प्रकाशित - 15 Mar 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
मौसम में आए दिन बदलाव होता जा रहा है। ठंड का मौसम समाप्ति की ओर है और गर्मी का आगमन हो रहा है। ऐसे में सुबह शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप देखने को मिल रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी और कुछ राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। बीते दिन ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 मार्च को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 19 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) और निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट (Report from private weather agency Skymet Weather) के आधार पर आज का मौसम (Today Weather), कल का मौसम (Tomorrow Weather) सहित आगामी दिनों के मौसम की जानकारी दे रहे हैं।
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट (Report from private weather agency Skymet Weather) के मुताबिक उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश और आसपास के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा गंगीय पश्चिम बगाल से लेकर ओडिशा होते हुए आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है। वहीं एक ट्रफ रेखा पूर्वी विदर्भ से लेकर तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए उत्तरी तमिलनाडु तक फैली हुई है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और इससे जुड़े इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक और चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर है।
पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम के उत्तरी तट पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और दक्षिण केरल में हल्की बारिश हुई। वहीं ओडिशा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री तक ऊपर रहा।
दिल्ली- एनसीआर में गर्मी का असर बढ़ रहा है। यहां दिन में तेज धूप निकल रही है। अल सुबह व रात को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिल रही है। दिन के समय यहां तेज धूप से लोगों को गर्मी और उमस का अहसास होने लगा है। यहां 16 से 20 तक अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। फिलहाल यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले सात दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। प्रदेश में सर्दी की विदाई हो रही है और गर्मी की दस्तक हो चुकी है। शुरुआती दौर में ही राजस्थान का तापमान अधिकतम 30 डिग्री के पार पहुंच रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा और यहां गर्मी के तेवर दिखाई देने लग जाएंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 15 मार्च को यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। 16 मार्च को पश्चिम यूपी में मौसम शुल्क रहने के साथ ही चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 17 मार्च को पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। 18 मार्च को पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में 16 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बादल छाये रह सकते हैं। इसी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश में ऐसा मौसम 18 मार्च तक बना रह सकता है।
मौसम वेधशाला के विज्ञानी डॉ एचपी चंद्रा के अनुसार राज्य में 16 मार्च से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम में बदलाव की स्थिति 20 मार्च तक बनी रह सकती है।
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र व स्थानीय कारकों के प्रभाव से 19 मार्च के आसपास पटना सहित राज्य के दक्षिण-मध्य व दक्षिण पूर्व के हिस्सों के एक या दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण यहां तापमान में गिरावट आएगी।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।
अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।