यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर : 50 एचपी श्रेणी में सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर

प्रकाशित - 22 Nov 2022

जानें, सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

खेती में कई प्रकार के यंत्र और उपकरणों का प्रयोग किया जाता है। इसमें ट्रैक्टर सबसे प्रमुख कृषि यंत्र है। वर्तमान समय में ट्रैक्टर किसानों की आवश्यकता बन चुका है। क्योंकि इस यंत्र की सहायता से खेती के सभी काम आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। इसके साथ ही कृषि के कई उपकरणों को इसके साथ जोड़कर चलाया जा सकता है। इस तरह देखा जाए तो किसानों के लिए ट्रैक्टर बहुत ही जरूरी हो गया है। यदि आप भी किसान है और अपने लिए 50 एचपी रेंज में कोई शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं तो सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हाे सकता है। 

इस ट्रैक्टर में कई खूबियां हैं जो इसे दूसरे ट्रैक्टरों से अलग बनाती हैं। यह ट्रैक्टर डिजाइन में आकर्षक होने के साथ ही मजबूत और शक्तिशाली है। यह ट्रैक्टर एडवांस तकनीक के साथ आता है। सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर की शक्तिशाली इंजन क्षमता अच्छा माइलेज प्रदान करती है। यह ट्रैक्टर खेत में उच्च प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स दिए गए हैं। इसकी फॉरवर्ड स्पीड शानदार है। यह ट्रैक्टर आयल इम्मरसेड ब्रेक / ड्राई डिस्क ब्रेक के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में बड़ा ईंधन टैंक दिया गया है जिससे यह खेत में लंबे समय तक बिना रूके लगातार काम कर सकता है। इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम है। सबसे बड़ी खासियत है कि सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर की कीमत (सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर प्राइस) भारतीय किसानों के बजट के अनुसार निर्धारित की गई है। इसलिए ये ट्रैक्टर भारतीय किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत आदि की जानकारी दे रहे हैं, तो बने रहिए ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।

सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें

इंजन

सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर 3 सिलेंडर के साथ 50 एचपी (हार्सपावर) में आता है। इसका इंजन रेटेड 1900 आरपीएम जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर में वेट टाइप एयर फिल्टर दिया गया है जो इंजन की सेहत को अच्छा रखता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ 40.8 एचपी है। इसकी इंजन कैपेसिटी अच्छी होने से ये ट्रैक्टर अच्छा माइलेज देता है। 

ट्रांसमिशन

सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेष विथ साइड शिफ्टर टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें सिंगल / ड्यूल क्लच का विकल्प दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड  और  2 रिवर्स गियर बाक्स दिए गए हैं। 

ब्रेक और स्टीयरिंग

सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर में आयल इम्मरसेड ब्रेक / ड्राई डिस्क ब्रेक दिए गए है। इसमें मैकेनिकल / पावर टाइप का स्टीयरिंग (Sonalika 745 Power Steering) का विकल्प दिया गया है। इस ट्रैक्टर में सिंगल स्पीड टाइप का पीटीओ दिया है जो 540 आरपीएम उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में 55 लीटर क्षमता का बड़ा ईंधन टैंक आता है जिससे ट्रैक्टर लंबे समय तक खेत में लगातार काम कर सकता है। 

हाइड्रोलिक्स

सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इसके वजन उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम है। 

पहिये और टायर

इस 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर एक 2 डब्ल्यूडी यानि 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। इसमें प्रभावी कार्य के लिए मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर के फ्रंट टायरों का साइज 6.0 x 16 / 6.5 x 16 / 7.5 x 16 और 14.9 x 28 / 13.6 x 28 रिवर्स टायर है। 

सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर की कीमत 2022  

अब बात करें सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर की कीमत कि तो इस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.60 से 6.85 लाख* रुपए तक है। बता दें कि भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में आरटीओ पंजीकरण शुल्क, राज्य सरकार के करों आदि के कारण सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर की ऑन रोड प्राइस अलग-अलग हो सकती है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर ग्राहक को 2 साल की वारंटी देती है। 

जानें, सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर
सिलेंडर की संख्या 3
एचपी कैटेगिरी 50 एचपी
पीटीओ एचपी   40.8  एचपी
गियर बॉक्स  8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स 
ब्रेक  आयल इम्मरसेड ब्रेक / ड्राई डिस्क ब्रेक
स्टेयरिंग मैकेनिकल/ पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) 
लिफ्टिंग क्षमता  1800  किलोग्राम
फ्यूल टैंक क्षमता   55 लीटर
वारंटी 2 साल या 2000 घंटे
कीमत 6.60 से लेकर 6.85 लाख* रुपए तक


किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इसके अलावा अन्य कंपनी के ट्रैक्टर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं, साथ ही ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।  

सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न-1 सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर में कितने एचपी का इंजन आता है?

उत्तर : सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर में 50 एचपी का इंजन आता है।

प्रश्न- 2 सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर एक घंटे में कितना डीजल खाता है?

उत्तर : सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर में 55 लीटर का टैंक दिया गया है जो लंबे समय तक कार्य करता है। 

प्रश्न. 3 सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर में कितने सिलेंडर होते हैं? 

उत्तर : सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर में 3 सिलेंडरों के साथ आता हैं।

प्रश्न. 4 सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर के 50 एचपी मॉडल की कीमत कितनी है?

उत्तर : इस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम प्राइज 6.60 लाख रुपए से 6.85 लाख* रुपए तक है।

प्रश्न. 5 सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर 50 एचपी में कितने साल की वारंटी आती है?

उत्तर : सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर 50 एचपी पर कंपनी 2 साल की वारंटी देती है।

​​​​ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सोनालिका ट्रैक्टरजॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹0.49 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2023 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 7,41,285
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.40 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें