छोटे खेतों के लिए टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर - जानें, कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

Share Product प्रकाशित - 09 Feb 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

छोटे खेतों के लिए टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर - जानें, कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

जानें, महिंद्रा के इन टॉप 5 ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारत की नं. 1 ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) हमेशा से ही किसानों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टर (Tractor) बनाती है। यही कारण है कि भारत में खेती के लिए महिंद्रा के ट्रैक्टर (Mahindra tractors) किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा की एक विस्तृत ट्रैक्टर सीरीज है जिसमें छोटे से लेकर बड़े खेतों के लिए ट्रैक्टर उपलब्ध है जिन्हें किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार चुन सकता है।

यदि आपके पास छोटे जोत है यानी छोट खेत है और आप इसके लिए कोई किफायती ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं तो महिंद्रा के ट्रैक्टर आपके लिए काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। छोटे खेतों में काम के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के टॉप 5 ट्रैक्टर ऐसे हैं जो आपके खेती के काम को आसान बना देंगे जिससे आपको फसलों का बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आज हम आपको महिंद्रा के ऐसे टॉप 5 ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो छोटी खेती के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं, तो आइए जानते हैं, महिंद्रा के टॉप 5 ट्रैक्टर (Mahindra's top 5 tractors) के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारें में।

1. महिंद्रा युवराज 215 NXT (Mahindra Yuvraj 215 NXT)

महिंद्रा युवराज 215 NXT ट्रैक्टर 15 एचपी रेंज में एक शानदार मिनी ट्रैक्टर (mini tractor) है जो एक सिलेंडर के साथ आता है। यह एक कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर (compact tractor) है। इममें 863.55 सीसी का इंजन आता है। इसका इंजन काफी शक्तिशाली है जो बगीचों में काफी अच्छा प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर का इंजन 2300 रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इसमें वॉटर कूल्ड सिस्टम है जो इसके इंजन को ज्यादा गर्म होने से बचाता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 11.4 एचपी है। महिंद्रा युवराज 215 NXT ट्रैक्टर में 6 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर बॉक्स आते हैं। इस ट्रैक्टर की फारवर्ड स्पीड 25.62 किलोमीटर प्रति घंटा और रिवर्स स्पीड 5.51 किलोमीटर प्रति घंटा है। बागवानी के लिए यह ट्रैक्टर काफी उपयोगी है।

महिंद्रा युवराज 215 NXT के स्पेसिफिकेशन

सिलेंडर की संख्या 1
एचपी पावर 15 एचपी
इंजन   863.55 सीसी
ट्रांसमिशन     स्लाइडिंग मेश
क्लच सिंगल प्लेट ड्राई क्लच
पीटीओ एचपी  11.4 एचपी
गियर संख्या 6 फॉरवर्ड+3 रिवर्स गियर
बैटरी         12 V 50 AH
अल्टरनेटर     12 V 43 A
फ्यूल टैंक क्षमता 19 लीटर
महिंद्रा युवराज 215 NXT ट्रैक्टर की कीमत 

भारत में महिंद्रा युवराज 215 ट्रैक्टर की कीमत (Mahindra Yuvraj 215 tractor price in india)  3,20,000 से शुरू होकर 3,40,000 तक है। महिंद्रा युवराज 215 ट्रैक्टर की ऑनरोड प्राइज (Mahindra Yuvraj 215 tractor on road price) राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी दो साल की वारंटी भी देती है।

2. महिंद्रा जीवो 225 डीआई (Mahindra JIVO 225 DI)

महिंद्रा जीवो 225 डीआई 20 एचपी ट्रैक्टर है। यह दो 2 सिलेंडरों के साथ आता है जो 2300 इंजन रेटेड आरपीएम पर चलते हैं। इस ट्रैक्टर में 18.4 एचपी तक के कृषि उपकरणों को ऊपर उठाने की क्षमता है। यह ट्रैक्टर मल्टी-स्पीड पावर टेक-ऑफ के साथ आता है जो 605 या 750 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर में इंजन को कूल रखने के लिए वाटर कूलिंग सिस्टम आता है। इसी के साथ इसमें ड्राई-टाइप एयर फिल्टर आता है जो बाहरी धूल से इंजन की सुरक्षा करता है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर बॉक्स आते हैं। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा और रिवर्स स्पीड 10.20 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम है। यह ट्रैक्टर गन्ना, अंगूर, कपास की खेती और बाग-बगीचों के लिए काफी उपयुक्त हैं।  

महिंद्रा जीवो 225 डीआई के स्पेसिफिकेशन

सिलेंडर की संख्या 2
एचपी पावर 20 HP
इंजन    1366 CC
ट्रांसमिशन     स्लाइडिंग मेश
क्लच सिंगल क्लच
पीटीओ एचपी  18.4 एचपी
गियर संख्या 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर
ब्रेक          आयल इम्मरसेड ब्रेक
स्टीयरिंग      पावर स्टीयरिंग
फ्यूल टैंक क्षमता 24 लीटर
एयर फिल्टर   ड्राई टाइप
टॉर्क          66.5 एनएम

महिंद्रा जीवो 225 डीआई की कीमत

महिंद्रा जीवो 225 डीआई (2WD) मिनी ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत (Ex-showroom price of Mahindra Jivo 225 DI (2WD) Mini Tractor) 4.30-4.50 लाख रुपए तक है। महिंद्रा जीवो 225 डीआई की ऑन रोड प्राइज (Mahindra Jivo 225 DI On Road Price) अलग-अलग राज्य में अलग-अलग हो सकती है। इस ट्रैक्टर की खरीद पर 5 साल की वारंटी देती है।

3. महिंद्रा ओजा 2121 4WD (Mahindra OJA 2121 4WD)

महिंद्रा ओजा 2121 4WD ट्रैक्टर एक 21 एचपी ट्रैक्टर है। इसका इंजन अच्छा माइलेज देता है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड शानदार है। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक हैं। इसमें मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर दिए गए हैं। इसकी टैंक कैपेसिटी काफी अच्छी है। इसमें बड़ा ईंधन टैंक आता है। इंजन की सुरक्षा के लिए इसमें ड्राई टाइप एयर फिल्टर दिया गया है। इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक क्षमता काफी बेहतर है। यह ट्रैक्टर 950 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है।

महिंद्रा ओजा 2121 4WD के स्पेसिफिकेशन

सिलेंडर की संख्या  3
एचपी पावर  21 HP
इंजन रेटेड आरपीएम   2400 RPM
ट्रांसमिशन     कॉस्टेंट मेश
टॉर्क          76 एनएम
पीटीओ एचपी  18 एचपी
महिंद्रा ओजा 2121 4WD ट्रैक्टर की कीमत

भारत में महिंद्रा ओजा 2121 4WD ट्रैक्टर की कीमत (Mahindra Oja 2121 4WD Tractor Price) 4.78 लाख* रुपए है। यह इसकी एक्स शोरूम कीमत है। महिंद्रा ओजा 2121 4WD ट्रैक्टर ऑनरोड प्राइज (Mahindra Oja 2121 4WD Tractor On road Price) अगल-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है।

4. महिंद्रा जीवो 305 डीआई (Mahindra JIVO 305 DI)

महिंद्रा जीवो 305 डीआई (Mahindra JIVO 305 DI) ट्रैक्टर 30 एचपी में छोटी खेती के लिए काफी अच्छा ट्रैक्टर है। इसमें 8 फॉरवर्ड व 4 रिवर्स गियर दिए गए हैं। यह ट्रैक्टर अधिक ईंधन की बचत करता है। यह ट्रैक्टर नॉन एसी केबिन और फाइबर बॉडी के साथ आता है जो इस ट्रैक्टर को आकर्षक लुक देता है। यह एक 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर के आगे और पीछे की तरफ हैलोजन लैंप के साथ-साथ एलईडी सुरक्षा लैंप भी है जो रात को सड़क सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें दो सिलेंडर के साथ इंजन आता है जो 30 एचपी रेटेड इंजन पावर जनरेट करता है। यह एक कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर होने से इसका टर्निंग रेडियस छोटा है। यह ट्रैक्टर 750 किलोग्राम तक का वजन आसानी से उठा सकता है।

महिंद्रा जीवो 305 डीआई के स्पेसिफिकेशन

सिलेंडर की संख्या  2
एचपी पावर 30 एचपी
इंजन रेटेड आरपीएम   2500 आरपीएम
टॉर्क   89 एनएम
क्लच सिंगल क्लच
पीटीओ एचपी 24.5 एचपी
फ्यूल टैंक क्षमता  35 लीटर
ट्रांसमिशन  स्माइडिंग मेश
गियर संख्या  8 फॉरवर्ड+4 रिवर्स गियर
हाइड्रोलिक      750 किलोग्राम
महिंद्रा जीवो 305 डीआई की कीमत

महिंद्रा जीवो 305 डीआई की कीमत (Mahindra Jivo 305 DI Price) 5.95 से लेकर 6.20 लाख रुपए तक (एक्स-शोरूम कीमत) है। अलग-राज्यों में महिंद्रा जीवो 305 डीआई की ऑन रोड कीमत (Mahindra Jivo 305 DI On Road Price) वहां लगने वाले टैक्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी 5 साल की वारंटी देती है।

5. महिंद्रा ओजा 2127 4WD (Mahindra OJA 2127 4WD)

महिंद्रा ओजा 2127 4WD (Mahindra OJA 2127 4WD) ट्रैक्टर सुपर आकर्षक डिजाइन में आता है। यह 27 एचपी में एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर खेत में बेहतर तरीके से खेती के सभी काम आसानी से निपटा सकता है। इस ट्रैक्टर का माइलेज भी काफी अच्छा है। इसकी इंजन क्षमता भी काफी अच्छी है जो 3 सिलेंडरों के साथ 2700 इंजन रेटेड आपीएम जनरेट करती है। इसकी फॉरवर्ड स्पीड काफी शानदार है। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक आते हैं। इसमें स्मूथ पावर स्टीयरिंग आता है। यह ट्रैक्टर खेत में लंबे समय तक काम कर सकता है, क्योंकि यह ट्रैक्टर बड़े फ्यूल टैंक के साथ कम ईंधन की खपत करता है। ऐसे में यह छोटी खेती वाले किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

महिंद्रा ओजा 2127 4WD के स्पेसिफिकेशन

सिलेंडर की संख्या  3
एचपी श्रेणी 27 एचपी
इंजन रेटेड आरपीएम   2700 आरपीएम
एयर फिल्टर ड्राई एयर फिल्टर
पीटीओ पावर  22.8 एचपी
          टॉर्क          83.4 एनएम
       ट्रांसमिशन       कॉन्स्टेंट मेस विथ सिंक्रो शटल
हाइड्रोलिक क्षमता 950 किलोग्राम
गियर संख्या 12 फॉरवर्ड+12 रिवर्स
स्टीयरिंग            पावर स्टीयरिंग
महिंद्रा ओजा 2127 4WD ट्रैक्टर कीमत

भारत में महिंद्रा ओजा 2127 4WD की कीमत (Mahindra Oja 2127 4WD Price in India) 5.65 लाख* रुपए (एक्स शोरूम कीमत) है। महिंद्रा ओजा 2127 4WD की ऑन रोड प्राइज (Mahindra Oja 2127 4WD On Road Price) अलग- अलग राज्य में अलग-अलग हो सकती है। महिंद्रा ब्रांड के ट्रैक्टरों की कीमत, एक्स शोरूम कीमत व ऑन रोड प्राइज की जानकारी आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करके प्राप्त कर सकते हैं।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back