VST FENTM सीरीज : हाई परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी के साथ 5 कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर लॉन्च

18.5 से 29 HP तक पावर वाले मॉडल, 2WD और 4WD वेरिएंट्स में उपलब्ध, किसानों के लिए दमदार ऑप्शन

VST FENTM Series 5 Compact Tractors Launched : भारत के कॉम्पैक्ट कृषि मशीनरी सेक्टर में अग्रणी कंपनी VST टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने अपनी नई FENTM ट्रैक्टर सीरीज लॉन्च कर दी है। यह नई रेंज विशेष रूप से उन किसानों के लिए डिजाइन की गई हैं, जो उच्च टॉर्क और फ्यूल एफिशिएंसी के साथ बेहतर परफॉर्मेंस वाले कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर की तलाश में हैं। FENTM रेंज छोटे से मध्यम आकार के खेतों के लिए उपयुक्त है और विभिन्न प्रकार की जमीन पर बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। 

FENTM ट्रैक्टर सीरीज : नाम का अर्थ और खासियतें

FENTM का अर्थ है Fuel Efficient and Torque Maximum, यानी फ्यूल की बचत के साथ अधिकतम टॉर्क देने वाला। VST की यह नई रेंज अपनी किफायती और आधुनिक इंजीनियरिंग के लिए जानी जाती है, जो कम फ्यूल खर्च में बेहतरीन पावर और टिकाऊपन प्रदान करती है। ये ट्रैक्टर कॉम्पैक्ट हैं, उपयोग में आसान हैं और भारतीय किसानों की आवश्यकताओं के हिसाब से विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं।

FENTM ट्रैक्टर सीरीज में 5 ट्रैक्टर शामिल 

FENTM ट्रैक्टर की इस नई सीरीज में कुल 5 मॉडल 180 FENTM, 224 FENTM, 225 FENTM, 270 FENTM और 929 FENTM शामिल हैं। ये मॉडल 18.5 HP से 29 HP तक की पावर वाले हैं और 2WD (दो पहिया ड्राइव) तथा 4WD (चार पहिया ड्राइव) ऑप्शन में उपलब्ध हैं। यह किसानों को वर्सेटाइल ऑप्शन प्रदान करता है, जिससे वे अपने खेत की मिट्टी और आवश्यकता के अनुसार सही मॉडल चुन सकते हैं।

FENTM ट्रैक्टरों की प्रमुख फीचर्स

FENTM ट्रैक्टरों में कुछ खास तकनीकी फीचर्स शामिल हैं, जो इन्हें क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक बनाते हैं, ये प्रमुख फीचर्स इस प्रकार से हैं: 

Torque Max – कम RPM पर अधिकतम खींचने की शक्ति, जिससे भारी कार्य आसानी से हो जाता है।

CC Max – हाई कैपेसिटी इंजन बेहतर वेट मैनेजमेंट और लंबे समय तक विश्वसनीय प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।

Speed Max – तेज गति से बड़े क्षेत्र को जल्दी कवर करना संभव होता है।

ये तकनीकें न केवल प्रदर्शन को बढ़ाती हैं, बल्कि फ्यूल की बचत और रखरखाव की लागत को भी कम करती हैं।

किसान-केंद्रित डिजाइन और कम फ्यूल खर्च के साथ बेहतरीन प्रदर्शन

VST टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड के सीईओ (CEO), एंटनी चेरुकारा ने कहा कि FENTM सीरीज छोटे लेकिन पावरफुल कृषि समाधान प्रदान करती है। यह रेंज कम फ्यूल खर्च के साथ बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए डिजाइन की गई है। हम भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसे ट्रैक्टर लाए हैं जो विभिन्न कृषि परिस्थितियों में सक्षम और भरोसेमंद हों। उन्होंने आगे कहा कि यह लॉन्च हमारे कंपनी के उस मिशन को दर्शाता है, जिसमें हम भारत की स्मार्ट और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना चाहते हैं। FENTM रेंज नवाचार, किफायती डिजाइन और किसान-प्रथम दृष्टिकोण का एक आदर्श उदाहरण है, जो भारतीय कृषि विकास में नई ऊर्जा भरने वाला है।

भारतीय कृषि और कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर बाजार में FENTM का महत्व

भारत में छोटे और मध्यम आकार के खेतों की संख्या अधिक है, जहां बड़े और महंगे ट्रैक्टर की आवश्यकता नहीं होती। ऐसे में कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर की मांग लगातार बढ़ रही है। VST FENTM सीरीज इस बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, जो न केवल भारतीय किसानों के बजट के अनुकूल है, बल्कि आधुनिक तकनीक के साथ टिकाऊ और भरोसेमंद भी है। इस सीरीज के ट्रैक्टर हर प्रकार की जमीन, चाहे वह पहाड़ी हो या समतल, में बेहतर नियंत्रण और शक्ति प्रदान करते हैं। इसके अलावा, ये ट्रैक्टर कम ईंधन में बेहतर प्रदर्शन देते हैं, जो किसानों की लागत को कम करने में मददगार है।

VST टिलर्स का भविष्य और मिशन

VST टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड का लक्ष्य है कि वे भारत के कृषि क्षेत्र में हो रहे नए बदलाव के लिए स्मार्ट, टिकाऊ और किफायती कृषि इंप्लीमेंट्स उपलब्ध कराएं। कंपनी लगातार नवीनतम तकनीक के साथ किसानों को बेहतर उत्पाद देने में जुटी है। FENTM सीरीज इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। CEO एंटनी चेरुकारा के अनुसार, “जैसे-जैसे भारत स्मार्ट और टिकाऊ कृषि की ओर बढ़ रहा है, हम केवल ट्रैक्टर नहीं बना रहे, बल्कि किसानों के जीवन को आसान बनाने वाली तकनीक विकसित कर रहे हैं। FENTM ट्रैक्टर, भारतीय किसानों की प्रगति में सहायक साबित होंगे।”

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें