फिर बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जानें, किन जिलों में होगी बारिश और आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इसे लेकर कई राज्यों और जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 29 और 30 अप्रैल 2023 को देश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत, दक्षिण भारत एवं मध्य भारतीय राज्यों में मौसम में फिर बदलाव आ रहा है। इससे बीच-बीच में बूंदाबांदी और बारिश से आमजन को गर्मी से राहत भी मिल रही है। मौसम (Season) विभाग के अनुसार एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से 29 व 30 को देश के कई राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। बताया जा रहा है कि कई राज्यों में 4 मई तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। आईएमडी की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मराठवाडा, विदर्भ, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा आदि राज्यों में तेज हवा के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसी के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने का अंदेशा है।  

राजस्थान में कहां-कहां हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र की ओर से जारी की गई चेतावनी के अनुसार 28 व 29 अप्रैल के दौरान राजस्थान के जयपुर, अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुंनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली तथा श्री गंगानगर जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।   

पंजाब के किन जिलों के लिए जारी की गई है चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र की ओर से जारी की गई चेतावनी के मुताबिक 28 और 29 अप्रैल के दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरन-तारण, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, भटिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला एवं सास नगर जिलों में अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश ओर ओलावृष्टि की संभावना है।

हरियाणा में कहां-कहां है बारिश की संभावना

हरियाणा के लिए चंड़ीगढ़ केंद्र की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार 28 से 30 अप्रैल तक हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवारी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवाड़ी एवं चरखी दादरी जिलों में अधिकांश स्थानों पर कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश व कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावाना है।

मध्यप्रदेश के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केंद्र की ओर से जारी की गई चेतावनी के मुताबिक 28 व 29 अप्रैल के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बडवानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शयोपुर कला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंगपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिलों में कही-कहीं कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र के अनुसार 28 व 29 अप्रैल के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमतारा, कबीरधाम, राजनंद गांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर एवं नारायणपुर जिलों में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार नजर आ रहे हैं।

यूपी में इन जगहों पर हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग लखनऊ केंद्र की जानकारी के मुताबिक यूपी में 28 व 29 अप्रैल के दौरान आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, हाथरस, हमीरपुर, महोबा, झांसी, जालौन, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, मुज्जफरनगर, जौनपुर, शामली जिलों में कहीं-कहीं कुछ जगहों पर तेज हवा या आंधी के साथ हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

बिहार में इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र के अनुसार 28 व 29 अप्रैल के दौरान बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद जिलों में बारिश होने की संभावना है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों हिंदुस्तान ट्रैक्टर, डिजिट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें