इसके बाद इस दूध को बडी-बडी कंपनियों को सप्लाई करके आप इससे अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आज दूध मदर डेयरी, अमूल, सरस जैसी कंपनियां अपने दूध पाइंट और डेयरी पाइंट खोलने की सुविधा देती हैं। इसके अलावा आप इस खुद का भी दूध डेयरी या दूध पाइंट या सेंटर खोल कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐसी जगह दूध कलेक्टशन के लिए चुननी होगी जहां ग्राहक और किसान आसानी से पहुंच सकें। बता दें कि दूध कलेक्शन बिजनेस में आप कम दर पर दूध खरीदकर उसे मार्केट रेट पर बचकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

5. चारा का बिजनेस

पशुओं के लिए चारे की गंभीर समस्या बनी हुई है। गर्मियों में तो यह समस्या और ज्यादा हो जाती है। पशुओं को चारा नहीं मिल पाता जिसके कारण उनके दूध देने की क्षमता पर असर पड़ता है। पशुपालकों के लिए पशुओं के लिए चारे का प्रबंध करना काफी मुश्किल भरा होता जा रहा है। ऐसे आप चारे का बिजनेस करके इससे भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आप खेती करने लायक भूमि को लीज पर लेकर उसमें चारे वाली फसलें ढेंचा, जई, बरसीम, लोबिया, ज्वार, बाजरा, मक्का आदि चारा देने वाली फसलों को उगाकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
जॉन डियर 5050 डी

50 एचपी | 2021 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 4,90,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें