प्रकाशित - 29 Jan 2024
ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर ठंड का असर कम हुआ है और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान बढ़ रहे तापमान से कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की अपडेट जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक उत्तरी भारत में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड में बारिश की संभावना व्यक्त की है। हालांकि राजस्थान में कोल्ड डे या शीतलहर जैसी गतिविधियों पर अभी फिलहाल रोक सी लगी रहेगी।
इधर स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। इसी के साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट (skymet weather report) के आधार पर आज का मौसम, कल का मौसम सहित आगामी 3 फरवरी तक के मौसम की जानकारी दे रहे हैं।
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान गिलगिट- बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। वहीं अंडमान और निकोबार द्पीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। इसके अलावा असम और लक्ष्यद्वीप में एक व दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इधर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई भागों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों और बिहार व दक्षिण उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति रही। कुछ हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में एक या दो जगहों पर शीत दिवस की स्थिति उत्पन्न हुई। उत्तर प्रदेश के कुछ भागों और बिहार के अलग-अलग भागों में घने से बहुत घना कोहरा छाया रहा।
इस समय देश में कई प्रकार के मौसमी सिस्टम बन रहे हैं। इसमें एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में बना हुआ है। एक प्रेरित चक्रवती परिसंचरण उत्तर पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पंजाब और हरियाणा पर है। 3 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र के पास पहुंचने की संभावना है। जेट स्ट्रीम औसत समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर है जिससे हवाओं की गति 142-160 नॉट है। उपरोक्त मौसमी सिस्टम का प्रारंभिक असर जल्द दिखना शुरू हो जाएगा।
यदि बात करें इससे अगले 24 घंटों के दौरान देश में मौसमी गतिविधियों की तो अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई भागों और राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में सुबह व रात दौरान घने से बहुत घना कोहरा छाया रहा सकता है। इसी तरह बिहार, उत्तरी मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भार के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। इसी तरह ही बिहार के कुछ भागों और उत्तराखंड में एक या दो जगहों पर इस तरह की स्थितियां हो सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में आने वाले तीन दिन के दौरान कई बारिश हो सकती है। यहां 31 जनवरी से एक फरवरी को बारिश हो सकती है। दिल्ली में पहले की अपेक्षा घने कोहरे व कोल्ड डे की गतिविधियों में कमी आएगी। हालांकि इस दौरान फोग की स्थिति रहेगी।
राज्य में आगामी पांच दिन बादलों की आवाजाही रहेगी। इसी के साथ दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। राज्य में घना कोहरा, शीतलहर, कोल्ड डे जैसी गतिविधियां नहीं होगी। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे प्रदेश में सर्दी से राहत मिलेगी। अगले 5 दिनों तक बारिश की गतिविधियां नहीं होने की संभावना है। फरवरी महीने के पहले सप्ताह में बूदांबांदी की गतिविधियां हो सकती है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, उमरिया और डिंडौरी जिले में बारिश की संभवाना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ की कारण इन जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में मौसम ऐसा नहीं रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 30 जनवरी से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी, जिससे लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलेगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश के मौसम में अभी क्रमिक वृद्धि का दौर जारी रहने के आसार है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। प्रदेश में अभी कोहरा रहेगा। वहीं 30 और 31 तारीख को पश्चिम उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरखंड में जनवरी के अंत में एक बार मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी से दो फरवरी तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा फरवरी में एक-दो बार मौसम बदलने के आसार हैं। फरवरी का पहला सप्ताह मौसम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।
अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।