महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2024 : घरेलू बिक्री में 18 प्रतिशत की गिरावट, 20,121 यूनिट बेची

Share Product प्रकाशित - 01 Mar 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2024 : घरेलू बिक्री में 18 प्रतिशत की गिरावट, 20,121 यूनिट बेची

महिंद्रा एंड महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट 2023-24 : घरेलू और निर्यात बाजार में 21672 ट्रैक्टरों की बिक्री

देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फरवरी 2024 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस महीने के दौरान कंपनी को घरेलू बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा है, वहीं निर्यात बाजार में कंपनी ने अच्छी ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने फरवरी 2023 की तुलना में इस महीने घरेलू और निर्यात बाजार में 16 प्रतिशत की कमी के साथ 4119 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2024 की जानकारी दी जा रही है।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डेटा : घरेलू बाजार में 4498 ट्रैक्टरों की कम बिक्री

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फरवरी 2024 के दौरान घरेलू बाजार में 20121 यूनिट की बिक्री की है जबकि पिछले साल फरवरी 2023 में 24619 यूनिट की बिक्री की गई थी। इस प्रकार कंपनी ने घरेलू बाजार में 18 प्रतिशत गिरावट के साथ 4498 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। अगर कंपनी के निर्यात बाजार की बात करें तो कंपनी ने निर्यात बाजार में 32 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने फरवरी 2024 में 1551 ट्रैक्टरों की बिक्री की है जबकि फरवरी 2023 में 1172 ट्रैक्टर बेचे गए थे। कंपनी ने निर्यात बाजार में 379 ट्रैक्टर ज्यादा बेचे हैं। वहीं, कंपनी की कुल बिक्री में 16 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। कंपनी ने फरवरी 2024 के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 21672 यूनिट की बिक्री की है जबकि फरवरी 2023 के दौरान 25791 यूनिट की बिक्री की गई थी।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2024

विवरण    फरवरी 2024  फरवरी 2023   परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार   20121 24619 -18%
निर्यात बाजार   1551 1172 32%
कुल   21672 25791 -16%

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 2024 : 11 महीनों की घरेलू बिक्री में 4 प्रतिशत की गिरावट

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2023-24 के 11 महीनों (अप्रैल से फरवरी ) के लिए भी बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी ने इस अवधि के दौरान घरेलू बाजार में 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 340250 यूनिट की बिक्री की है। जबकि गत वित्त वर्ष में इसी समान अवधि के दौरान 355909 यूनिट की बिक्री की गई थी। इस प्रकार कंपनी ने 11 महीनों के दौरान घरेलू बाजार में 15659 यूनिट की कम बिक्री की है। वहीं कंपनी को निर्यात बाजार में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है।
ब्रांड ने चालू वित्त वर्ष के 11 महीनों के दौरान निर्यात बाजार में 27 प्रतिशत की कमी के साथ 12112 ट्रैक्टरों की बिक्री की है जबकि गत वित्तवर्ष में इसी समान अवधि के दौरान 16622 यूनिट की बिक्री की गई थी। इस प्रकार कंपनी ने निर्यात बाजार में 4510 ट्रैक्टरों की कम बिक्री की है। अगर, कंपनी की कुल बिक्री देखें तो इसमें कंपनी ने 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। कंपनी ने चालू वित्तवर्ष 2023-24 में अप्रैल से फरवरी के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 352362 यूनिट की बिक्री दर्ज की है। जबकि पिछले वित्तवर्ष में इसी समान अवधि में 372531 यूनिट की बिक्री की थी।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : अप्रैल से फरवरी 2024 (YTD)

     विवरण       वित्तवर्ष 23-24   वित्तवर्ष 22-23  परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार      340250         355909    -4%
निर्यात बाजार    12112    16622  -27%
कुल      352362   372531  -5%

(*निर्यात में CKD शामिल है)

भविष्य में बढ़ेगी ट्रैक्टर की बिक्री

कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने कहा कि कंपनी ने फरवरी 2024 के दौरान घरेलू बाजार में 20121 ट्रैक्टर बेचे हैं। अनियमित और कमजोर मानसून के कारण दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों में कृषि की पैदावार कुछ कम दर्ज की गई है। हालांकि, रबी फसल का परिदृश्य बहुत अच्छा है, गेहूं की फसल बंपर होने की संभावना है। कुछ राज्यों में कटाई शुरू हो गई है और सरकार गेहूं की फसल की शीघ्र खरीद का समर्थन कर रही है। विभिन्न ग्रामीण योजनाओं और संवर्धित संस्थागत ऋण के माध्यम से निरंतर सरकारी समर्थन से भविष्य में ट्रैक्टर की मांग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। निर्यात बाजार में, हमने 1551 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 32% अधिक है।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back