प्रकाशित - 02 Feb 2023
देश के प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांडों में से एक वीएसटी ट्रैक्टर ने जनवरी 2023 की ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट को जारी किया है। सेल्स रिपोर्ट के अनुसार वीएसटी ट्रैक्टर टिलर्स लिमिटेड ने जनवरी 2023 में 600 ट्रैक्टर और 3706 पावर टिलर्स की बिक्री की है। जबकि पिछले वर्ष जनवरी 2022 महीने में कंपनी ने 468 यूनिट ट्रैक्टर और 3178 यूनिट पावर टिलर्स बेचे थे। कंपनी ने ट्रैक्टर और पावर टिलर्स की कुल 4306 यूनिट बेचकर 18.10 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। जबकि गत वर्ष 3646 यूनिट बेची गई थी। किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपके साथ वीएसटी ट्रैक्टर टिलर्स लिमिटेड की सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2023 से जुड़ी सभी जानकारियां साझा करेंगे।
विवरण | जनवरी 2023 | जनवरी 2022 |
---|---|---|
ट्रैक्टर | 600 | 468 |
पावर टिलर्स | 3706 | 3178 |
कुल ट्रैक्टर और पावर टिलर | 4306 | 3646 |
उपरोक्त वीएसटी ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2023 में कंपनी ने 600 ट्रैक्टर बेचे, जबकि जनवरी 2022 में कंपनी ने 468 ट्रैक्टर बेचे। परिणामस्वरूप, वीएसटी ट्रैक्टर की बिक्री में 28.20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।
दूसरी ओर, पावर टिलर की बात करें तो जनवरी 2023 में कंपनी ने 3706 पावर टिलर की बिक्री की हैं, जबकि जनवरी 2022 में कंपनी ने 3178 पावर टिलर की बिक्री की थी। परिणामस्वरूप, पावर टिलर की बिक्री में भी 16.61 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई हैं। कंपनी ने 532 ज्यादा पावर टिलर्स बेचे हैं।
विवरण | अप्रैल 22- जनवरी 2023 | अप्रैल 21- जनवरी 2022 |
---|---|---|
ट्रैक्टर | 5512 | 6884 |
पावर टिलर्स | 29,142 | 25,672 |
कुल ट्रैक्टर और पावर टिलर | 34,654 | 32,556 |
कंपनी ने इस वित्तवर्ष में अप्रैल से जनवरी तक 10 महीनों के दौरान ट्रैक्टर और पावर टिलर की कुल बिक्री में वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने गत वित्त वर्ष में अप्रैल से जनवरी की अवधि के दौरान 32,556 ट्रैक्टर और पावर टिलर बेचे थे। जबकि चालू वित्त वर्ष में 34,654 ट्रैक्टर और पावर टिलर बेचे हैं जो 6.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाते हैं। कंपनी ने 4306 यूनिट ज्यादा सेल की है।
वीएसटी ट्रैक्टर न केवल ट्रैक्टर का निर्माण करती है बल्कि टिलर भी बनाती है। टिलर खेत तैयार करने के लिए उपयोग की जाने वाली कृषि मशीनरी का एक महत्वपूर्ण उपकरण है। टिलर ट्रैक्टर से छोटे होते हैं और एक व्यक्ति द्वारा बाहरी रूप से संचालित किए जाते हैं।
वीएसटी ट्रैक्टर टिलर्स लिमिटेड कंपनी कृषि मशीनरी में पावर टिलर, ट्रैक्टर, राइस ट्रांसप्लांटर, पावर रीपर, रोटरी टिलर, वीएसटी ग्रो टेक सॉल्यूशन्स और पावर वीडर आदि का निर्माण करती हैं। यह सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर ब्रांड है। वीएसटी ट्रैक्टर और पावर टिलर किसानों के बीच अधिक लोकप्रिय ब्रांड है।
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok
Social Share ✖