यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

मौसम अलर्ट : दिवाली पर 7 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

प्रकाशित - 10 Nov 2023

जानें, किन राज्यों में होगी भारी बारिश और आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिवाली का त्योहार 12 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। यहां देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से दिवाली पर बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पूर्व मानसून का असर दक्षिणी राज्यों में देखने को मिल रहा है। ऐसे मे मौसम विभाग ने केरल सहित सात राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। इसमें महाराष्ट के समीप गोवा सहित केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, उड़ीसा में मध्यम से लेकर तेज बारिश और भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 12 नवंबर तक इन क्षेत्रों में मानसून का असर दिखाई देगा। वहीं राजस्थान व महाराष्ट्र में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूर्वी राज्यों में बारिश देखी जा सकती है। यूपी और दिल्ली की बात करें तो यहां हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। यहां कोहरा बढ़ेगा। पर्वतीय भागों मे बर्फबारी होगी।

इन क्षेत्रों में भूकंप की चेतावनी

मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही 5 राज्यों में भूस्खलन और भूकंप की चेतावनी भी जारी की है। इसमें असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम में भूस्खलन और भूकंप आने की संभावना जताई जा रही है। 

देश में कहां कैसा रह सकता है मौसम

  • राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में तेज हवाएं चल सकती है।
  • हिमाचल, उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में आंधी आने की संभावना जताई गई है।
  • पर्वतीय क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
  • जम्मू-कश्मीर, लेह, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद में 12 नवंबर तक मध्यम बर्फबारी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
  • उत्तरखंड, हिमाचल में तापमान में गिरावट होने के साथ ही नीचे इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है।
  • पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट बारिश की संभावना है।
  • रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल–माहे में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है।
  • हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट बारिश/हिमपात की संभावना है।
  • काफी व्यापक बारिश और तूफान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप को प्रभावित कर सकते हैं।
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कोंकण-गोवा और तेलंगाना में छिटपुट बारिश और तूफान की संभावना है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें