प्रकाशित - 02 Feb 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
भारत की अग्रणी कृषि उपकरण और ट्रैक्टर निर्माता वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने हाल ही में जनवरी 2024 में अपने द्वारा बेचे कुल बिक्री ( ट्रैक्टर और पावर टिलर्स) की रिपोर्ट जारी की है। कंपनी द्वारा जारी बिक्री रिपोर्ट मुताबिक, जनवरी 2024 के दौरान ट्रैक्टर और पावर टिलर्स दोनों की कुल बिक्री में गिरावट दर्ज की है। वीएसटी ने जनवरी 2023 के मुकाबले, जनवरी 2024 में कुल बिक्री (ट्रैक्टर और टिलर) में 3.71 प्रतिशत के साथ 4146 यूनिट बेचे है, जबकि पिछले साल इसी अवधि ने यह आंकड़ा 4306 इकाई का था। आईए ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट की मदद से जानते है कि वीएसटी ने जनवरी 2024 में टिलर और ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री में कैसा प्रदर्शन किया है।
वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने जनवरी 2024 के दौरान ट्रैक्टर बिक्री में 45.66 प्रतिशत गिरावट के साथ कुल 326 ट्रैक्टर बेचे है, जबकि पिछले साल जनवरी 2023 में 600 ट्रैक्टर घरेलू बाजार में बेचे गए थे। इससे पता चलता है कि वीएसटी ने पिछले साल के मुकाबले इस बार जनवरी 2024 में 274 ट्रैक्टर कम बेच पाई है। वहीं, कंपनी ने जनवरी 2024 में पावर टिलर्स की बिक्री में 3.07 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वीएसटी ने जनवरी 2024 में 3820 पावर टिलर्स बेचे है, जबकि पिछले साल जनवरी के महीने में यह आंकड़ा 3706 इकाइयों का था।
विवरण | जनवरी 2024 | जनवरी 2023 | परिर्वतन (% में) |
---|---|---|---|
पावर टिलर्स | 3820 | 3706 | 3.07% |
वीएसटी ट्रैक्टर्स | 326 | 600 | -45.66% |
कुल बिक्री (पावर टिलर और ट्रैक्टर) | 4146 | 4306 | -3.71% |
वीएसटी टिलस और ट्रैक्टर्स लिमिटेड की साल-दर-साल कुल बिक्री (पावर टिलर्स और ट्रैकर्स) की बात की जाए, तो वीएसटी ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 10 महीने (अप्रैल-जनवरी) के दौरान साल-दर-साल टिलर और ट्रैक्टर बिक्री में 4.87 % की गिरावट दर्ज की है। वीएसटी ने जनवरी 2024 में कुल (टिलर और ट्रैक्टर) साल-दर- साल (अप्रैल से जनवरी) की बिक्री 32963 यूनिट की है, जबकि पिछले साल जनवरी 2023 में यह बिक्री 34654 यूनिट थी।
वीएसटी टिलर और ट्रैक्टर्स ने चालू वित्त वर्ष के 10 महीनों के दौरान ट्रैक्टर बिक्री में 23.27% की गिरावट के दर्ज करते हुए 4229 यूनिट बेचे है, जबकि पिछले साल जनवरी 2023 में (10 महीने ) 5512 ट्रैक्टर कंपनी ने बेचे थे। इस प्रकार कंपनी ने जनवरी 2024 में साल-दर- साल ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट दर्ज की है। वहीं, कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 10 महीने (अप्रैल-जनवरी) की अवधि में पावर टिलर्स 1.4 प्रतिशत की गिरवाट दर्ज की है। कपंनी ने चालू वर्ष के 10 महीने के दौरान 28734 यूनिट बेचे है, जबकि पिछले वित्त वर्ष इसी अवधि में 29142 बेचे थे।
विवरण | YTD 2023-24 | YTD 2022-23 | परिर्वतन (% में) |
---|---|---|---|
पावर टिलर्स | 28734 | 29142 | -1.4% |
ट्रैक्टर्स | 4229 | 5512 | -23.27% |
कुल बिक्री (पावर टिलर्स और ट्रैक्टर्स) | 32963 | 34654 | -4.87 % |
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok