महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2022 : घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 11% की वृद्धि

Share Product प्रकाशित - 02 Nov 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2022 : घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 11% की वृद्धि

महिंद्रा एंड महिंद्रा को घरेलू बाजार में फायदा और निर्यात बाजार में गिरावट का करना पड़ा सामना

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि के रिकॉर्ड को अक्टूबर में भी बरकरार रखा है। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 11 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने कुल 51994 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि अक्टूबर 2021 में कंपनी ने 47017 ट्रैक्टर बेचे थे। यहां आपको बता दें कि अक्टूबर 2022 में महिंद्रा ने सिर्फ घरेलू बाजार में ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि कंपनी को निर्यात बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2022 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2022 : घरेलू बाजार में 5119 ट्रैक्टर ज्यादा बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2022 के अनुसार कंपनी ने घरेलू बाजार में 11 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। महिंद्रा ने अक्टूबर 2022 में 50539 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल अक्टूबर 2021 में 45420 ट्रैक्टर बेचे गए थे। वहीं आपको बता दें कि महिंद्रा ने सितंबर 2022 में भी घरेलू बाजार में 21 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे थे।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डाटा अक्टूबर 2022 : निर्यात बाजार में 9 प्रतिशत की गिरावट

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डाटा अक्टूबर 2022 के अनुसार कंपनी को निर्यात बाजार में 9 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने अक्टूबर 2022 के दौरान निर्यात बाजार में कुल 1455 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल अक्टूबर 2021 के दौरान कंपनी ने 1597 ट्रैक्टर बेचे थे। यहां आपको बता दें कि सितंबर 2022 में महिंद्रा ने निर्यात बाजार में 26 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे थे। जबकि अक्टूबर में उसकी बिक्री कम हुई है।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डाटा अक्टूबर 2022

विवरण          2022       2021      परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 50539 45420 11%
निर्यात बाजार   1455            1597 -9%
कुल बिक्री 51994   47017 11%

महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री में लगातार बढ़त बरकरार

महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि का क्रम लगातार बरकरार रहा है। महिंद्रा ने अब तक की ट्रैक्टर बिक्री (Mahindra YTD Tractor Sales figures 2022) आंकड़े भी जारी किए हैं। कंपनी ने अप्रैल से लेकर अक्टूबर 2022 तक घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 264043 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 235866 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार सात माह के दौरान कुल बिक्री में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अगर घरेलू बाजार के आंकड़ें देखें तो कंपनी ने इस सात माह की अवधि के दौरान 252844 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 226087 ट्रैक्टर बेचे थे। इस प्रकार घरेलू बाजार में कंपनी को 12 प्रतिशत की ग्रोथ मिली है। अब बात करते हैं निर्यात बाजार की। महिंद्रा ने अप्रैल से अक्टूबर 2022 तक इन सात माह के दौरान निर्यात बाजार में 15 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। महिंद्रा ने इस अवधि के दौरान 11199 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इस समान अवधि में 9779 ट्रैक्टर बेचे थे।

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट 2022 : अप्रैल 2022 से 31 अक्टूबर तक 2022 तक (YTD)

विवरण YTD 2022 YTD 2021 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 252844 226087 12%
निर्यात बाजार 11199 9779 15%
कुल बिक्री 264043 235866 12%

त्योहारी सीजन से ट्रैक्टर बिक्री का उत्साहपूर्ण माहौल

अक्टूबर 2022 में त्योहारी सीजन के दौरान किसानों ने जमकर महिंद्रा के ट्रैक्टरों की खरीदारी की। महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का के अनुसार, कंपनी ने अक्टूबर 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 50 हजार 539 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। त्योहारी सीजन के कारण ट्रैक्टर बिक्री में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी की मांग में बहुत अधिक तेजी आई है। हाल ही में सरकार ने रबी फसलों की एमएसपी में वृद्धि की है। इसके अलावा रबी फसलों की बुवाई में बढ़ोत्तरी, उच्च जलाशय स्तर और मिट्‌टी में अच्छी नमी के कारण एग्रीकल्चर सेक्टर में उत्साह का माहौल है। आगामी महीनों में ट्रैक्टर की अच्छी मांग बनी रहेगी। सिक्का के अनुसार निर्यात बाजार में हमने 1455 ट्रैक्टर बेचे हैं।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back