प्रकाशित - 03 Feb 2023
जनवरी 2023 में देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्री को घरेलू बाजार से बड़ी खुशखबरी मिली है। ट्रैक्टर इंडस्टी ने 24.41 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 65,636 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि जनवरी 2022 में यह 52,755 यूनिट थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक बार फिर सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचकर मार्केट लीडर का रूतबा बरकरार रखा है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में जानते हैं किस कंपनी ने कितने ट्रैक्टर बेचे हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा : देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 30.55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 27,626 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि कंपनी ने जनवरी 2022 में 21,162 ट्रैक्टर बेचे थे।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा कि इस महीने, हमने घरेलू बाजार में 27,626 ट्रैक्टर बेचे हैं और पिछले साल के मुकाबले 31% की वृद्धि दर्ज की है। हम कह सकते हैं कि अनुकूल रबी फसल परिदृश्य के कारण वर्ष 2023 की शुरुआत अच्छी रही है। गेहूं, तिलहन और दलहन की प्रमुख फसलों के लिए बुवाई का रकबा पिछले साल से ज्यादा है। बेहतर जलस्तर और मौसम के कारण किसान अब बार बंपर फसल की कटाई करेंगे। इसके अलावा, इस क्षेत्र में निरंतर सरकारी ध्यान और उच्च निवेश से सकारात्मक माहौल को मदद मिलेगी और निकट भविष्य में ट्रैक्टर की मांग को बढ़ावा मिलेगा। निर्यात बाजार में हमने 1300 ट्रैक्टर बेचे हैं।
टैफे : टैफे समूह ने जनवरी 2023 में 17.91 प्रतिशत की वृद्धिदर हासिल की है। कंपनी ने 11,375 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि जनवरी 2022 में 9647 ट्रैक्टर बेचे गए थे।
सोनालिका : घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में सोनालिका ने 25.64 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने जनवरी 2023 के दौरान 7581 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि जनवरी 2022 में 6034 ट्रैक्टर बेचे थे।
जॉन डियर : लोकप्रिय ट्रैक्टर कंपनी -जॉन डियर ने जनवरी 2023 में 26.43 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6720 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि जनवरी 2022 में 5315 यूनिट बेची गई थी।
एस्कॉर्ट्स : जनवरी 2023 का महीना एस्कॉर्ट्स के लिए सकारात्मक रहा। कंपनी ने घरेलू बाजार में 6235 यूनिट बेचकर 22.18 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल की है। जबकि जनवरी 2022 में कंपनी ने 5103 यूनिट बेची थी।
न्यू हॉलैंड : जनवरी 2023 में न्यू हॉलैंड की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 2277 यूनिट रही, जबकि जनवरी 2022 में यह 2136 यूनिट थी, जो 6.60% की वृद्धि दर्शाती है।
कुबोटा : कुबोटा ने जनवरी 2023 के दौरान 39.69 प्रतिशत की ग्रोथ रेट से 1612 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि जनवरी 2022 में 1154 ट्रैक्टर बेचे थे।
इंडो फार्म : जनवरी 2023 के दौरान इंडो फार्म की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। इंडो फार्म ने 16.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 460 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि जनवरी 2022 में 550 ट्रैक्टर बेचे गए थे।
वीएसटी : वीएसटी ने जनवरी 2023 में घरेलू बाजार में 18.48 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 436 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि जनवरी 2022 में 368 ट्रैक्टर बेचे थे।
प्रीत : घरेलू बाजार में प्रीत को नुकसान उठाना पड़ा है। कंपनी ने जनवरी 2023 में 10.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 427 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि जनवरी 2022 में 475 ट्रैक्टर बेचे गए थे।
ऐस : ऐस (ACE) ने जनवरी 2023 में 285 ट्रैक्टर्स की बिक्री की है जो जो 32.56% की वृद्धि दर्शाती है। जबकि कंपनी ने जनवरी 2022 में 215 ट्रैक्टर बेचे थे।
फोर्स : जनवरी 2023 के दौरान फोर्स ट्रैक्टर को मामूली गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने 1.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ घरेलू बाजार में 282 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि जनवरी 2022 में 287 ट्रैक्टर बेचे गए थे।
कैप्टन : कैप्टन ने पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने जनवरी 2023 में 16.59 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 260 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि जनवरी 2022 में 223 ट्रैक्टर बेचे गए थे।
सामे ड्यूज फार : सामे ड्यूज फार (एसडीएफ) को भी जनवरी 2023 के दौरान घरेलू बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने 31.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59 यूनिट टैक्टर बेचे हैं जबकि जनवरी 2022 में 86 यूनिट बेची गई थी।
ट्रैक्टर जंक्शन की इस रिपोर्ट में आपको ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2023 घरेलू बाजार की जानकारी दी गई है। मासिक घरेलू ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़ों की जानकारी के लिए हमेशा ट्रैक्टर जंक्शन समाचार के साथ बने रहें।
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok