पुणे किसान मेला 2025: सोलिस YM 235 लॉन्च, JP 975 ट्रैक्टर की शानदार झलक

Share Product प्रकाशित - 13 Dec 2025 by Tractor Junction

पुणे किसान मेला 2025: सोलिस YM 235 लॉन्च, JP 975 ट्रैक्टर की शानदार झलक

पुणे किसान मेला: सोलिस ट्रैक्टरों ने खींची किसानों की भीड़, YM 235 बना आकर्षण

भारत का सबसे बड़ा कृषि मेला “पुणे किसान मेला 2025” 10 दिसंबर से मोशी, पिंपरी-चिंचवड़ स्थित PIECC में शुरू हो चुका है। यह चार दिवसीय आयोजन (10–14 दिसंबर 2025) सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किसानों, कृषि विशेषज्ञों, एग्री-टेक कंपनियों और इंडस्ट्री के बड़े ब्रांडों के लिए नए अवसर लेकर आया है। मेले में कई प्रमुख ट्रैक्टर व कृषि उपकरण निर्माता कंपनियों ने नए प्रोडक्ट लांन्च किए हैं। सोलिस यानमार ने मेले में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। कंपनी ने जहां नया ट्रैक्टर सोलिस YM 235 लॉन्च किया, वहीं अत्याधुनिक सोलिस JP 975 ट्रैक्टर के प्रदर्शन ने किसानों का खास ध्यान खींचा।

सोलिस YM 235 लॉन्च (Solis YM 235 launched) : छोटे किसानों के लिए दमदार नया विकल्प

मेले में सोलिस का सबसे बड़ा आकर्षण नया सोलिस YM 235 4WD ट्रैक्टर लॉन्च रहा। सोलिस YM 235 (4WD) के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स इस प्रकार है:

इंजन

3-सिलेंडर, 35 एचपी

रेटेड स्पीड

2800 आरपीएम

सीसी

1642

टॉर्क

108 Nm

गियरबॉक्स

8F + 8R

ट्रांसमिशन

कॉन्स्टेंट मेश विथ सिंक्रो मेश शटल

पीटीओ स्पीड

540 / 540E

ग्राउंड क्लीयरेंस

300 मिमी

टायर साइज

फ्रंट: 180/85D12, रियर: 8.3×24 / 280/85 R20

विशेष फीचर्स

पावर शटल, पीटीओ सेफ्टी स्विच, ROPS, ड्राइवर सीट बेल्ट, फ्रंट टो हुक

4WD ड्राइव, इसलिए स्किड नहीं होता और ढलान वाले खेतों में उपयुक्त

यह ट्रैक्टर छोटे किसानों, बागवानी, इंटरकल्चर कार्य और लाइट-ड्यूटी कृषि गतिविधियों के लिए एक बेहतर और किफायती समाधान के रूप में पेश किया गया है।

सोलिस JP 975 शोकेस (Solis JP 975 Showcase) : हाई-टेक और पावरफुल ट्रैक्टर की झलक

मेले में सोलिस का सबसे हाई-टेक मॉडल सोलिस JP 975 भी शोकेस किया गया। यह ट्रैक्टर पहले ही किसानों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

JP 975 की प्रमुख खूबियां:

  • JP-Tech इंजन, 48–50 एचपी पावर
  • 205 एनम टॉर्क, कम डीजल में बेहतरीन परफॉर्मेंस
  • 15F + 5R गियर, एडवांस्ड सिंक-शिफ्ट ट्रांसमिशन
  • 2000 किलोग्राम हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता
  • 11 पीटीओ स्पीड विकल्प (DEXA PTO)
  • हाई-टेक ADDC हाइड्रोलिक सिस्टम
  • आरामदायक 4-वे एडजस्टेबल सीट, पावर स्टीयरिंग, OIB ब्रेक
  • LED लाइट्स, डिजिटल मीटर और इंटरनेशनल लुक

यह ट्रैक्टर विशेष रूप से उन किसानों के लिए विकसित किया गया है जो बड़े पैमाने पर खेती करते हैं और हर मौसम में तेज, पावरफुल और कुशल मशीन की तलाश में रहते हैं।

सोलिस JP 975 ट्रैक्टर की कंप्लीट जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -  https://dub.link/3WZj0zG

 

क्यों सोलिस बने मेले का स्टार आकर्षण?

  • नए YM 235 लॉन्च के साथ कंपनी ने छोटे किसानों के लिए किफायती विकल्प पेश किया।
  • JP 975 जैसे हाई-टेक ट्रैक्टर को देखकर किसान आधुनिक कृषि तकनीक की नई दिशा समझ पाए।
  • ब्राड के इंटरनेशनल डिजाइन, पावर, किफायत और एडवांस्ड फीचर्स ने किसानों को खूब प्रभावित किया।

कुल मिलाकर, पुणे किसान मेला 2025 में सोलिस यानमार ने किसानों के लिए तकनीक, पावर और किफायत का मजबूत कॉम्बिनेशन पेश किया है। YM 235 का लॉन्च और JP 975 की मौजूदगी ने दिखा दिया कि आने वाले समय में सोलिस कृषि तकनीक में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button