प्रकाशित - 01 Mar 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
वीएसटी ट्रैक्टर्स और टिलर्स सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2024 जारी की गई है। वीएसटी सेल्स रिपोर्ट के अनुसार कंपनी को ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है, वहीं टिलर्स की बिक्री में कंपनी ने ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने फरवरी 2023 की तुलना में ट्रैक्टर कम बेचे हैं जबकि टिलर्स की ज्यादा यूनिट बेची है। आइए, ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में वीएसटी ट्रैक्टर्स और टिलर्स सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2024 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वीएसटी ट्रैक्टर्स और टिलर्स ने फरवरी 2024 के दौरान घरेलू बाजार में 397 यूनिट की बिक्री की है। जबकि कंपनी ने फरवरी 2023 में 491 यूनिट को बाजार में बेचा था। कंपनी ने 19.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94 यूनिट की कम बिक्री है।
वीएसटी ट्रैक्टर्स और टिलर्स कंपनी ने टिलर्स की बिक्री में ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने फरवरी 2024 के दौरान घरेलू बाजार में 3773 पावर टिलर्स की बिक्री की है जबकि पिछले साल फरवरी 2023 के दौरान 3511 पावर टिलर्स की बिक्री की गई थी। इस प्रकार कंपनी ने 7.46 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 262 यूनिट की अधिक बिक्री की है।
अगर कुल बिक्री को देखें तो वीएसटी ने फरवरी 2024 के दौरान ट्रैक्टर और टिलर की 4170 यूनिट की बिक्री की है जबकि फरवरी 2023 में 4002 यूनिट बेची गई थी। कंपनी ने कुल बिक्री में 4.19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 168 यूनिट (ट्रैक्टर+टिलर) की अधिक बिक्री की है।
विवरण | फरवरी 2024 | फरवरी 2023 | परिवर्तन (% में) |
---|---|---|---|
पावर टिलर | 3773 | 3511 | 7.46% |
ट्रैक्टर | 397 | 491 | -19.14% |
कुल बिक्री (पावर टिलर+ट्रैक्टर) | 4170 | 4002 | 4.19% |
वीएसटी ट्रैक्टर्स और टिलर्स ने वित्तवर्ष 2023-24 की अब तक की साल-दर-साल सेल्स रिपोर्ट सार्वजनिक की है। इस रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अप्रैल से फरवरी तक 11 महीनों के दौरान पावर टिलर और ट्रैक्टर की कुल बिक्री में 3.93 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के इन 11 महीनों के दौरान 37133 पावर टिलर्स और ट्रैक्टर्स की बिक्री की है जबकि गत वित्तवर्ष में इसी समान अवधि में 38656 पावर टिलर्स और ट्रैक्टर्स की बिक्री की गई थी। अगर वीएसटी टिलर्स की बिक्री देखें तो कंपनी को चालू वित्तवर्ष में 11 महीनों के दौरान 0.44 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। कंपनी ने इस अवधि में 32507 पावर टिलर्स की बिक्री की है जबकि गत वित्तवर्ष में इसी समान अवधि के दौरान 32653 यूनिट की बिक्री की गई थी। वहीं कंपनी को ट्रैक्टर की बिक्री में 22.93 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने चालू वित्तवर्ष के 11 महीनों के दौरान 4626 ट्रैक्टर की बिक्री की है जबकि पिछले वित्तवर्ष में इसी समान अवधि के दौरान 6003 ट्रैक्टरों को बेचा गया था।
विवरण | वित्तवर्ष 24 | वित्तवर्ष 23 | परिवर्तन (% में) |
---|---|---|---|
पावर टिलर | 32507 | 32653 | -0.44% |
ट्रैक्टर | 4626 | 6003 | -22.93% |
कुल बिक्री | 37133 | 38656 | -3.93% |
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok