धान की कीमतों में हुई 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी, किसानों को हो रहा लाभ

Share Product प्रकाशित - 24 Dec 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

धान की कीमतों में हुई 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी, किसानों को हो रहा लाभ

जानें, विभिन्न मंडियों में धान के भाव और आगे बाजार का रूख

धान की कीमतों में बढ़ोतरी से किसानों को एमएसपी से अधिक भाव बाजार में फसल बेचने से हो रहा है। इससे किसान काफी उत्साहित हैं। हालांकि पिछले साल 2022 से ही धान की कीमतों में इजाफा होना शुरू हो गया था जो साल 2023 तक जारी रहा। साल 2023 की बात करें तो धान की कीमतों में पिछले साल की मुकाबले करीब 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसे लेकर कृषि उपज बाजार समिति ने नई रिपोर्ट जारी की है। 

Buy Used Tractor

रिपोर्ट के मुताबिक धान के औसत भावों में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। धान की कीमतों में उछाल आया है। पिछले महीने की तुलना में इसके थोक औसत कीमत में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले साल दिसंबर 2022 की तुलना में थोक औसत कीमत में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी दखी गई है। बता दें कि कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) हर महीने सभी फसलों के थोक मूल्य विषलेषण के आंकड़े जारी करती हैं। हर माह की तरह एपीएमसी ने दिसंबर 2023 के भी आंकड़ों की रिपोर्ट जारी की है। एपीएमसी की ओर से जारी 20 दिसंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक धान की कीमतों में बढ़ोतरी दिखी गई है। दिसंबर 2023 में धान की औसत कीमत 4,219.36 रुपए प्रति क्विंटल है।

किस मंडी में कितना बढ़ा धान का भाव

यदि इस माह के धान के मंडी भावों का विश्लेषण किया जाए तो दिसंबर 2023 में सबसे अधिक धान की कीमत गुजरात और मेघालय की मंडी के किसानों को मिली है। कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) के विश्लेषण के आधार पर जानते हैं किस मंडी में कितना बढ़ा धान का भाव।

  • गुजरात मंडी में धान का औसत भाव 5376 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • मेघालय की मंडी में धान का औसत भाव 6149 रुपए प्रति क्विंटल देखा गया।
  • महाराष्ट्र में धान की औसत कीमत 4106 रुपए प्रति क्विंटल रही।
  • मणिपुर में धान की औसत कीमत 5037 रुपए प्रति क्विंटल देखी गई।

सबसे अधिक महाराष्ट्र में हुई धान की कीमतों में वृद्धि

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने की अपेक्षा इस माह धान के मंडी भावों में सबसे अधिक बढ़ोतरी महाराष्ट्र में 6.98 प्रतिशत हुई है। महाराष्ट्र में पिछले माह नवंबर 2023 में धान की औसत कीमत 3838 रुपए प्रति क्विंटल थी जो दिसंबर 2023 में बढ़कर 4106 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। वहीं इस महीने सबसे कम बढ़ोतरी मणिपुर में देखी गई। यहां धान की कीमत पिछले महीने की नवंबर 2023 में 4955 रुपए थी जो इस माह दिसंबर 2023 में बढ़कर 5037 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। यदि उपरोक्त राज्यों के रेटों की मणिपुर के भावों की तुलना की जाए तो देखा जा सकता है कि धान की कीमत में सबसे कम बढ़ोतरी मणिपुर में हुई है।

क्या है विभिन्न राज्यों में धान का रेट

दिसंबर 2023 के मंडी कीमतों को दखा जाए तो धान की कीमत में पिछले साल दिसंबर 2022 की तुलना में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यदि दोनों सालों के धान की कीमतों की तुलना की जाए तो दिसंबर 2022 और दिसंबर 2023 में 25 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी दर्ज की गई है, दिसंबर 2022 व दिसंबर 2023 के धान के रेट इस प्रकार रहे।

राज्य का नाम धान का रेट दिसंबर 2023 धान का रेट दिसंबर 2022
गुजरात 5376 रुपए प्रति क्विंटल 4237 रुपए प्रति क्विंटल
कर्नाटक 4868 रुपए प्रति क्विंटल 4766 रुपए प्रति क्विंटल
केरल 4432 रुपए प्रति क्विंटल 4105 रुपए प्रति क्विंटल
मध्यप्रदेश 4328 रुपए प्रति क्विंटल ----------------------------
महाराष्ट्र 4106 रुपए प्रति क्विंटल 3825 रुपए प्रति क्विंटल
मणिपुर 5037 रुपए प्रति क्विंटल  3054 रुपए प्रति क्विंटल
मेघालय 6149 रुपए प्रति क्विंटल ----------------------
दिल्ली 2816 रुपए प्रति क्विंटल 2539 रुपए प्रति क्विंटल
ओडिशा 3129 रुपए प्रति क्विंटल  2811 रुपए प्रति क्विंटल
राजस्थान  4821 रुपए प्रति क्विंटल  -----------------------
त्रिपुरा 3803 रुपए प्रति क्विंटल 3188 रुपए प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश 2737 रुपए प्रति क्विंटल 2541 रुपए प्रति क्विंटल
उत्तराखंड 3651 रुपए प्रति क्विंटल 2250 रुपए प्रति क्विंटल
पश्चिम बंगाल 3818 रुपए प्रति क्विंटल 3305 रुपए प्रति क्विंटल

धान को लेकर आगे का बाजार रूख

बाजार जानकारों के मुताबिक धान के भावों में अभी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन भाव एमएसपी से ऊपर ही रहने की उम्मीद है। बाजार में चावल मांग को देखते हुए आगे भी किसानों को इसका बेहतर भाव मिलता रहेगा।

Tractor Junction Mobile App

क्या है धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2023-24

केंद्र सरकार की ओर से रबी व खरीफ सीजन के लिए फसलों के लिए हर साल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा की जाती है। वर्ष 2023-24 के लिए सामान्य धान का एमएसपी 2183 निर्धारित किया गया है। जबकि ए-ग्रेट धान का एमएसपी 2203 तय किया गया है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरइंडो फार्म ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back