प्रकाशित - 02 May 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
अपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और किफायती कीमत के दम पर किसानों के दिलों पर राज करने वाले देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नए वित्तवर्ष 2024-25 के पहले महीने अप्रैल 2024 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार ब्रांड ने घरेलू और निर्यात बाजार दोनों में ग्रोथ हासिल की है और पिछले साल के मुकाबले 634 ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट अप्रैल 2024 (Mahindra Tractor Sales Report April 2024) की विस्तार से जानकारी दी जा रही है तो बने रहें हमारे साथ।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल 2024 के दौरान घरेलू बाजार में 35805 यूनिट की बिक्री की है जबकि अप्रैल 2023 में 35398 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार कंपनी ने 1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 407 ट्रैक्टर ज्यादा बेचे हैं। वहीं कंपनी ने निर्यात बाजार में 23 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 1234 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल अप्रैल 2023 में कंपनी 1007 यूनिट की बिक्री की थी। इस प्रकार ब्रांड ने निर्यात बाजार में 227 ट्रैक्टर ज्यादा बेचे हैं। अगर महिंद्रा ट्रैक्टर की कुल बिक्री की बात करें तो ब्रांड ने अप्रैल 2024 में 37039 यूनिट बेची है जबकि अप्रैल 2023 में 36405 यूनिट को बेचा गया था, जो 2% की बिक्री वृद्धि को दर्शाता है।
विवरण | अप्रैल 2024 | अप्रैल 2023 | परिवर्तन ( प्रतिशत में) |
घरेलू | 35805 | 35398 | 1% |
निर्यात | 1234 | 1007 | 23% |
कुल बिक्री | 37039 | 36405 | 2% |
रबी फसलों की कटाई के बाद नकदी का प्रवाह बढ़ा, आगामी महीनों में ज्यादा बिक्री की उम्मीद
कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा कि अप्रैल 2024 के दौरान ब्रांड ने 35805 ट्रैक्टरों की बिक्री की है जो पिछले साल के मुकाबले 1 प्रतिशत ज्यादा है। ग्रामीण नकदी प्रवाह को मजबूत बनाए रखने के लिए मंडी में गेहूं की आवक सहित सरकारी खरीद पूरे जोर-शोर से चल रही है। आईएमडी द्वारा इस बार सामान्य से अधिक मानसून की बारिश के अनुमान और अप्रैल महीने में त्योहारी सीजन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में खुशनुमा माहौल है। व्यापार की शर्तें सकारात्मक बनी हुई हैं। रबी फसलों की कटाई के बाद अच्छे नकदी प्रवाह से आने वाले महीनों में ट्रैक्टर की मांग बढ़ने की संभावना है। निर्यात बाजार में हमने 1234 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 23% अधिक है।
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok