स्वराज, महिंद्रा से लेकर पावरट्रैक और फार्मट्रैक तक, सिवनी में बिक्री के लिए 10 से ज्यादा पुराने ट्रैक्टर उपलब्ध
प्रकाशित - 04 Nov 2026 by Vivek Tailang
कहां से करें इन गुड कंडीशन वाले पुराने ट्रैक्टर की खरीद, जानें इसके फीचर्स और कीमत
खेती-किसानी के काम को आसान बनाने के लिए ट्रैक्टर आज किसानों की प्रमुख जरूरत बन गया है। लेकिन नया ट्रैक्टर खरीदने में अधिक बजट खर्च होता है। ऐसे में किसान कम कीमत में अच्छे ट्रैक्टर की तलाश करते हैं। यदि आप भी मध्यप्रदेश के सिवनी में रहते हैं और कम बजट में पुराना ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ट्रैक्टर जंक्शन के सिवनी शोरूम में 10 से अधिक पुराने ट्रैक्टर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनमें स्वराज, महिंद्रा, पावरट्रैक, मैसी फर्ग्यूसन, आयशर और सोनालीका जैसे लोकप्रिय ब्रांड के ट्रैक्टर शामिल हैं। यहां किसानों को अलग-अलग मॉडल, एचपी और कीमत के विकल्प मिल सकते हैं।
ट्रैक्टर सही मिलेगा यहीं
ट्रैक्टर जंक्शन के पुराने ट्रैक्टरों के शोरूम राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ (छह राज्यों) के कई जिलों में मौजूद हैं। किसान इन शोरूम पर जाकर उपलब्ध पुराने ट्रैक्टरों को प्रत्यक्ष रूप से देख सकते हैं और खरीद से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शोरूम सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुले रहते हैं। यहां अलग-अलग मॉडल वर्ष, कीमत और जरूरत के अनुसार पुराने ट्रैक्टर के विकल्प उपलब्ध हैं। पुराने ट्रैक्टरों की जानकारी और खरीद के लिए किसान 9770976976 पर संपर्क करें।
पुराने ट्रैक्टर बिक्री के लिए उपलब्ध, कीमत 2.10 लाख से शुरू
ट्रैक्टर जंक्शन के सिवनी शोरूम में फिलहाल 12 पुराने ट्रैक्टर उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 2.10 लाख रुपये से शुरू होकर 6.60 लाख रुपये तक है। इन ट्रैक्टरों की एचपी क्षमता 38 से 55 एचपी के बीच है। उपलब्ध सूची में 2012 से लेकर 2024 मॉडल तक के पुराने ट्रैक्टर शामिल हैं। इससे किसान अपनी जरूरत और बजट के अनुसार ट्रैक्टर का चुनाव कर सकते हैं।
पावरट्रैक से मैसी तक, इन ट्रैक्टरों के मॉडल और कीमत देखें
सिवनी में बिक्री के लिए उपलब्ध पुराने ट्रैक्टरों में कई लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इनके कुछ प्रमुख विकल्प इस प्रकार हैं:
सिवनी में बिक्री के लिए उपलब्ध पुराने ट्रैक्टर
| ट्रैक्टर मॉडल | वर्ष | कीमत |
|---|---|---|
| Powertrac Euro 50 | 2022 | ₹4,40,000 |
| Powertrac Euro 50 | 2019 | ₹4,40,000 |
| Swaraj 742 XT | 2020 | ₹4,60,000 |
| Powertrac Euro 47 | 2021 | ₹4,10,000 |
| Sonalika 42 RX Sikander | 2023 | ₹4,95,000 |
| Farmtrac Champion | 2020 | ₹3,60,000 |
| Powertrac 439 DS Plus | 2012 | ₹2,10,000 |
| Massey Ferguson 7250 DI | 2023 | ₹5,20,000 |
| Eicher 380 | 2023 | ₹4,05,200 |
| Sonalika DI 47 RX | 2023 | ₹4,26,800 |
| Eicher 368 | 2018 | ₹2,80,000 |
| Mahindra YUVO TECH Plus 405 DI | 2023 | ₹4,10,000 |
| Massey Ferguson 7250 | 2024 | ₹6,20,000 |
| Mahindra 575 DI XP Plus | 2023 | ₹5,04,830 |
नोट: ट्रैक्टर की वास्तविक कीमत और उपलब्धता में बदलाव संभव है।
पुराने ट्रैक्टर खरीदने पर मिल सकती हैं ये सुविधाएं
ट्रैक्टर जंक्शन के सिवनी शोरूम पर उपलब्ध पुराने ट्रैक्टरों के साथ कुछ विशेष सुविधाओं भी दी गई है। इनमें 6 महीने की वारंटी, बेहतर क्वालिटी वाले ट्रैक्टर, बेस्ट प्राइस गारंटी और आरसी ट्रांसफर की परेशानी से राहत जैसी सुविधाएं शामिल हैं। हालांकि, किसान खरीदारी से पहले संबंधित ट्रैक्टर पर लागू वारंटी और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर लें।
कहां है ट्रैक्टर जंक्शन का सिवनी शोरूम
यदि आप इन पुराने ट्रैक्टरों को खरीदना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन के सिवनी शोरूम पर जाकर उपलब्ध मॉडल देख सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन के सिवनी में पुराने ट्रैक्टर शोरूम का पता इस प्रकार है:
- सिवनी शोरूम का पता: इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सामने, जबलपुर रोड, लूघरवाड़ा, सिवनी, मध्यप्रदेश।
- शोरूम का समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक।
- खुलने के दिन: सोमवार से शनिवार तक।
किसान ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर सिवनी में उपलब्ध पुराने ट्रैक्टरों की पूरी सूची देखकर अपनी पसंद का मॉडल चुन सकते हैं।
इसके लिए यहां क्लिक करें - सिवनी में उपलब्ध पुराने ट्रैक्टर
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें