5 लाख रुपये से कम कीमत में कौन-कौन से ट्रैक्टर मिलते हैं? देखें कीमत, HP और खास फीचर्स
प्रकाशित - 28 Sep 2026 by Vivek Tailang
जानें, इस बजट में मिलने वाले ट्रैक्टरों की कीमत, हॉर्सपावर और खास फीचर्स
खेती में ट्रैक्टर का इस्तेमाल जुताई, बुवाई, ढुलाई और दूसरे कृषि कार्यों के लिए किया जाता है। हालांकि हर किसान के लिए ज्यादा हॉर्सपावर वाला बड़ा ट्रैक्टर खरीदना जरूरी नहीं होता। छोटे खेत, बागवानी, सब्जी की खेती और हल्के कृषि कार्यों के लिए कम कीमत वाले कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर भी उपयोगी हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपका बजट करीब 5 लाख रुपये से कम है तो बाजार में कई ट्रैक्टर मॉडल उपलब्ध हैं।
2026 में 5 लाख रुपये के बजट वाली श्रेणी में 15 से 35 एचपी तक के कई ट्रैक्टर शामिल हैं। इस श्रेणी में महिंद्रा, स्वराज, आयशर, सोनालिका, कुबोटा, मैसी फर्ग्यूसन और अन्य कंपनियों के मॉडल मिलते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन की सूची में 5 लाख रुपये के अंदर 83 मॉडल दर्ज हैं।
ट्रैक्टर सही मिलेगा यहीं
अगर आप अपनी खेती की जरूरत और बजट के अनुसार सही ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अलग-अलग ब्रांड के ट्रैक्टरों की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की तुलना जरूर करें। ट्रैक्टर जंक्शन पर किसान नए और पुराने दोनों ट्रैक्टरों की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इससे किसान अपनी जरूरत, खेत के काम और बजट के अनुसार सही ट्रैक्टर चुनने में मदद ले सकते हैं। “ट्रैक्टर सही मिलेगा यहीं” अधिक जानकारी के लिए 9770974974 पर संपर्क कर सकते हैं।
Popular Tractors
महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT)
5 लाख रुपये से कम बजट में महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी एक कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर है। इसकी कीमत करीब 3.10 से 3.29 लाख रुपये(एक्स-शोरूम कीमत) कीमत है। इस ट्रैक्टर की पावर 20 एचपी है। छोटे खेतों और हल्के कृषि कार्यों के लिए इस तरह के कॉम्पैक्ट ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी के खास फीचर्स
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| पीटीओ एचपी | 11.4 एचपी |
| गियर बॉक्स | 6 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स |
| ब्रेक | ड्राई डिस्क |
| वारंटी | 2000 घंटे / 2 वर्ष |
| क्लच | सिंगल प्लेट ड्राई क्लच |
| स्टीयरिंग | मैकेनिकल |
| वजन उठाने की क्षमता | 778 किलोग्राम |
| व्हील ड्राइव | 2 डब्ल्यूडी |
| इंजन रेटेड आरपीएम | 2300 आरपीएम |
स्वराज 717 (Swaraj 717)
स्वराज 717 भी कम बजट वाले ट्रैक्टरों की सूची में शामिल है। यह करीब 15 एचपी का ट्रैक्टर है और इसकी कीमत लगभग 3.19 से 3.29 लाख रुपये बताई गई है। कॉम्पैक्ट आकार के कारण इसे छोटे खेतों और बागवानी जैसे कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्वराज 717 के खास फीचर्स
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| पीटीओ एचपी | 9 एचपी |
| गियर बॉक्स | 6 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स |
| ब्रेक | ड्राई डिस्क ब्रेक |
| वारंटी | 750 घंटे या 1 वर्ष |
| क्लच | सिंगल |
| स्टीयरिंग | मैकेनिकल |
| वजन उठाने की क्षमता | 780 किलोग्राम |
| व्हील ड्राइव | 2 डब्ल्यूडी |
| इंजन रेटेड आरपीएम | 2300 आरपीएम |
आयशर 241 (Eicher 241)
आयशर 241 की कीमत करीब 3.83-4.15 लाख* (एक्स-शोरूम कीमत) रुपये है। यह 25 एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर है। कम बजट में 25 एचपी पावर वाला ट्रैक्टर तलाश रहे किसानों के लिए यह एक विकल्प हो सकता है।
आयशर 241 के खास फीचर्स
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| पीटीओ एचपी | 21.3 एचपी |
| गियर बॉक्स | 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स |
| ब्रेक | ड्राई डिस्क ब्रेक / ड्रम ऑयल इमर्स्ड ब्रेक (ऑप्शनल) |
| वारंटी | 1 वर्ष |
| क्लच | सिंगल |
| स्टीयरिंग | मैकेनिकल |
| वजन उठाने की क्षमता | 960 किलोग्राम |
| व्हील ड्राइव | 2 डब्ल्यूडी |
| इंजन रेटेड आरपीएम | 1650 आरपीएम |
सोनालिका जीटी 20 4WD (Sonalika GT 20 4WD)
सोनालिका जीटी 20 4WD करीब 20 एचपी का ट्रैक्टर है। इसकी कीमत लगभग 3.52 से 3.85 लाख रुपये बताई गई है। 4WD व्यवस्था के कारण यह छोटे खेतों, बागवानी और ऐसे कृषि कार्यों में उपयोगी हो सकता है जहां अतिरिक्त ट्रैक्शन की जरूरत होती है।
सोनालीका GT 20 4WD के खास फीचर्स
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| पीटीओ एचपी | 10.3 एचपी |
| गियर बॉक्स | 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
| ब्रेक | मैकेनिकल |
| वारंटी | 2000 घंटे या 2 वर्ष |
| क्लच | सिंगल |
| स्टीयरिंग | मैकेनिकल |
| वजन उठाने की क्षमता | 650 किलोग्राम |
| व्हील ड्राइव | 4 डब्ल्यूडी |
| इंजन रेटेड आरपीएम | 2700 आरपीएम |
महिंद्रा 255 डीआई पावर प्लस (Mahindra 255 DI Power Plus)
महिंद्रा 255 डीआई पावर प्लस 25 एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर है। इसकी कीमत करीब 4.12 से 4.53 लाख रुपये बताई गई है। 5 लाख रुपये के बजट में 25 एचपी का ट्रैक्टर तलाश रहे किसान इस मॉडल को भी सूची में शामिल कर सकते हैं।
महिंद्रा 255 डीआई पावर प्लस के खास फीचर्स
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| पीटीओ एचपी | 21.8 एचपी |
| गियर बॉक्स | 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
| ब्रेक | ड्राई डिस्क ब्रेक्स |
| वारंटी | 2000 घंटे या 2 वर्ष |
| क्लच | सिंगल ड्राई फ्रिक्शन प्लेट |
| स्टीयरिंग | मैकेनिकल |
| वजन उठाने की क्षमता | 1220 किलोग्राम |
| व्हील ड्राइव | 2WD |
| इंजन रेटेड आरपीएम | 2100 आरपीएम |
महिंद्रा जीवो 225 डीआई (Mahindra Jivo 225 DI)
महिंद्रा जीवो 225 डीआई करीब 20 एचपी का ट्रैक्टर है और इसकी कीमत लगभग 4.32 से 4.53 लाख रुपये बताई गई है। इसी मॉडल का 4WD संस्करण भी 5 लाख रुपये के आसपास की कीमत श्रेणी में उपलब्ध है।
महिंद्रा जीवो 225 डीआई के खास फीचर्स
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| पीटीओ एचपी | 18.4 एचपी |
| गियर बॉक्स | 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स |
| ब्रेक | ऑयल इमर्स्ड ब्रेक |
| वारंटी | 5 वर्ष |
| क्लच | सिंगल क्लच |
| स्टीयरिंग | पावर स्टीयरिंग |
| वजन उठाने की क्षमता | 750 किलोग्राम |
| व्हील ड्राइव | 2WD |
| इंजन रेटेड आरपीएम | 2300 आरपीएम |
कुबोटा नियोस्टार ए211एस-एन 4WD (Kubota Neostar A211S-N 4WD)
कुबोटा नियोस्टार ए211एस-एन 4WD करीब 4.38 से 4.50 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध बताया गया है। यह कॉम्पैक्ट 4WD ट्रैक्टर है और करीब 21 एचपी पावर श्रेणी में आता है। छोटे खेतों और बागवानी कार्यों के लिए 4WD ट्रैक्टर एक विकल्प हो सकता है।
कुबोटा नियोस्टार ए211एस-एन 4WD के खास फीचर्स
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| पीटीओ एचपी | 15.4 एचपी |
| गियर बॉक्स | 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स |
| ब्रेक | ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स |
| वारंटी | 5000 घंटे या 5 वर्ष |
| क्लच | ड्राई सिंगल प्लेट |
| स्टीयरिंग | मैकेनिकल |
| वजन उठाने की क्षमता | 750 किलोग्राम |
| व्हील ड्राइव | 4WD |
| इंजन रेटेड आरपीएम | 2600 आरपीएम |
स्वराज 724 एक्स एम (Swaraj 724 XM)
स्वराज 724 एक्स एम की कीमत करीब 4.58 से 4.78 लाख रुपये बताई गई है। यह 25 एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर है। वहीं इसका ऑर्चर्ड मॉडल भी करीब 4.68 लाख रुपये से शुरू होकर 5 लाख रुपये के आसपास पहुंचता है।
स्वराज 724 एक्सएम के खास फीचर्स
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| पीटीओ एचपी | 22.5 एचपी |
| गियर बॉक्स | 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
| ब्रेक | ड्राई डिस्क ब्रेक |
| वारंटी | 2000 घंटे या 2 वर्ष |
| क्लच | ड्राई टाइप सिंगल |
| स्टीयरिंग | मैकेनिकल |
| वजन उठाने की क्षमता | 1000 किलोग्राम |
| व्हील ड्राइव | 2WD |
| इंजन रेटेड आरपीएम | 1800 आरपीएम |
5 लाख रुपये के बजट में ट्रैक्टर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
कम बजट में ट्रैक्टर खरीदते समय केवल कीमत देखना पर्याप्त नहीं है। किसान को अपने खेत का आकार, मिट्टी, खेती का प्रकार और ट्रैक्टर से किए जाने वाले काम को ध्यान में रखना चाहिए। इसके अलावा ट्रैक्टर के एचपी, 2WD या 4WD व्यवस्था, हाइड्रोलिक्स क्षमता, पीटीओ और उपलब्ध कृषि यंत्रों के साथ उसकी उपयोगिता की भी जांच करनी चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि ऊपर दी गई कीमतें मॉडल और स्थान के अनुसार बदल सकती हैं। ट्रैक्टर खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से वर्तमान कीमत और उपलब्धता की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। 5 लाख रुपये की श्रेणी में कई अन्य मॉडल भी उपलब्ध हैं, इसलिए किसान अपनी जरूरत और बजट के अनुसार मॉडल का चयन कर सकते हैं।
“5 लाख रुपये से कम कीमत ट्रैक्टर” के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ):
प्रश्न 1. 5 लाख रुपये से कम कीमत में कौन-कौन से ट्रैक्टर मिलते हैं?
उत्तर: 5 लाख रुपये से कम बजट में महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी, स्वराज 717, आयशर 241, सोनालिका जीटी 20 4WD, महिंद्रा 255 डीआई पावर प्लस, महिंद्रा जीवो 225 डीआई, कुबोटा नियोस्टार ए211एस-एन 4WD और स्वराज 724 एक्सएम जैसे ट्रैक्टर मिलते हैं।
प्रश्न 2. 5 लाख रुपये से कम बजट में कितने एचपी के ट्रैक्टर मिल सकते हैं?
उत्तर: इस बजट श्रेणी में करीब 15 से 35 एचपी तक के कई ट्रैक्टर मॉडल उपलब्ध हैं। इनका चयन खेती के काम और खेत की जरूरत के अनुसार किया जा सकता है।
प्रश्न 3. 5 लाख रुपये से कम में 4WD ट्रैक्टर कौन-से हैं?
उत्तर: इस श्रेणी में सोनालिका जीटी 20 4WD और कुबोटा नियोस्टार ए211एस-एन 4WD जैसे कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर शामिल हैं।
प्रश्न 4. छोटे खेत और बागवानी के लिए 5 लाख से कम में कौन-सा ट्रैक्टर लिया जा सकता है?
उत्तर: छोटे खेत और बागवानी के लिए कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर उपयोगी हो सकते हैं। महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी, स्वराज 717, सोनालिका जीटी 20 4WD और कुबोटा नियोस्टार ए211एस-एन 4WD इस श्रेणी में शामिल हैं।
प्रश्न 5. 5 लाख रुपये से कम कीमत वाले ट्रैक्टर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
उत्तर: ट्रैक्टर खरीदते समय कीमत के साथ एचपी, 2WD या 4WD, वजन उठाने की क्षमता, पीटीओ, खेत का आकार, मिट्टी और कृषि कार्यों के अनुसार ट्रैक्टर की उपयोगिता देखनी चाहिए।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें