प्रकाशित - 03 May 2023
वीएसटी देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है। जो ट्रैक्टर और पावर टिलर जैसे कृषि उपयोगी यंत्रों का निर्माण करती है। कंपनी ने अप्रैल 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इसमें कंपनी को ट्रैक्टर और पावर टिलर्स की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। अप्रैल 2022 और अप्रैल 2023 महीनों में बिक्री के अंतर को देखें तो पावर टिलर के बिक्री में 24% और ट्रैक्टर की बिक्री में 19% की गिरावट नजर आ रही है। वहीं कुल बिक्री की बात करें तो कंपनी को पिछले साल के मुकाबले 23 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है।
ट्रैक्टर जंक्शन के इस पोस्ट में हम वीएसटी सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2023 के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
उपकरण | अप्रैल 2023 | अप्रैल 2022 | परिवर्तन (प्रतिशत में) |
---|---|---|---|
पावर टिलर | 1790 | 2355 | -24% |
ट्रैक्टर | 412 | 507 | -19% |
कुल बिक्री | 2202 | 2862 | -23% |
उपरोक्त आंकड़ों के अनुसार वीएसटी ट्रैक्टर ने अप्रैल 2022 में 2355 पावर टिलर की बिक्री की थी। जबकि अप्रैल 2023 में 1790 पावर टिलर्स की बिक्री की है। इस तरह पावर टिलर की बिक्री में 565 ट्रैक्टर की कमी देखी गई। वहीं ट्रैक्टर की बिक्री के मामले में भी कंपनी ने गिरावट दर्ज की है। वीएसटी ने अप्रैल 2022 में 507 ट्रैक्टर बेचे थे जबकि अप्रैल 2023 में 412 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई है। इस तरह ट्रैक्टर की बिक्री में भी 95 यूनिट की कमी देखी गई। कुल बिक्री की बात करें तो अप्रैल 2022 में वीएसटी सेल्स 2862 रही और अप्रैल 2023 में कुल सेल 2202 उपकरणों की रही। कंपनी के कुल बिक्री में 23% की गिरावट देखने को मिली है।
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok
Social Share ✖