ITOTY 2025: सोनालीका को 4 कैटेगरीज में मिले अवॉर्ड, जानिए पूरी डिटेल
प्रकाशित - 25 Aug 2025
by Tractor Junction
इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर के मंच पर सोनालीका की उत्कृष्टता को मिला गौरवपूर्ण सम्मान
भारतीय ट्रैक्टर उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित अवाॅर्ड्स में से एक CEAT Specialty presents इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर (ITOTY) 2025 का भव्य समारोह हाल ही में मुंबई के ताज द ट्रीज़ में आयोजित किया गया। इस समारोह में सोनालीका ट्रैक्टर्स ने चार कैटेगरीज में अवॉर्ड्स जीतकर अपने तकनीकी नवाचार, टिकाऊ समाधानों और किसान-केंद्रित दृष्टिकोण को प्रमाणित किया।
सोनालीका को मिले प्रमुख अवॉर्ड्स | ITOTY Awards 2025 Winners List
मुंबई के “ताज द ट्रीज़” में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में सोनालीका को जिन 4 कैटेगिरी में ट्रॉफी से सम्मानित किया गया उसकी लिस्ट इस प्रकार से है:
- 20 एचपी के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर – सोनालीका चीता एमएम 18
- 46-50 एचपी के बीच सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर – सोनालीका DI 60 टॉर्क प्लस
- वर्ष का सर्वश्रेष्ठ स्ट्रॉ रीपर – सोनालीका स्ट्रॉ रीपर 57” (संयुक्त विजेता)
- सर्वश्रेष्ठ CSR पहल – सोनालीका गुरुकुल केंद्र
बता दें कि इस साल इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर (ITOTY) 2025 में 30 कैटेगिरीज में 250 से अधिक नामांकनों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई जिसमें कुल 49 विजेताओं की घोषणा की गई, और सोनालीका को इनमें से 4 कैटेगरीज में अवॉर्ड मिले।
20 एचपी में सोनालीका चीता एमएम 18 को क्यों मिला सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर का अवॉर्ड
सोनालीका चीता एमएम 18 को 20 एचपी से कम श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर का अवॉर्ड इसलिए मिला क्योंकि यह अपनी कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ उच्च कार्यक्षमता प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों के लिए डिजाइन किया गया है, जो बागवानी, ग्रीनहाउस, और अंतर-कृषि कार्यों में काम आता है। इसकी कम टर्निंग रेडियस और हल्के वजन की वजह से यह संकरे खेतों और पंक्तिबद्ध फसलों में आसानी से चलाया जा सकता है। इसके अलावा, इसका बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी, लो मेंटेनेंस कॉस्ट और मल्टी-स्पीड PTO जैसे फीचर्स इसे छोटे खेतों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाते हैं। यही कारण है कि इस सेगमेंट में यह ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में सबसे आगे साबित हुआ।
46-50 एचपी के बीच क्यों है सोनालीका DI 60 टॉर्क प्लस सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर
सोनालीका DI 60 टॉर्क प्लस को 46-50 एचपी कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर का अवॉर्ड इसलिए मिला क्योंकि यह बेहतर टॉर्क डिलीवरी, उन्नत इंजन टेक्नोलॉजी, और शक्तिशाली परफॉर्मेंस का बेहतरीन संतुलन पेश करता है। यह ट्रैक्टर मध्यम से बड़े खेतों, जुताई, रोटावेशन, और ट्रॉली जैसे भारी कामों के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। इसकी फ्यूल एफिशिएंसी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस इसे इस सेगमेंट में किसानों की पहली पसंद बनाते हैं। मल्टी-स्पीड PTO और बेहतर हाइड्रोलिक सिस्टम जैसे फीचर्स इसे मल्टी-टास्किंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं, जिससे यह मशीन अपनी कैटेगरी में सबसे आगे रही।
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ स्ट्रॉ रीपर – सोनालीका स्ट्रॉ रीपर 57” (संयुक्त विजेता)
सोनालीका स्ट्रॉ रीपर 57” को पराली प्रबंधन (Straw Management) में अपनी उत्कृष्ट दक्षता के लिए सम्मानित किया गया। यह मशीन खेतों को साफ रखने और पर्यावरण के अनुकूल खेती को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे किसानों को पराली जलाने की आवश्यकता कम होती है।
सर्वश्रेष्ठ CSR पहल, सोनालीका गुरुकुल केंद्र
सोनालीका गुरुकुल केंद्र के माध्यम से कंपनी किसानों को कौशल विकास, मशीनों का प्रशिक्षण और मशीनरी के प्रभावी उपयोग के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती है। यह पहल ग्रामीण विकास और किसान सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक सामाजिक योगदान है।
सोनालीका ट्रैक्टर्स: एक प्रगतिशील और किसान-प्रथम ब्रांड
सोनालीका ट्रैक्टर्स (International Tractors Limited - ITL) भारत की अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है, जो अपनी मजबूत इंजीनियरिंग, नवाचार और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए समाधानों के लिए जानी जाती है। कंपनी की रेंज में 20 एचपी से लेकर 120 एचपी तक के ट्रैक्टर मॉडल शामिल हैं, जो भारत ही नहीं, बल्कि 140+ देशों में निर्यात किए जाते हैं। सोनालीका का मुख्य फोकस किसानों को बेहतर उत्पादकता, कम लागत, और उच्च टिकाऊपन वाले ट्रैक्टर व इंप्लीमेंट्स उपलब्ध कराना है। साथ ही कंपनी ग्रीन एनर्जी, स्मार्ट फार्मिंग, और सीएसआर के जरिए किसान जीवनस्तर सुधार पर भी जोर देती है।
सोनालीका की ITOTY 2025 में जीत का महत्व
इन चार अवॉर्ड्स के साथ सोनालीका ने एक बार फिर साबित किया कि वह केवल ट्रैक्टर निर्माण में नहीं, बल्कि किसानों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी की उत्पाद श्रृंखला छोटे किसानों के लिए कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर से लेकर बड़े खेतों के लिए हाई HP ट्रैक्टर तक फैली है, जो इसके विविध और समग्र समाधान प्रदान करने की क्षमता को दिखाता है। टिकाऊ कृषि, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक सेवा के प्रति सोनालीका की प्रतिबद्धता ही इसे ITOTY जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर लगातार सफलता दिला रही है।
ट्रैक्टर जंक्शन : किसान और उद्योग के बीच की डिजिटल कड़ी
ट्रैक्टर जंक्शन, भारत का अग्रणी डिजिटल एग्री प्लेटफॉर्म, किसानों को ट्रैक्टर, इंप्लीमेंट्स, फाइनेंस और सब्सिडी की जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध कराता है। ITOTY अवॉर्ड्स ट्रैक्टर जंक्शन की ओर से की गई एक अनूठी पहल है, जो ट्रैक्टर कंपनियों के नवाचार को सम्मानित करती है और किसानों को सही कृषि मशीनरी चुनने में सहायता करती है। “ITOTY 2025 से जुड़ी अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट के लिए TractorJunction पर विजिट करें।”
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok