यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

मौसम अलर्ट : अब बढ़ेगा सर्दी का असर, इन राज्यों में होगी बारिश

प्रकाशित - 08 Dec 2023

जानें, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल

अब सर्दी का असर बढ़ने वाला है जिससे देश के कई राज्यों के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इसके अलावा कई राज्यों में बारिश की भी संभावना है। मिचौंग तूफान (Michaung Typhoon) के असर के कारण सर्दी बढ़ने के साथ ही कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां दिखाई दे सकती है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है जिससे इसके आसपास के राज्यों में सर्दी का असर और बढ़ जाएगा। तीर्थस्थल केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हो रही है। इससे केदारनाथ धाम में एक फीट तक बर्फ जमी हुई है और यहां का तापमान माइनस 8 डिग्री तक पहुंच गया है। 

मौसम विभाग अनुसार चक्रवाती तूफान अब बहुत कमजोर पड़ गया है, अब इससे डरने या खतरे वाली कोई बात दिखाई नहीं दे रही है। अब यह निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है और ये पूर्वोत्तर तेलंगाना और निकटवर्ती दक्षिण छतीसगढ़-दक्षिण आंतरिक ओडिशा-तटीय आंध्र प्रदेश पर केंद्रित है। बता दें कि बीते दिनों बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिचौंग ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में जमकर तबाही मचाई और इसके बाद अब वह कमजोर पड़ गया है। जिससे फिलहाल अभी कोई खतरा नजर नहीं आता है। हालांकि मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है और उत्तर भारत में बर्फबारी होने की बात कही है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) और स्काईमेट वेदर (skymet weather) की ओर से जारी किए मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर मौसम की जानकारी दे रहे हैं। इसके तहत आज का मौसम सहित आगामी दिनों के मौसम का हाल बता रहे हैं, तो आइये जानते हैं आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम।

किन राज्यों में हो सकती है बारिश (In which states it may rain)

मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 से 18 घंटे के दौरान छत्तीसगढ, ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक केरल और माहे में 8-9 दिसंबर को बारिश हो सकती है। तमिलनाडु में 9 दिसंबर को बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय कोहरा रहने की आशंका है। वहीं निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी तेलंगाना, उत्तरी आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, मराठवाड़ा और कर्नाटक में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके कारण 13 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर, लेह, लद्दाख में बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में ऊंचे इलाकों में बर्फ पड़ रही है।

दिल्ली और एनसीआर के लिए मौसम का पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र में भी दिखाई देगा। इससे यहां सर्दी बढ़ने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और सुबह-शाम सर्दी का असर बढ़ जाएगा। हालांकि दिन में धूप खिलने से सर्दी से राहत मिलती रहेगी।  

राजस्थान के लिए मौसम का पूर्वानुमान

राजस्थान में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह शाम सर्दी का असर दिखाई देगा। वहीं दोपहर में धूप में तेजी होने से सर्दी का अहसास कम होगा। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। हिमाचल में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश के लिए मौसम का पूर्वानुमान

यूपी में सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है। इससे प्रदेश में सर्दी बढ़ सकती है। आईएमडी के मुताबिक यहां 8 से 10 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं 11 व 12 दिसंबर को दोनों भागों में मौसम शुष्क करने की संभावना है। मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक राजधानी लखनऊ में यहां सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। वहीं दिन के समय पूरी तरह मौसम साफ रहेगा।

बिहार के लिए मौसम का पूर्वानुमान

बिहार में बुधवार और गुरुवार को हल्की व रूक-रूक कर बारिश हुई इससे सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है। यहां कई इलाकों में धुंध व कोहरा देखने को मिलेगा। इससे न्यूनतम तापमान में तीन से पांच सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है जिससे सर्दी का असर बढ़ जाएगा।

झारखंड के लिए मौसम का पूर्वानुमान

प्रदेश में पिछले दिनों मिचौंग तूफान का असर देखा गया लेकिन आगामी दिनों में झारखंड में मौसम साफ होने की उम्मीद है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार चक्रवातीय तूफान का सर्कुलेशन में बदलने के बाद धीरे-धीरे इसका असर समाप्त हो रहा है। बता दें कि चक्रवाती तूफान की वजह से झारखड में बीते दिनों बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों को ठंड का अहसास अधिक हो रहा है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार 8 दिसंबर से आसमान साफ होना शुरू हो जाएगा लेकिन सुबह कोहरा और कुहासा बनेगा। वहीं 9 दिसंबर से आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा और न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियम की कमी आ सकती है जिससे ज्यादा ठंड का अहसास होगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरकुबोटा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।


 

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें