वीएसटी ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट नवंबर 2023 : 295 ट्रैक्टर और 1801 पावर टिलर की बिक्री

Share Product प्रकाशित - 01 Dec 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

वीएसटी ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट नवंबर 2023 : 295 ट्रैक्टर और 1801 पावर टिलर की बिक्री

वीएसटी ने ट्रैक्टर और पावर टिलर की बिक्री में दर्ज की गिरावट

वीएसटी टिलर्स और ट्रैक्टर सेल्स रिपार्ट नवंबर 2023 हाल ही में जारी की गई है। कंपनी को पावर टिलर्स और ट्रैक्टर दोनों की बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने नवंबर 2022 के मुकाबले कम यूनिट बेची है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको वीएसटी सेल्स रिपोर्ट नवंबर 2023 की जानकारी दी जा रही है।

पावर टिलर और  ट्रैक्टर की कुल बिक्री में 19.13 प्रतिशत की गिरावट

वीएसटी को नवंबर 2023 के दौरान पावर टिलर और ट्रैक्टर की कुल बिक्री में 19.13 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने इस अवधि के दौरान पावर टिलर और ट्रैक्टर की कुल 2096 यूनिट बेची है जबकि पिछले साल नवंबर 2022 में 2592 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार कंपनी ने 496 यूनिट कम बेची है। अगर पावर टिलर की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने 11.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1801 यूनिट बेची है जबकि नवंबर 2022 में 2045 यूनिट बेची गई थी। पावर टिलर की बिक्री 244 यूनिट कम रही है। वहीं ट्रैक्टर बिक्री मे कंपनी को 46.07 प्रतिशत की बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने नवंबर 2023 के दौरान 295 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि नवंबर 2022 के दौरान 547 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कंपनी ने 252 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। 

विवरण  नवंबर 2023 नवंबर 2022  परिवर्तन (% में)
पावर टिलर 1801 2045 -11.93%
ट्रैक्टर 295 547  -46.07%
कुल बिक्री (पावर टिलर+ट्रैक्टर) 2096 2592 -19.13%


भारत में वीएसटी ट्रैक्टर और पावर टिलर की बिक्री : 8 महीनों में 2.3% ज्यादा यूनिट बेची

वीएसटी ने वित्त वर्ष 2023-24 के 8 महीनों (अप्रैल से नवंबर) के दौरान ट्रैक्टर और पावर टिलर की बिक्री में 2.3 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। वीएसटी ने इस अवधि के दौरान कुल 26383 यूनिट बेची है जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 25789 यूनिट बेची गई थी। ब्रांड ने पावर टिलर की बिक्री में 6.92 की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने वर्तमान वित्तवर्ष के 8 महीनों के दौरान पावर टिलर 22875 यूनिट बेची है जबकि पिछले वित्तवर्ष में इसी समान अवधि के दौरान 21393 यूनिट बेची गई थी। वहीं कंपनी को ट्रैक्टर बिक्री में 20.2 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने इस वित्त वर्ष में 3508 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले वित्तवर्ष के 8 महीनों के दौरान 4396 ट्रैक्टर बेचे गए थे।

विवरण नवंबर 2023 नवंबर 2022 परिवर्तन (% में)
पावर टिलर 22875 21393 6.92%
ट्रैक्टर 3508 4396 -20.2%
कुल बिक्री 26383 25789 2.3%

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back