कपास के दाम में जबरदस्त तेजी, 8,500 रुपए प्रति क्विंटल के पार पहुंचा भाव

जानें, देश की प्रमुख मंडियों में कपास के भाव ओर आगे बाजार का रूख

Cotton Prices 2026 : कपास की कीमतों में काफी दिन बाद उछाल देखा गया है। इस समय देश की प्रमुख मंडियों में कपास के भावों में तेजी दिखाई दे रही है। यदि बात करें महाराष्ट्र की तो यहां के अकोला जिले में कपास के भावों में तेजी देखी गई और अब अन्य कपास उत्पादक क्षेत्रों में भी तेजी का सिलसिला दिखाई दे रहा है। ऐसे में यह तेजी कपास किसानों के लिए आशा की उम्मीद लेकर आई है। किसानों को अब कपास का बेहतर भाव मिल सकेगा। कपास के भावों में तेजी से किसानों के चहरे पर खुशी दिखाई दे रही है।

8,500 रुपए से ऊपर पहुंचा कपास का भाव

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के अकोला मंडी में कपास का भाव 8400 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल तक देखा गया। बताया जा रहा है कि बाजार में कम आवक, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मांग में बढ़ोतरी और कई नीतिगत कारणों के कारण कपास के भावों में तेजी का रूख दिखाई दिया है। बाजार जानकारों की मानें तो कपास के भावों को लेकर यदि मौजूदा हालात बने रहे तो आने वाले दिनों में कपास का भाव 9,000 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर को भी छू सकता है।

सीजन की शुरुआत में कम थे दाम

कपास सीजन की शुरुआत में बाजार का माहौल कुछ खास अनुकूल नहीं था। उस समय कपास के दाम 6,500 से 7,000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बने हुए थे। किसानों को लग रहा था कि इस बार कपास से ज्यादा मुनाफा नहीं हो पाएगा। लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ा, बाजार की तस्वीर पूरी तरह बदल गई। अचानक मांग बढ़ने और आवक घटने से कपास के दाम तेजी से ऊपर चढ़ने लगे और देखते ही देखते भाव 8,500 रुपए के करीब पहुंच गए।

एमएसपी से भी ऊपर बिक रही कपास

सरकार ने साल 2025-26 के लिए कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किया है। मध्यम धागे वाली कपास का एमएसपी 7,790 रुपए और लंबे धागे वाली कपास का एमएसपी 8,100 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है। लेकिन अकोला जिले और आसपास की मंडियों में निजी व्यापारी इससे कहीं ज्यादा दाम दे रहे हैं। कई मंडियों में किसान 8,400 से 8,500 रुपए प्रति क्विंटल तक कपास बेच रहे हैं। बेहतर भाव मिलने के कारण किसान सरकारी एजेंसी सीसीआई के बजाय निजी व्यापारियों को कपास बेचना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 

क्यों बढ़ रहे हैं कपास के दाम

कपास के दामों में आई इस तेजी के पीछे कई बड़े कारण हैं। सबसे पहला कारण इस साल कपास की बुवाई का रकबा कम रहना है। इसके अलावा मंडियों में कपास की आवक भी उम्मीद से काफी कम है। सरकार द्वारा कपास के आयात पर दोबारा इंपोर्ट ड्यूटी लगाने से विदेशी कपास का आयात घट गया है, जिससे घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कपास उत्पादन कम रहने की आशंका जताई जा रही है। इन सभी कारणों ने मिलकर कपास के भाव को मजबूती दी है। 

कपास का बीज (सरकी) के दाम ने बढ़ाई चमक

कपास के साथ-साथ उसके बीज यानी सरकी के दामों में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। पहले सरकी का भाव 3,000 से 3,200 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास था, जो अब बढ़कर 4,000 रुपए से ऊपर पहुंच गया है। सरकी के दाम बढ़ने का सीधा असर कपास की कीमत पर पड़ता है। व्यापारी सरकी और रूई का स्टॉक करने लगे हैं, क्योंकि आगे चलकर कमी की आशंका बनी हुई है। इसी वजह से कपास के दाम लगातार ऊंचे बने हुए हैं। 

किसानों के लिए क्या है सही फैसला

मौजूदा समय में कपास के दाम किसानों के लिए काफी फायदेमंद हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार इस समय किसान बहुत ज्यादा भाव बढ़ने की उम्मीद में बिक्री टालने से बचें। सही समय पर सही दाम पर बिक्री करना ही समझदारी भरा फैसला होगा। बाजार का रूख कपास को लेकर आगे क्या रहेगा यह कहा नहीं जा सकता है, हो सकता है भावों में इससे तेजी रहे या फिर एकदम भावों में गिरावट आ जाए। ऐसे में अभी जो कपास का भाव एमएसपी से ऊपर मिल रहा है, उसी में कपास का बेच कर लाभ उठाना ही समझदारी भरा फैसला होगा। अभी अधिकांश मंडियों में कपास के भाव एमएसपी से ऊपर बने हुए हैं। हालांकि कई मंडियों में इससे कम भाव भी देखें गए हैं। 

महाराष्ट्र प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है कपास का भाव

  • अमरावती मंडी में कपास का भाव– 8100 रुपए प्रति क्विंटल
  • बुलढानाकी देओलगांव राजा मंडी में कपास का भाव– 8150 रुपए प्रति क्विंटल
  • यवतमाल की घाटंजी मंडी में कपास का भाव– 8275 रुपए प्रति क्विंटल
  • वर्धा की हिंगणघाट मंडी में कपास का भाव– 8295 रुपए प्रति क्विंटल 
  • नागपुर की कटोल मंडी में कपास का भाव– 8100 रुपए क्विंटल
  • वर्धा की समुद्रपुर मंडी में कपास का भाव– 8300 रुपए प्रति क्विंटल 
  • वर्धा की सिंडी(सेलु) मंडी में कपास का भाव– 8315 रुपए प्रति क्विंटल
  • नागपुर की उमरेड मंडी में कपास का भाव– 8160 रुपए प्रति क्विंटल 
  • चंद्रपुर की वरोरा मंडी में कपास का भाव– 8180 रुपए प्रति क्विंटल 
  • वर्धा मंडी में कपास का भाव– 8150 रुपए प्रति क्विंटल
  • नागपुर की कटोल मंडी में मंडी में कपास का भाव– 8100 रुपए प्रति क्विंटल

आन्ध्र प्रदेश व कर्नाटक की मंडियों में कपास का भाव 

  • कुरनूल (आन्ध्र प्रदेश) की अदोनी मंडी में कपास का भाव– 8749 रुपए प्रति क्विंटल 
  • बेलगाम (कर्नाटक) की बैलहोंगल मंडी में कपास का भाव– 9300 रुपए प्रति क्विंटल 
  • रायचुर (कर्नाटक) मंडी में कपास का भाव– 8350 रुपए प्रति क्विंटल 

किसानों को सलाह

ऊपर दिए गए कपास के भाव ऑनलाइन कमोडिटी मंडी भाव के अनुसार दिए गए हैं। यह कपास के सबसे अधिकतम मंडी भाव हैं। कपास के भाव उसकी क्वालिटी पर निर्भर करते हैं। इसमें मध्यम रेशे वाली कपास के भाव कम और लंबे रेशे वाली कपास के भाव अधिक मिलते हैं। हालांकि बाजार भावों में रोजाना उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी कपास की फसल की खरीद-फरोख्त करने से पहले अपने क्षेत्र की निकटतम मंडी में बाजार भावों की जानकारी अवश्य कर लें और इसके बाद ही अपनी फसल को बेचने के संबंध में उचित निर्णय लें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें