यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

खुशखबरी : दीवाली से पहले सरसों के भावों में आई तेजी

प्रकाशित - 17 Oct 2023

जानें, देश की विभिन्न मंडियों में सरसों का ताजा भाव और आगे बाजार का रूख

दीवाली से पहले सरसों के भावों (mustard prices) में तेजी दिखाई देने लगी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दीवाली तक सरसों के भावों में और भी उथल-पुथल हो सकती है। त्योहारी सीजन (festive season) की शुरूआत में ही सरसों के भावों में चमक दिखाई देने लगी है। सरसों के भाव में बहुत समय बाद तेजी दिखाई दी है जिससे आशा की जा सकती है कि आगे सरसों के भावों में और इजाफा हो सकता है। सरसों में 200 रुपए की तेजी देखी गई है। हालांकि यह तेजी ज्यादा नहीं है फिर भी इससे सरसों किसानों को सकून मिला है। बता दें कि इस सरसों के भाव पहले की अपेक्षा कम है। ऐसे में इनमें आई मामूली तेजी को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बाजार जानकारों की मानें तो आगे सरसों के भावों में और इजाफा हो सकता है, क्योंकि त्योहारी सीजन को देखते हुए इसकी मांग और खपत दोनों अधिक होगी जिससे आने वाले समय में इसके भावों में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको सरसों के भावों विभिन्न मंडियों में चल रहे भावों की जानकारी के साथ ही आगे सरसों को लेकर बाजार का क्या रूख रहेगा, सरसों के भाव आने वाले समय में कितने बढ़ सकते हैं या फिर इसके भावों में गिरावट आएगी, इस बात की जानकारी दे रहे हैं।

सरसों में कितने रुपए प्रति क्विंटल का आया उछाल

बीते हफ्ते के कारोबार पर नजर डाले तो सरसों के भाव में 150 रुपए से लेकर 200 रुपए तक की तेजी दिखाई दी। वहीं सरसों तेल में 25 से लेकर 30 रुपए प्रति किलोग्राम के बढ़ोतरी हुई। इसी तरह सरसों खल के भाव में भी 50 से लेकर 60 रुपए प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी देखी गई।

क्या है सरसों की साप्ताहिक तेजी-मंदी रिपोर्ट

यदि बात करें पिछले सप्ताह की तो पिछले सप्ताह सोमवार को जयपुर सरसों कंडीशन का भाव 5775 रुपए पर खुला जो शनिवार की शाम को 5950 रुपए पर बंद हुआ। इस तरह बीते सप्ताह के दौरान सरसों में मांग बीनी रहने से करीब 175 रुपए प्रति क्विंटल की मजबूती दर्ज की गई। वहीं सलोनी की बात की जाए तो प्लांटों ने भाव में 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की जिसके बाद सरसों का भाव 6400 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। बता दें कि सरकार की ओर से सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023-24 के लिए 5450 रुपए निर्धारित किया गया है। ऐसे में देखे तो अभी भी बाजार में सरसों के भाव एमएसपी से ऊपर बने हुए हैं।

इस समय क्या चल रहे हैं भाव

वर्तमान बाजार दरों के अनुसार, सरसों का औसत मूल्य 5475.24 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। सरसों के सबसे कम बाजार भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल हैं और सरसों की उच्च बाजार की कीमत 6600 रुपए प्रति क्विंटल है।

प्रमुख मंडियों में क्या चल है सरसों का भाव

अलग-अलग मंडियों में सरसों के भाव अलग-अलग चल रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए हम यहां राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात की प्रमुख मंडियों के सरसों के भाव दे रहे हैं। 

राजस्थान की मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव

  • भरतपुर जिले की नगर मंडी में सरसों का भाव 5300 रुपए से लेकर 5500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • चितौड़गढ़ जिले की निम्बाहेड़ा मंडी में सरसों का भाव 4500 रुपए से लेकर 5250 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • गंगानगर जिले की गजसिंहपुर मंडी में सरसों का भाव 4819 रुपए से लेकर 4863 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • अलवर की खैरथल मंडी में सरसों का भाव 5000 रुपए से लेकर 5500 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • गंगानगर जिले की घरसाना मंडी में सरसों का भाव 4896 रुपए से लेकर 5663 रुपए चल रहा है।
  • हनुमानगढ़ की गोलूवाल मंडी में सरसों का भाव 5113 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • झालावाड़ की झालारापाटन मंडी में सरसों का भाव 4800 रुपए से लेकर 5251 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • दौसा जिले की लालसोट (मंडाबरी) में सरसों का भाव 5252 रुपए से लेकर 5641 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • जोधपुर की जोधपुर अनाज मंडी भगत की कोठी में सरसों का भाव 5800 रुपए से लेकर 6200 रुपए प्रति क्विंटल तक हैं।
  • नागौर की डेगाना मंडी में सरसों का भाव 4550 रुपए से लेकर 4800 रुपए प्रति क्विंटल तक है।
  • टोंक की मालपुरा मंडी में सरसों का भाव 4961 रुपए से लेकर 5750 रुपए प्रति क्विंटल तक है।
  • जयपुर की बस्सी मंडी में सरसों का भाव 4632 रुपए से लेकर 5470 रुपए प्रति क्विंटल तक है।
  • बूंदी मंडी में सरसों के भाव 5099 रुपए से लेकर 5485 रुपए प्रति क्विंटल तक है।
  • झालावाड़ की अकलेरा मंडी में सरसों का भाव 5100 रुपए से लेकर 5200 रुपए प्रति क्विंटल तक है।
  • कोटा मंडी में सरसों का भाव 5109 रुपए से लेकर 5572 रुपए प्रति क्विंटल तक हैं।

हरियाणा की मंडियों में क्या चल रहा है सरसों का भाव

  • हिसार की आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 4725 से लेकर 5412 रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहा है।
  • फतेहाबाद की भट्‌टू कलां मंडी में सरसों का भाव 5118 से लेकर 5462 रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहा है।
  • सिरसा की एलानाबाद मंडी में सरसों का भाव 4000 रुपए से लेकर 4480 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

गुजरात की मंडियों में क्या चल रहा है सरसों का भाव

  • बनासकांठ की वाव मंडी में सरसों का भाव 5000 रुपए से लेकर 5345 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • राजकोट मंडी में सरसों का भाव 4650 से लेकर 4875 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • गांधी नगर की मनसा मंडी में सरसों का भाव 5055 से लेकर 5090 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • मेहसाणा मंडी में सरसों का भाव 4925 रुपए से लेकर 5960 रुपए तक चल रहा है।
  • अमरेली की राजुला मंडी में सरसों का भाव 5300 रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहा है।

उत्तर प्रदेश की मंडियों में सरसो का भाव

  • आगरा मंडी में सरसों का भाव 5400 रुपए से लेकर 5600 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • उन्नाव मंडी में सरसों का भाव 5475 रुपए से लेकर 5575 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • रायबरेली मंडी में सरसों का भाव 5465 रुपए से लेकर 5480 रुपए प्रति क्विंटल तक है।
  • कानपुर की चौबेपुर मंडी में सरसों का भाव 5400 रुपए से लेकर 5450 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • महोबा मंडी में सरसों का भाव 4900 रुपए से लेकर 5100 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • फरुखाबाद मंडी में सरसों के भाव 5400 रुपए से लेकर 5500 रुपए प्रति क्विंटल तक हैं।
  • मेरठ मंडी में सरसों के भाव 5460 रुपए से लेकर 5530 रुपए प्रति क्विंटल तक हैं।

सरसों को लेकर आगे क्या रहेगा बाजार का रूख

जानकारों के मुताबिक पिछले साल 2022 के अक्टूबर से नवंबर के बीच तक सरसों में 1000 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जयपुर सरसों के भाव सीजन के उच्चतम स्तर 6050 के आसपास हैं जो की एक मुख्य रेजिस्टेंस के तौर पर काम रही है। 6050 के रेजिस्टेंस् को तोड़कर ऊपर टिकने पर सरसों में आगे की तेजी देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में इस स्तर पर नजर बनाए रखने की आवश्यकता है।

बता दें कि मंडियों में रह दिन भावो में उतार-चढ़ाव होता रहता है। किसान भाईयों को सलाह है कि सरसों बचने से पहले अपनी स्थानीय मंडी में एक बार भावों की जानकारी अवश्य लें। कोई भी कारोबार अपने पूर्ण विवेक से करें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों करतार ट्रैक्टरमैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें