मैसी फर्ग्यूसन 7235 DI V/S मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI: कौन-सा ट्रैक्टर है किसानों के लिए बेहतर?

Share Product प्रकाशित - 22 Nov 2025 by Tractor Junction

मैसी फर्ग्यूसन 7235 DI V/S मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI: कौन-सा ट्रैक्टर है किसानों के लिए बेहतर?

इंजन पावर, फीचर्स, माइलेज और कीमत के आधार पर जानें, मैसी फर्ग्यूसन 7235 DI और मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI में क्या है अंतर

किसान जब ट्रैक्टर खरीदने की सोचते हैं तो उनके सामने दो सबसे महत्वपूर्ण सवाल होते हैं, कौन-सा ट्रैक्टर मेरे खेत के हिसाब से सही रहेगा और कम खर्च में ज्यादा काम कौन करेगा? ऐसे में मैसी फर्ग्यूसन के दो लोकप्रिय मॉडल 7235 DI और 1035 DI किसानों के बीच अक्सर तुलना का विषय बने रहते हैं। दोनों ट्रैक्टर 35 HP श्रेणी में आते हैं, लेकिन फीचर्स, पावर, माइलेज और कीमत में अहम अंतर है। आइए जानते हैं कि आपके खेत, बजट और जरूरत के हिसाब से कौन-सा मॉडल बेहतर रहेगा। 

इंजन पावर और परफॉर्मेंस

इंजन पावर और परफॉर्मेंस

मैसी फर्ग्यूसन 7235 DI ट्रैक्टर, 35 एचपी ट्रैक्टर है जो 3 सिलेंडरों के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 2270 सीसी है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह ट्रैक्टर हल्की से मध्यम श्रेणी के खेती कार्यों के लिए बेहतर है। यह कल्टीवेटर, रोटावेटर (5 फीट), ट्रॉली और स्प्रे पंप जैसे कामों में अच्छा प्रदर्शन करता है। 

वहीं मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI जो 36 एचपी ट्रैक्टर है यह भी 3 सिलेंडर के साथ आता है। इसका इंजन फ्यूल कुशल और कम मेंटेनेंस वाला है। यह ट्रैक्टर छोटे और मध्यम किसानों के लिए उपयुक्त है जो जुताई, बुवाई, ढुलाई और स्प्रे जैसे कामों में विश्वसनीय है। 

यदि दोनों ट्रैक्टरों के इंजन पावर और परफॉर्मेंस की तुलना की जाए तो यह देखने को मिलता है कि दोनों ट्रैक्टर लगभग समान पावर के हैं, लेकिन 1035 DI का इंजन अधिक फ्यूल-एफिशिएंट माना जाता है, जबकि 7235 DI में थोड़ी अधिक टॉर्क क्षमता मिलती है।

मैसी फर्ग्यूसन 7235 DI और मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI की इंजन की तुलना

फीचर

MF 7235 DI

MF 1035 DI

HP

35 HP

36 HP

PTO HP

29.8

30.6

इंजन क्षमता

2270 CC

2400 CC

उपयोग

मध्यम–भारी कार्य

हल्के–मध्यम कार्य

ऊपर दी गई तुलना से यह कहा जा सकता है कि भारी कार्यों के लिए 7235 DI का इंजन बेहतर, स्थिर और ज्यादा सक्षम है। 

ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स

ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स

मैसी फर्ग्यूसन 7235 DI में 8 Forward + 2 Reverse गियर बॉक्स है। इसमें सिंगल डायफ्राम प्रकार का क्लच मिलता है। इसका ट्रांसमिशन स्मूथ शिफ्टिंग, खेती में अच्छा कंट्रोल देता है। वहीं मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स / 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर मिलते हैं। इसमें सिंगल क्लच आता है। इसका ट्रांसमिशन भरोसेमंद और लंबे समय तक टिकाऊ है। गियर विकल्पों के कारण 7235 DI संचालन में अधिक लचीलापन देता है। 

फीचर / मॉडल

मैसी फर्ग्यूसन 7235 DI

मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI

गियरबॉक्स

8 Forward + 2 Reverse

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स / 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स 

क्लच विकल्प

सिंगल डायफ्राम क्लच

सिंगल

ट्रांसमिशन क्वालिटी

स्मूथ शिफ्टिंग, बेहतर कंट्रोल

भरोसेमंद और टिकाऊ ट्रांसमिशन

ऑपरेशन में लचीलापन

अधिक, क्योंकि ज्यादा गियर विकल्प

अच्छा, लेकिन 7235 की तुलना में कम

माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी

माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी

मैसी फर्ग्यूसन 7235 DI ट्रैक्टर का 3-सिलेंडर इंजन अच्छा माइलेज देता है, लेकिन हल्के कार्यों में माइलेज थोड़ा कम हो सकता है। वहीं मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI ट्रैक्टर मॉडल अपनी बेहतरीन माइलेज क्षमता के लिए किसानों में प्रसिद्ध है। ऐसे में देखा जाए तो माइलेज के मामले में 1035 DI ज्यादा किफायती है। 

लिफ्टिंग क्षमता व हाइड्रोलिक्स

लिफ्टिंग क्षमता व हाइड्रोलिक्स

मैसी फर्ग्यूसन 7235 DI की लिफ्टिंग क्षमता: लगभग 1200 किलोग्राम है। इसका हाइड्रोलिक्स ADDC के साथ बेहतरीन कंट्रोल है। वहीं 1035 DI की लिफ्टिंग क्षमता: 1100 किलोग्राम है। यह खेती के सभी बेसिक टूल के साथ संगत कर सकता है। ऐसे में भारी इम्प्लीमेंट उठाने में 7235 DI अधिक सक्षम है।

फीचर / मॉडल

मैसी फर्ग्यूसन 7235 DI

मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI

लिफ्टिंग क्षमता

1200 किलोग्राम

1100 किलोग्राम

हाइड्रोलिक्स सिस्टम

ADDC के साथ बेहतर कंट्रोल

ADDC टाइप

भारी इम्प्लीमेंट की क्षमता

अधिक सक्षम, भारी उपकरण आसानी से उठाता है

मध्यम स्तर तक उपकरण उठाने में सक्षम

मैसी फर्ग्यूसन 7235 DI की 1200 kg लिफ्टिंग क्षमता इसे रोटावेटर, कल्टीवेटर, MB प्लाऊ, थ्रेशर जैसे भारी implements के लिए उपयुक्त बनाती है। वहीं मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI मध्यम श्रेणी के इम्प्लीमेंट्स के लिए बेहतर माना जाता है। 

दोनों ट्रैक्टर की इंप्लीमेंट उपयोग तुलना

कार्य

7235 DI

1035 DI

रोटावेटर 5/6 फीट

हां

नहीं

थ्रेशर

हां

हां (छोटा)

ढुलाई

हां

हां

जुताई

हां (गहरी)

हां (मध्यम)

सीड ड्रिल

हां

हां

निष्कर्ष रूप में यह कहा जा सकता है कि यदि आपका काम भारी है या आप बड़े इंप्लीमेंट चलाते हैं, तो 7235 DI आपके लिए ज्यादा उपयुक्त है। 

फीचर्स और तकनीक

मैसी फर्ग्यूसन 7235 DI में मैनुअल/पावर स्टीयरिंग विकल्प, बड़े टायर, आरामदायक ड्राइव, मॉडर्न डिजाइन मिलता है। वहीं मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI का सरल और टिकाऊ डिजाइन है। इसमें कम मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है और यह ट्रैक्टर सभी प्रकार की खेती के लिए विश्वसनीय माना गया है।

दोनों ट्रैक्टरों के फीचर्स व तकनीक की तुलना

फीचर

MF 7235 DI

MF 1035 DI

ब्रेक

ऑयल इमर्स्ड

ड्राई डिस्क (मॉडल अनुसार)

स्टीयरिंग

मैनुअल/पावर

मैकेनिकल

लिफ्टिंग क्षमता

1200 kg

1100 kg

ग्राउंड क्लीयरेंस

400 MM

340 MM

दोनों मैसी फर्ग्यूसन 7235 DI और मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI ट्रैक्टरों के फीचर्स की तुलना करने पर पाया गया कि फीचर्स और तकनीक के मामले में 7235 DI ज्यादा एडवांस्ड है। 

कीमत के हिसाब से कौनसा ट्रैक्टर सस्ता

मैसी फर्ग्यूसन 7235 DI की कीमत 5.49 लाख से 5.80 लाख* लाख रुपए है। जबकि मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI की कीमत 5.64 लाख – 5.91 लाख* रुपए है। यह इन ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत है। इनकी ऑन रोड प्राइज अलग–अलग राज्यो में वहां लगने वाले रोड टैक्स व आटीओ फीस के हिसाब से अलग–अलग हो सकती है। ऐसे में देखा जाए तो बजट के हिसाब से 7235 DI सस्ता है।

कौन-सा ट्रैक्टर खरीदना बेहतर रहेगा

यदि आपको आपको ज्यादा लिफ्टिंग क्षमता चाहिए, अधिक गियर विकल्प के साथ मॉडर्न फीचर्स चाहिए और आप मध्यम से भारी खेती कार्य अधिक करते हैं तो आपके लिए मैसी फर्ग्यूसन 7235 DI चयन करना ठीक रहेगा। वहीं यदि आपका बजट सीमित है, माइलेज और कम मेंटेनेंस प्राथमिकता है, आप छोटे व मध्यम किसान है और बेसिक कार्य अधिक करते हैं तो आपके लिए मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI चुनाव करना सही रहेगा। अंतिम निष्कर्ष के रूप में यह कहा जा सकता है कि दोनों ट्रैक्टर अपने सेगमेंट में शानदार और फेमस मॉडल हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button