यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट नवंबर 2022 : घरेलू बाजार में 12 प्रतिशत की वृद्धि

प्रकाशित - 02 Dec 2022

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : घरेलू बाजार में वृद्धि के बावजूद निर्यात बाजार में गिरावट 

ट्रैक्टर इंडस्टी के लिए नवंबर का महीना बिक्री के हिसाब से बेहतर रहा है। इस अवधि के दौरान देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बिक्री में वृद्धि के रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। कंपनी ने लगातार चौथे महीने पहले से ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नवंबर 2022 की ट्रैक्टर सेल्स डाटा (Tractor Sales Data) जारी किया है। इस सेल्स रिपोर्ट में नवंबर 2022 के दौरान ट्रैक्टर की कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात) में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाई गई है। इस अवधि के दौरान महिंद्रा ने कुल 30 हजार 528 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि जबकि पिछले साल इसी समान अवधि के दौरान 27 हजार 681 ट्रैक्टर बेचे गए थे। यहां आपको बता दें कि नवंबर 2022 में महिंद्रा ने सिर्फ घरेलू बाजार में ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि उसे निर्यात बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट नवंबर 2022 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : घरेलू बाजार में 29180 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने हाल ही में अपनी नवंबर 2022 की ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जारी की है। नवंबर 2022 में महिंद्रा ट्रैक्टर्स की कुल बिक्री (घरेलू+निर्यात) 30,528 यूनिट रही है, जबकि नवंबर 2021 में यह 27,681 यूनिट थी। इस प्रकार नवंबर 2022 में महिंद्रा के कुल बिक्री डेटा में 10% की वृद्धि दिखाई गई है। अगर घरेलू बाजार की बात करें तो कंपनी ने नवंबर 2022 में 29,180 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि नवंबर 2021 में 26,094 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 12% की वृद्धि देखी गई है। वहीं कंपनी को निर्यात बाजार में 15 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। महिंद्रा ने नवंबर 2022 में 1348 ट्रैक्टर निर्यात किए हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 1587 ट्रैक्टर निर्यात किए गए थे। 

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डाटा नवंबर 2022

विवरण 2022   2021 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार  29,180 26,094   12%
निर्यात बाजार    1,348 1,587 -15%
कुल बिक्री 30,528     27,681   10%

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स 2022 : वित्त वर्ष के 8 महीनों में 12 प्रतिशत की वृद्धि

वित्तवर्ष 2022-23 में अब तक महिंद्रा ट्रैक्टर की सेल्स में वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने अप्रैल से नवंबर के दौरान 12 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने इन 8 महीनों के दौरान कुल 2,94,571 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसी समान अवधि में 2,63,547 ट्रैक्टर बेचे थे। अगर घरेलू बाजार की बात करें तो कंपनी ने घरेलू बाजार में 2,82,024 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 2,52,181 ट्रैक्टर बेचे गए थे। कंपनी को घरेलू बाजार में 12 प्रतिशत वृद्धि का फायदा हुआ है। वहीं इन 8 महीनों के दौरान निर्यात बाजार में 12,547 ट्रैक्टर बेचे गए हैं जबकि पिछले वित्तवर्ष में इसी समान अवधि में 11,366 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कंपनी ने निर्यात बाजार में 10 प्रतिशत की वृद्धिदर हासिल की है।

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट 2022 : अप्रैल 2022 से 30 नवंबर 2022 तक (YTD)

विवरण  YTD 2022 YTD 2021 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार  2,82,024   2,52,181 12%
निर्यात बाजार  12,547 11,366  10%
कुल बिक्री 2,94,571 2,63,547  12%

त्योहारी सीजन के बाद भी ट्रैक्टरों की बिक्री में वृद्धि का प्रमुख कारण

महिंद्रा एंड महिंद्रा लगातार चार माह अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर के दौरान पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ट्रैक्टर बेचकर ग्रोथ पॉजिशन में है। इससे पहले कंपनी को जुलाई 2022 में 14 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा था। नवंबर 202 में त्योहारी सीजन के बाद भी ब्रांड के ट्रैक्टरों की मांग में वृद्धि देखी गई है। इसके पीछे रबी फसलों की बेहतर बुवाई है। सरकार ने भी आंकड़े जारी कर रबी सीजन में ज्यादा बुवाई की बात कही है। ट्रैक्टर इंडस्ट्री के विशेषज्ञों के अनुसार ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि आगे भी बनी रहेगी।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 5118
₹2.46 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 5118

20 एचपी | 2022 Model | सतारा, महाराष्ट्र

₹ 1,28,800
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹0.49 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2023 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 7,41,285
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें