यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

मौसम अलर्ट : इन 7 राज्यों में 4 फरवरी तक चलेगा बारिश का दौर

प्रकाशित - 02 Feb 2024

जानें, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मैदानी इलाकों में बारिश का दौर 4 फरवरी तक जारी रह सकता है। इसमें एक फरवरी को अधिक क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां होंगी। अगले 5 दिनों के दौरान तेजी से दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। इन सिस्टम के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुज्जफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं व्यापक बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 

इधर स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट (skymet weather report) के अनुसार 2 से 4 फरवरी के बीच राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा इससे लगते अन्य राज्यों में भी छिटपुट बारिश संभव है।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको आज का मौसम, कल का मौसम और आगामी दिनों के  मौसम की जानकारी दे रहे हैं, तो आइए जानते हैं, इसके बारें में।

2 से 5 फरवरी के बीच देश में कहां-कहां हो सकती है बारिश

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक 2 से 5 फरवरी के बीच कई राज्यों में बारिश हो सकती है, वहीं हिमालय में बर्फबारी होने की संभावना है। इसमें एक फरवरी को पश्चिमी हिमालय के पहाड़ों पर व्यापक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं 3 फरवरी से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के कुछ भागों में बारिश हो सकती है और यह बारिश 5 फरवरी तक जारी रह सकती है। उत्तरी मध्यप्रदेश में 4 और 5 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ भागों सहित ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी भागों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार 2 फरवरी को मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान ठंडी हवाएं चलेंगी। इसके चलते राजस्थान के कई भागों में ठंड बढ़ सकती है। इसके अलावा 3 व 4 फरवरी को राजस्थान में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके कारण बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर संभाग में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 2 से 5 फरवरी तक तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और कुशीनगर में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग अनुसार कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में दो या तीन फरवरी को प्रदेश के कुछ शहरों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी बिहार में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं 3 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके 5 फरवरी तक जाने के आसार हैं। इसके बाद एक बार फिर से राज्य में ठंड बढ़ सकती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कुबोटा ट्रैक्टर, वीएसटी ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹0.49 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2023 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 7,41,285
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें