भारतीय किसानों के बीच टैफे समूह के मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर अपनी विश्वसनीयता के कारण बहुत अधिक लोकप्रिय है। अपने बेहतरीन परफॉरमेंस की बदौलत मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महाशक्ति ट्रैक्टर ने किसानों के दिलों में विशेष जगह बनाई है। 42 एचपी का यह ट्रैक्टर काम में नंबर वन है और खेती और ढुलाई के कामों में किसान को किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। यह ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में एक बेहतरीन और दमदार ट्रैक्टर है। जुताई के काम से पूर्ण संतुष्टि प्रदान करता है। किसानों के अनुसार यह ट्रैक्टर जुताई कार्य के दौरान एक घंटे में 2 से 2.5 लीटर डीजल की एवरेज देता है। यह ट्रैक्टर छोटे किसानों के लिए बहुत बेहतरीन ट्रैक्टर माना गया है और मेंटीनेंस का खर्चा भी बहुत कम है। कंपनी इस ट्रैक्टर के साथ टूल, टॉपलिंक, कैनोपी, हुक, बंपर, ड्राबार आदि एक्सेसरीज प्रदान करती है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महाशक्ति के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दी जा रही है, तो बने रहें ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।
मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महाशक्ति के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें
मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महाशक्ति ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 42 एचपी और 2500 सीसी के शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। यह ट्रैक्टर 2100 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इसमें कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड का सिस्टम दिया गया है। एयर फिल्टर वेट टाइप का आता है। पीटीओ एचपी 35.7 एचपी है।
इस ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश और पार्शियल कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। आप अपनी पंसद के अनुसार चुन सकते हैं। यह ट्रैक्टर ड्यूल क्लच के साथ आता है। साथ ही इमसें 8 फॉरवर्ड +2 रिवर्स / 10 फॉरवर्ड+2 रिवर्स का ऑप्शन मिलता है। इस ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 30.4 किमी प्रतिघंटा है। ट्रैक्टर में 12 v 75 AH की बैटरी दी गई। अल्टरनेटर 12 v 36 A का दिया गया है।
मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महाशक्ति ट्रैक्टर में मैनुअल/ पावर स्टीयरिंग का ऑप्शन मिलता है। साथ ही इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं। जो फिसलन को रोकते हैं और मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं। तेल में डूबे हुए ब्रेक की यह खासियत होती है कि इसमें मेंटीनेंस का खर्चा बहुत कम आता है और ये चलते भी ज्यादा है। ट्रैक्टर में चालक की सुविधा के लिए एडजस्टेबल सीट दी गई है। साथ ही सीट के पास चालक की पहुंच में मोबाइल चार्जर भी दिया गया है।
इस ट्रैक्टर लाइव, 6 स्प्लाइन पीटीओ दी गई है जो 540 आरपीएम पर 1500 ईआरपीएम की स्पीड से काम करती है। साथ ही ऑटोमैटिक डेफ्थ कंट्रोलर दिया गया है। अगर फ्यूल टैंक क्षमता की बात करें तो इस ट्रैक्टर में 47 लीटर का डीजल टैंक दिया गया है।
मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महाशक्ति ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है और इसमें 1700 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता दी गई है। यह ट्रैक्टर खेत की जुताई सहित अन्य खेती कार्यों में बेहतर तरीके से काम करता है। ढुलाई के कार्यों में इस ट्रैक्टर का कोई मुकाबला नहीं है।
इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6x16 और पिछले टायर 13.6x28 साइज में आता हैं। साथ ही पिछले टायर में 12.4x28 का ऑप्शन मिलता है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार टायर साइज का चयन कर सकते हैं।
मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महाशक्ति ट्रैक्टर का कुल वजन 1875 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3340 एमएम और कुल चौड़ाई 1690 एमएम है। ट्रैक्टर का व्हील बेस 1785 एमएम और ग्राउंड क्लीयरेंस 345 एमएम है। यह ट्रैक्टर ब्रेक के साथ 2850 एमएम का टर्निंग रेडियस प्रदान करता है।
मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महाशक्ति की कीमत 6.05 से 6.60 लाख*रुपये तक है। यहां मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महाशक्ति की एक्स-शोरूम कीमत शोरूम दर्शाई गई है। ट्रैक्टर मैसी 241 डीआई महाशक्ति की कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 2100 घंटे या 2 साल की वारंटी प्रदान करती है।
स्पेसिफिकेशन्स | मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महाशक्ति ट्रैक्टर |
---|---|
इंजन एचपी | 42 एचपी |
सिलेंडर | 3 सिलेंडर |
सीसी | 2500 |
ईआरपीएम | 2100 |
पीटीओ एचपी | 35.7 एचपी |
गियर संख्या | 8 फॉरवर्ड +2 रिवर्स / 10 फॉरवर्ड +2 रिवर्स |
स्टीयरिंग | मैनुअल / पावर स्टीयरिंग |
ब्रेक | तेल में डूबे हुए ब्रेक |
लिफ्टिंग क्षमता | 1700 किलोग्राम |
कीमत | 6.05-6.60 लाख* रुपए |
किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महाशक्ति ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी दी गई है। अगर आप इसका वीडियो देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। इसके अलावा आप ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल एप डाउनलोड करके सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर, फार्मट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
{Vehicle Name}
जानें, ट्रैक्टर ट्रॉली के चालान से बचने के पांच तरीके किसानों के लिए ट्रैक्टर (Tractor)...
अधिक पढ़ेंजानें, ट्रैक्टर–ट्रॉली के संबंध में क्या तय किए गए हैं नए मानक अब ट्रैक्टर (Tractor)...
अधिक पढ़ेंDo you want to shift to Farmtrac tractors but do not know which one to...
अधिक पढ़ेंIf you're deciding between Sonalika Tractor vs Swaraj Tractor, both have a lot to offer....
अधिक पढ़ेंजानें, ट्रैक्टर की सर्विस में पैसों की बचत के आसान तरीके वर्तमान में खेती-किसानी के...
अधिक पढ़ेंजानें, किन किसानों को मिलेगा आधी कीमत पर रोटावेटर और इसके लिए कहां करें आवेदन...
अधिक पढ़ेंसरकार पर बढ़ रहा है आर्थिक बोझ, समाधान के लिए उठाएगी यह अहम कदम Free...
अधिक पढ़ेंजानें, क्या है सरकार की योजना और कहां करना होगा जमीन को आधार से लिंक...
अधिक पढ़ेंजानें, ट्रैक्टर ट्रॉली के चालान से बचने के पांच तरीके किसानों के लिए ट्रैक्टर (Tractor)...
अधिक पढ़ेंजानें, क्या है नई गाइड लाइन और इसके तहत अब सर्वे में छूटे परिवार कैसे...
अधिक पढ़ेंकॉल बैक का अनुरोध करें
ट्रैक्टर से जुडी किसी भी सहायता के लिए
तुरंत अपनी जानकारी भरे और हम आपसे जल्दी संपर्क करेंगे !
ट्रैक्टर से जुडी किसी भी सहायता के लिए
तुरंत अपनी जानकारी भरे और हम आपसे जल्दी संपर्क करेंगे !
ट्रैक्टर से जुडी किसी भी सहायता के लिए
तुरंत अपनी जानकारी भरे और हम आपसे जल्दी संपर्क करेंगे !
Report Incorrect Price -