धान खरीद 2025 : अब तक 10 हजार किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन, इस तारीख से शुरू होगी खरीदी प्रक्रिया

पूर्वी व पश्चिमी संभाग में धान खरीदी के लिए अलग-अलग तारीखों की घोषणा, जानिए आपके जिले में कब से शुरू होगी खरीद

Paddy Procurement 2025 : देश के कई राज्यों में खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी सरकार की ओर से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 (Kharif Marketing Year 2025-26) के तहत धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। योगी सरकार ने किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए पूर्वी और पश्चिमी यूपी के लिए अलग-अलग खरीद तारीखें घोषित की हैं। वर्तमान में धान बेचने के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन जोरों पर है और 20 सितंबर 2025 तक 10,000 से अधिक किसान पंजीकरण कर चुके हैं।

प्रदेश में कब शुरू होगी एमएसपी पर धान की खरीद

राज्य सरकार की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद 1 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान खरीद 1 नवंबर 2025 से शुरू की जाएगी और यह 28 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी। बता दें कि इस बार धान की एमएसपी में भी बढ़ोतरी की गई है जिससे किसानों को धान का पहले से अधिक एमएसपी मिल सकेगा। 

क्या है खरीफ विपणन सीजन 2025 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)

केंद्र सरकार की ओर से धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पिछले साल की तुलना में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस बार के लिए धान का एमएसपी इस प्रकार से हैं: 

  • सामान्य धान (Common Paddy): 2369 रुपए प्रति क्विंटल
  • ग्रेड ए धान (Grade A Paddy): 2389 रुपए प्रति क्विंटल

किसान धान बिक्री के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

धान की बिक्री के लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। बिना पंजीकरण के कोई भी किसान सरकारी खरीद केंद्रों पर फसल नहीं बेच सकेंगे। ऐसे में किसानों को धान विक्रय करने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। राज्य के किसान वेबसाइट: fcs.up.gov.in या मोबाइल ऐप: UP KISAN MITRA या फिर मोबाइल OTP आधारित सिंगल रजिस्ट्रेशन प्रणाली के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए किसान को मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी (OTP) को भरना होगा। इसके बाद उनका पंजीकरण पूरा माना जाएगा।

किसानों को सीधे बैंक खाते में किया जाएगा धान खरीद का भुगतान

प्रदेश सरकार की ओर से धान खरीद में पूरी पार्देशिता सनिश्चित करने के उद्देश्य से किसानों को धान खरीद का भुगतान सीधे उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। खरीद प्रक्रिया पूरी तरह ई-पॉप डिवाइस (Electronic Point of Purchase) आधारित होगी। किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन करके ही खरीद की जाएगी। इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी।

किन जिलों में कब होगी धान की खरीद

यूपी सरकार की ओर से धान खरीद के लिए दो भागों में विभाजित किया गया है। इसके लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश दो जोन बनाए गए हैं। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़, झांसी संभाग, लखनऊ संभाग (कुछ जिले), हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में 1 अक्टूबर 2025 से धान की खरीद शुरू की जाएगी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर, प्रयागराज, लखनऊ (कुछ जिले), रायबरेली और उन्नाव में में 1 नवंबर 2025 से धान की खरीद शुरू होगी। 

बायोमीट्रिक आधारित खरीद, सीधे किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की सहूलियत के लिए सुगठित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, बायोमीट्रिक आधारित खरीदी, और सीधे खाते में भुगतान जैसे कई बेहतर कदम उठाए हैं। MSP में बढ़ोतरी और समयबद्ध खरीदी तारीखों की घोषणा से किसानों को आर्थिक रूप से बड़ा फायदा मिलेगा। किसानों से अपील है कि वे जल्द से जल्द धान विक्रय के लिए अपना पंजीकरण कराएं और सुनिश्चित करें कि उन्हें सरकारी योजना का पूरा लाभ मिल सके। 

धान रजिस्ट्रेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

यदि किसी किसान को पंजीकरण या खरीद से संबंधित कोई समस्या आ रही है, तो वे सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री नंबर: 1800 1800 150 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक स्तर के मार्केटिंग इंस्पेक्टर से संपर्क करके जानकारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें