यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

आगामी मौसम का पूर्वानुमान: जानें, फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में मौसम हाल

प्रकाशित - 21 Feb 2023

जानें, फरवरी माह के अंतिम सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान 

फरवरी के महीने में इतनी तेज गर्मी पड़ने से यहां लोग सर्दी की विदाई और गर्मी का आगमन मान रहे हैं। वहीं मौसम विभाग इसे लेकर कुछ और ही आशंका जता रहा है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना दिखाई दे रही है। मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक गर्त के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्य दर्जें की छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी छिटपुट बारिश या बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं। आईएमडी के अनुसार जम्मू क्षेत्र सहित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। आने वाले कुछ दिनों में पंजाब और हरियाणा सहित उत्तरी पश्चिमी मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना है।

आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार 22 फरवरी को अरूणाचल प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में मौसम में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस बीच गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान कच्छ और कोंकण में अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवाएं चल सकती हैं।

फरवरी के अंतिम सात दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

भारत में फरवरी के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा। इसके बारे में वेदर हिंदी कोम (weatherhindi.com) के अनुसार हम देश राजधानी सहित 7 प्रमुख शहरों के पूर्वानुमान की जानकारी दे रहे हैं जो इस प्रकार से है

दिल्ली में आगामी सात दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

  • 22 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में धूप रहेगी। इस दौरान 7 किलोमीटर प्रति घंटा की दर से हवाएं चल सकती हैं।  
  • 23 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 24 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 25 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 26 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 27 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 28 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान (जयपुर) का आगामी 7 दिनों का पूर्वानुमान

  • 22 फरवरी को राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिन भर धूप रहेगी और एक किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • 23 फरवरी को जयपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर धूप रहेगी, इस दौरान 9 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 24 फरवरी को जयपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर धूप रहेगी, इस दौरान 7 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 25 फरवरी को जयपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर धूप रहेगी, इस दौरान 9 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 26 फरवरी को जयपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर धूप रहेगी, इस दौरान 5 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 27 फरवरी को जयपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर धूप रहेगी, इस दौरान 5 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 27 फरवरी को जयपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर धूप रहेगी, इस दौरान 6 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मध्यप्रदेश (भोपाल) का आगामी 7 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

  • 22 फरवरी को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान आसमान में घने बादल छाये रह सकते हैं। हवा की रफ्तार 12 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
  • 23 फरवरी को भोपाल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर धूप रहेगी। इस दौरान 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 24 फरवरी को भोपाल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर धूप रहेगी। इस दौरान 3 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।  
  • 25 फरवरी को भोपाल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। इस दौरान 4 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 26 फरवरी को भोपाल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में धूप रहेगी। इस दौरान 4 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 27 फरवरी को भोपाल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में धूप रहेगी। इस दौरान 3 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 28 फरवरी को भोपाल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में धूप रहेगी। इस दौरान 6 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

उत्तरप्रदेश (लखनऊ) का आगामी 7 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

  • 22 फरवरी को उत्तरप्रदेश (यूपी) की राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान एक किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • 23 फरवरी को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • 24 फरवरी को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • 25 फरवरी को लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • 26 फरवरी को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • 27 फरवरी को लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • 28 फरवरी को लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बिहार (पटना) का आगामी 7 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

  • 22 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में धूप रहेगी और इस दौरान 5 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 23 फरवरी को पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में धूप रहेगी और इस दौरान 8 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 24 फरवरी को पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में धूप रहेगी और इस दौरान 7 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 25 फरवरी को पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में धूप रहेगी और इस दौरान 3 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 26 फरवरी को पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में धूप रहेगी और इस दौरान 9 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 27 फरवरी को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में धूप रहेगी और इस दौरान 4 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 28 फरवरी को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में धूप रहेगी और इस दौरान 5 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पंजाब व हरियाणा (चंडीगढ़) का आगामी 7 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

  • 22 फरवरी को पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • 23 फरवरी को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • 24 फरवरी को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • 25 फरवरी को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहेगा। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • 26 फरवरी को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • 27 फरवरी को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहेगा। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • 28 फरवरी को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहेगा। दिन भर धूप रहेगी और इस दौरान 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 744 एफई
₹1.40 लाख का कुल बचत

स्वराज 744 एफई

48 एचपी | 2021 Model | अहमदनगर, महाराष्ट्र

₹ 6,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई
₹2.25 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई

44 एचपी | 2019 Model | सीकर, राजस्थान

₹ 4,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
सोनालिका डीआई 50 आरएक्स
₹1.47 लाख का कुल बचत

सोनालिका डीआई 50 आरएक्स

52 एचपी | 2020 Model | राजगढ़, मध्यप्रदेश

₹ 5,70,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹2.08 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 3,32,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें