स्वराज 744 एक्स टी vs स्वराज 855 एफई : जानें कौन सा है दमदार ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 11 Oct 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

स्वराज 744 एक्स टी vs स्वराज 855 एफई : जानें कौन सा है दमदार ट्रैक्टर

जानें, स्वराज 744 एक्सटी और स्वराज 855 एफई के फीचर्स और कीमत की जानकारी

भारतीय किसानों के बीच स्वराज ट्रैक्टर काफी लोकप्रिय ट्रैक्टर है। यदि आप एक किसान हैं और स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर खरीदने का सोच रहे है तो स्वराज 744 एक्सटी और स्वराज 855 एफई दोनों ही ट्रैक्टर अपने आप में बेहतरीन हैं। बता दें कि किसानों के लाभ के लिए स्वराज कंपनी नई-नई तकनीक और फीचर्स के साथ ट्रैक्टर लांच करती रहती है। यहां हम आपको स्वराज 744 एक्सटी और स्वराज 855 एफई में कौनसा ट्रैक्टर बेहतर है, इसका तुलनात्मक अध्ययन करेंगे जिससे किसानों को अपनी जरूरत के अनुसार ट्रैक्टर का चुनाव करने में आसानी हो। 

ये दोनों मॉडल स्वराज ट्रैक्टर के अन्य मॉडल्स से अलग हैं। इसलिए हम यहां ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको 52 एचपी श्रेणी में स्वराज 744 एक्सटी और स्वराज 855 एफई के बीच तुलनात्मक जानकारी दे रहे हैं। इस पोस्ट में स्वराज 744 एक्सटी और स्वराज 855 एफई की तुलना की गई है। ये दोनों ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आते हैं। इन दोनों में ही एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि इन दोनोंं की पीटीओ क्षमता और कीमत थोड़ा बहुत अंतर है। यहां हम इन दोनों ट्रैक्टरों के इंजन, ट्रांसमिशन, ब्रेक-स्टीयरिंग, पीटीओ, हाईड्रोलिक्स, डाइमेंशन, टायर और कीमत के बारे में जानकारी दे रहें हैं।  

स्वराज 744 एक्स टी और स्वराज 855 एफई के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें

इंजन

स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर 52 एचपी और 3 सिलेंडर के साथ आता है। इसकी इंजन क्षमता 3478 सीसी है जो इंजन के साथ 2000 आरपीएम उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता कुशल माइलेज प्रदान करती है। साथ ही, यह उच्च ईंधन दक्षता प्रदान करता है, जिससे किसानों के पैसा की बचत होती है।  

वहीं स्वराज 855 ट्रैक्टर एफई भी 52 एचपी क्षमता का ट्रैक्टर है। इसमें 3 सिलेंडर आते हैं, जो लंबी अवधि तक बेहतर कामकाज के लिए बनाए गए हैं। इसके साथ ही, स्वराज 855 में 3307 सीसी इंजन है जो भारतीय किसानों के लिए इस ट्रैक्टर को अच्छा बनाता है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में स्वराज ट्रैक्टर 855 में एक ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर और वाटर कूल्ड इंजन भी है जो ट्रैक्टर को खेत में चलाते समय चिकनाई प्रदान करता है। 

ट्रांसमिशन

स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर में सिंगल क्लच और डुअल-क्लच के साथ आता है। इसकी आसान गियर शिफ्टिंग और सुचारू संचालन प्रणाली भारी काम के दौरान आराम प्रदान करती है। इसमें एक शक्तिशाली गियर बॉक्स दिया गया है। इसमें 8 फॉरवर्ड  और 2 रिवर्स गियर शामिल हैं, जो नियंत्रित गति प्रदान करते हैं। इस ट्रैक्टर में 3-स्टेज वेट एयर क्लीनर है जो ट्रैक्टर के आंतरिक सिस्टम को साफ रखता है, लंबे समय तक कार्य करता है।

जबकि स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर में भी सिंगल और ड्यूल क्लच का ऑप्शन है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसमें बैटरी 12 वी 99 एएच की दी गई है। इसमें स्टेटर मोटर अल्टरनेटर है। इसकी फॉरवर्ड स्पीड 3.1 से लेकर 30.9 किलोमीटर प्रति घंटा है तथा रिवर्स स्पीड 2.6 से लेकर 12.9 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

ब्रेक-स्टीयरिंग

स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ आता है। यह स्मूथ मैकेनिकल स्टीयरिंग के साथ आता है। साथ ही इसमें पावर स्टीयरिंग का विकल्प मिलता है।

जबकि स्वराज 855 ट्रैक्टर एफई ड्राई डिस्क ब्रेक /आयल इम्मरसेड ब्रेक के ऑप्शन में आता है। इसमें मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग का ऑप्शन भी है। यह सिंगल ड्राप आर्म स्टीयरिंग कॉलम के साथ आता है। 

पीटीओ

स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर की 45 पीटीओ क्षमता है, इसकी आरपीएम गति 540 / 1000 है। वहीं स्वराज 855 ट्रैक्टर एफई की पीटीओ 42.9 एचपी है। ये मल्टीस्पीड पीटीओ है। इसकी आरपीएम गति 540 / 1000 है।  

हाइड्रोलिक

स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1700 किलोग्राम है। यह ट्रैक्टर दिशात्मक नियंत्रण वाल्व जैसे फीचर्स के साथ, यह एक बोने की मशीन, कल्टीवेटर, हल आदि उपकरणों के साथ प्रभावी ढंग से काम करता है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2070 किलोग्राम है और इसका व्हील बेस 2096 एमएम है। इसकी कुल लंबाई 3342एमएम और चौड़ाई 1945 एमएम है। 

जबकि स्वराज 855 ट्रैक्टर एफई की वजन उठाने की क्षमता भी 1700 किलोग्राम है। ये ऑटो ड्राफ्ट और गहराई नियंत्रण (एडीडीसी) तीन पाइंट लिंकेज के साथ आता है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2020 किलोग्राम और व्हील बेस 2050 एमएम है। इस ट्रैक्टर की लंबाई 3420 एमएम और चौड़ाई 1715 एमएम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 400 एमएम है। यह ट्रैक्टर रोटावेटर, कल्टीवेटर, प्लो, हैरो, और कई तरह के लगभग सभी उपकरणों को आसानी से ऊपर उठा सकता है।

टायर

स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर टू व्हील डाइव में आता है। इस ट्रैक्टर में 6.0 & 16 / 7.50 & 16 साइज में फ्रंट टायर और 14.9 & 28 साइज में रियर टायर आते हैं।

जबकि स्वराज 855 ट्रैक्टर एफई टू व्हील डाइव ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में सामने के टायर 6.00 x 16 / 7.50 x 16 और पिछला टायर 14.9 x 28 / 16.9 x 28 / 13.6 x 28 साइज में आते हैं। 

कीमत और वारंटी

अब बात करें इसकी कीमत की तो स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर 6.98 से शुरू होकर 7.50 लाख रुपए तक* है। जबकि स्वराज 855 ट्रैक्टर एफई की कीमत 7.80 से लेकर 8.10 लाख रुपए तक* है। ये कीमत एक्स-शोरूम कीमत है। स्वराज 744 एक्सटी और स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। कंपनी इन दोनों ट्रैक्टरों पर 2 साल या 2 हजार घंटे की वारंटी प्रदान करती है। 

स्वराज 744 एक्सटी और स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स  स्वराज 744 एक्स टी     स्वराज 855 एफई     
सिंलेडर  3     3    
एचपी   52   52  
पीटीओ पावर 44 एचपी 42.9 एचपी
इंजन  3478 सीसी  3307 सीसी
गियर 8 फारवर्ड+2 रिवर्स  8 फारवर्ड+2 रिवर्स 
ईंधन टैंक क्षमता 50 लीटर         60 लीटर
लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलो   1700 किलो  
कीमत       6.98-7.50 लाख रुपए तक* 7.80-8.10 लाख रुपए तक*

किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको 52 एचपी श्रेणी में लोकप्रिय ट्रैक्टर स्वराज 744 एक्स टी और स्वराज 855 एफई के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इन दोनों ट्रैक्टरों के अलावा किसी अन्य कंपनी के ट्रैक्टर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं साथ ही ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।  


ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टर, फार्मट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back