यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2022 : ट्रैक्टर इंडस्ट्री ने 6.96 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे

प्रकाशित - 03 Nov 2022

दस हजार से ज्यादा ट्रैक्टर बेचने में महिंद्रा सहित 5 कंपनियां सफल

देश की ट्रैक्टर इंडस्टी के लिए अक्टूबर 2022 का महीना सकारात्मक रहा है। घरेलू बाजार में ट्रैक्टर इंडस्ट्री ने 6.96 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। ट्रैक्टर इंडस्टी की 14 प्रमुख कंपनियों ने कुल 1 लाख 23 हजार 587 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि पिछले साल अक्टूबर 2021 में 1 लाख 15 हजार 542 ट्रैक्टर बेचे गए थे। सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचने का रिकॉर्ड महिंद्रा एंड महिंद्रा के नाम रहा है। महिंद्रा ने अक्टूबर 2022 के दौरान 50 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि सबसे कम ट्रैक्टर सामे ड्यूज फार ने बेचे हैं। इस एक महीने में 10 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर बेचने वाली प्रमुख कंपनियों में महिंद्रा, टैफे, सोनालिका, एस्कॉर्ट और जॉन डियर शामिल है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में जानते हैं अक्टूबर 2022 के दौरान किस कंपनी ने कितने ट्रैक्टर बेचे हैं।

घरेलू बाजार में टॉप ट्रैक्टर ब्रांड अक्टूबर 2022

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अक्टूबर 2022 में घरेलू बाजार में 50 हजार 539 यूनिट की बिक्री की है जबकि अक्टूबर 2021 में 45 हजार 420 ट्रैक्टर बेचे थे। इस प्रकार महिंद्रा समूह की बिक्री में 11.27 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

टैफे ग्रुप की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 3.63 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। टैफे ने अक्टूबर 2022 में 21023 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि अक्टूबर 2021 में 21814 यूनिट बेची गई थी।

सोनालीका ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री अक्टूबर 2022 में 16268 यूनिट दर्ज की गई है, जबकि सोनालिका ने अक्टूबर 2021 में 14000 ट्रैक्टर बेचे थे। इस प्रकार सोनालिका ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 16.20% की शानदार वृद्धि दर्ज की है।

एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री में भी 8.58% की भारी वृद्धि देखी गई है। कंपनी ने घरेलू बाजार में अक्टूबर 2022 के दौरान 13843 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल अक्टूबर 2021 के दौरान 12749 ट्रैक्टर बेचे गए थे।

जॉन डियर ने अक्टूबर 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 11373 यूनिट बेची है, जबकि कंपनी ने अक्टूबर 2021 में 11078 यूनिट बेची थी। इस प्रकार ट्रैक्टर बिक्री में 2.66% की वृद्धि दर्ज की गई है।

न्यू हॉलैंड ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 11.97 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 4650 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि अक्टूबर 2021 में 4153 ट्रैक्टर बेचे थे।

कुबोटा ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में शानदार बढ़ोत्तरी हासिल की है। कुबोटा ने अक्टूबर 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 2963 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि कंपनी द्वारा अक्टूबर 2021 में 2527 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कंपनी ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 17.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

प्रीत ट्रैक्टर को घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 700 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि अक्टूबर 2021 के दौरान 852 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 17.84 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

इंडो फार्म ने अक्टूबर 2022 में घरेलू बाजार में 602 यूनिट बेची है जबकि अक्टूबर 2021 में 749 यूनिट बेची गई थी। ब्रांड को घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 19.63 प्रतिशत की कमी का सामना करना पड़ा है।

फोर्स ट्रैक्टर्स ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 12.98% की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 456 यूनिट ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि अक्टूबर 2021 में 524 यूनिट ट्रैक्टर बेचे थे।

वीएसटी को अक्टूबर 2022 के दौरान घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में जबरदस्त कमी का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने 48.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने घरेलू बाजार में 436 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल अक्टूबर में 846 ट्रैक्टर बेचे गए थे।

ऐस ट्रैक्टर ने अक्टूबर 2022 में घरेलू बाजार में 318 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि अक्टूबर 2021 में 316 ट्रैक्टर बेचे गए थे। ब्रांड ने घरेलू बिक्री में 0.63% की मामूली बढ़त हासिल की है।

कैप्टन ट्रैक्टर ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री से 7.12% की वृद्धि हासिल की। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 301 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि अक्टूबर 2021 में 281 ट्रैक्टर बेचे गए थे।

सामे ड्यूज फार को घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में बड़ा नुकसान पहुंचा है। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 115 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल अक्टूबर 2021 में 233 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार ब्रांड को घरेलू ट्रैक्टरों की बिक्री में 50.64% का नुकसान हुआ है।
 
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹0.49 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2023 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 7,41,285
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें