सीकर में कम बजट में मिल रहे महिंद्रा, स्वराज, मैसी, न्यू हॉलैंड समेत कई ब्रांड के पुराने ट्रैक्टर, जानें कैसे खरीदें

ट्रैक्टर जंक्शन के सीकर सेंटर पर महिंद्रा, स्वराज, मैसी समेत कई ब्रांड के सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर उपलब्ध, किसान ऑनलाइन देख सकते हैं कीमत और फीचर्स

खेती-किसानी में ट्रैक्टर की जरूरत लगभग हर किसान को पड़ती है। लेकिन नया ट्रैक्टर खरीदना हर किसान के बजट में संभव नहीं होता। ऐसे में किसान कम कीमत में अच्छा पुराना ट्रैक्टर खरीदने का विकल्प तलाशते हैं। किसानों की इसी जरूरत को देखते हुए ट्रैक्टर जंक्शन ने राजस्थान के सीकर में पुराने ट्रैक्टरों के लिए अपना सेंटर शुरू किया है। यहां किसानों को महिंद्रा, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन, न्यू हॉलैंड और पावरट्रैक जैसे लोकप्रिय ब्रांड के पुराने ट्रैक्टर खरीदने का विकल्प मिल रहा है।

ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सीकर में इस समय 15 से अधिक पुराने एश्योर्ड ट्रैक्टर उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 1.25 लाख रुपए से शुरू होकर 6.50 लाख रुपए तक है। किसान अपनी जरूरत और बजट के अनुसार ट्रैक्टर का मॉडल, कीमत, एचपी और निर्माण वर्ष देखकर चुनाव कर सकते हैं। वेबसाइट पर इन ट्रैक्टरों की स्थिति और दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी भी दी गई है।

ट्रैक्टर सही मिलेगा यहीं

ट्रैक्टर जंक्शन के पुराने ट्रैक्टरों के शोरूम राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश (सात राज्यों) के कई जिलों में मौजूद हैं। किसान इन शोरूम पर जाकर उपलब्ध पुराने ट्रैक्टरों को प्रत्यक्ष रूप से देख सकते हैं और खरीद से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शोरूम सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुले रहते हैं। यहां अलग-अलग मॉडल वर्ष, कीमत और जरूरत के अनुसार पुराने ट्रैक्टर के विकल्प उपलब्ध हैं। पुराने ट्रैक्टरों की जानकारी और खरीद के लिए किसान 9770976976 पर संपर्क करें।

सीकर में ये पुराने ट्रैक्टर हैं उपलब्ध

ट्रैक्टर जंक्शन में सीकर में उपलब्ध पुराने ट्रैक्टरों में महिंद्रा, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन, न्यू हॉलैंड और पावरट्रैक के मॉडल शामिल हैं। इनमें 21 से 50 एचपी तक के ट्रैक्टरों के विकल्प शामिल हैं। सीकर में 15 से अधिक कई ब्रांड के ट्रैक्टर हैं, जिनमें से कुछ मॉडल और कीमत की जानकारी इस प्रकार से है:

ट्रैक्टर मॉडल मॉडल कीमत
स्वराज 724 XM 2012 1.25 लाख रुपए
मैसी फर्ग्यूसन 241 DI 2013 2.50 लाख रुपए
महिंद्रा 475 DI 2016 2.70 लाख रुपए
महिंद्रा 275 DI ECO 2019 3.00 लाख रुपए
महिंद्रा YUVO 475 DI 2018 3.15 लाख रुपए
न्यू हॉलैंड 3037 TX 2023 4.50 लाख रुपए

ट्रैक्टर जंक्शन से पुराने ट्रैक्टर ऑनलाइन कैसे खरीदें

किसान घर बैठे भी ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर सीकर में उपलब्ध पुराने ट्रैक्टरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें नीचे दिए गए आसान तरीके अपनाने होंगे-

  • सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर पुराने ट्रैक्टरों के सीकर वाले पेज पर जाएं।
  • यहां उपलब्ध ट्रैक्टरों की सूची में अपनी पसंद का ब्रांड और मॉडल देखें।
  • बजट के अनुसार कीमत का फिल्टर लगाएं। इसके अलावा एचपी और निर्माण वर्ष के आधार पर भी ट्रैक्टर छांट सकते हैं।
  • पसंद के ट्रैक्टर पर क्लिक करके उसकी कीमत, फोटो, मॉडल, एचपी और अन्य उपलब्ध जानकारी देखें।
  • इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Get Best Offer विकल्प के जरिए अपनी खरीद संबंधी जानकारी और रुचि दर्ज करें।
  • ट्रैक्टर जंक्शन की टीम से संपर्क कर ट्रैक्टर के बारे में जानकारी लें और सीकर सेंटर पर जाकर ट्रैक्टर की स्थिति तथा कागजात की जांच करें।

ट्रैक्टर जंक्शन से पुराना ट्रैक्टर खरीदने के क्या हैं फायदे?

ट्रैक्टर जंक्शन के पुराने एश्योर्ड ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म पर पुराने ट्रैक्टर खरीदने के कई फायदे दिए गए हैं। यहां ट्रैक्टरों की तकनीकी और दस्तावेज संबंधी जांच के बाद उन्हें लिस्टेड किया जाता है। इसके प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं–

  1. ट्रैक्टर की जांच और सर्टिफिकेशन: ट्रैक्टर जंक्शन के अनुसार, पुराने एश्योर्ड ट्रैक्टरों की इंजन, बॉडी और दस्तावेजों से जुड़ी जांच की जाती है। इसके बाद ट्रैक्टर को सर्टिफाइड लिस्ट में शामिल किया जाता है।
  2. 6 महीने की वारंटी: प्लेटफॉर्म पर 6 महीने की वारंटी का लाभ दिया जाता है। किसान खरीद से पहले संबंधित ट्रैक्टर पर लागू वारंटी की शर्तें अवश्य समझ लें।
  3. उचित कीमत पर ट्रैक्टर: किसान अपने बजट के अनुसार अलग-अलग कंपनियों और मॉडलों के ट्रैक्टरों की कीमत की तुलना कर सकते हैं।
  4. आरसी ट्रांसफर में सुविधा: पुराने ट्रैक्टर की खरीद के बाद आरसी ट्रांसफर की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए भी सुविधा दी जाती है।
  5. कई ब्रांड और मॉडल का विकल्प: किसान महिंद्रा, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन, न्यू हॉलैंड और पावरट्रैक जैसे ब्रांड के विकल्प देख सकते हैं।

सीकर में कहां है ट्रैक्टर जंक्शन का पुराना ट्रैक्टर शोरूम

सीकर और आसपास के किसान ट्रैक्टर जंक्शन के सेंटर पर पहुंचकर अपनी पसंद के पुराने ट्रैक्टर देख सकते हैं। यहां किसान ट्रैक्टर की स्थिति, इंजन, बॉडी और अन्य जरूरी चीजों की जानकारी लेकर अपनी जरूरत के अनुसार ट्रैक्टर चुन सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन यूज्ड ट्रैक्टर सेंटर, सीकर का पता: सर्किट हाउस के सामने, जयपुर रोड, सीकर।

समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक

कार्यदिवस: सोमवार से शनिवार

यहां देखें सीकर में उपलब्ध पुराने ट्रैक्टरों की पूरी लिस्ट

अगर आप भी कम बजट में पुराना ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर जाकर सीकर में उपलब्ध ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी देख सकते हैं। यहां ट्रैक्टर की कीमत, मॉडल, एचपी और अन्य जानकारियां देखकर अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं।

राजस्थान में पुराने ट्रैक्टर देखने के लिए यहां क्लिक करें

सीकर में पुराने ट्रैक्टरों की ऑनलाइन लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
जॉन डियर 5050 डी

50 एचपी | 2021 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 4,90,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें