महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2022 : घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 30 प्रतिशत की वृद्धि

Share Product प्रकाशित - 02 Jan 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2022 : घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 30 प्रतिशत की वृद्धि

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 23243 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हर महीने सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचने का रिकॉर्ड दिसंबर 2022 में भी बरकरार रखा है। कंपनी ने देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्री में अन्य सभी प्रमुख कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने लगातार पांचवें महीने पहले से ज्यादा ट्रैक्टर बिक्री की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर 2022 की ट्रैक्टर सेल्स डाटा (Tractor Sales Data) जारी किया है। इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने दिसंबर 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 30 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 21640 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल दिसंबर 2021 के दौरान 16687 ट्रैक्टर बेचे गए थे। कंपनी ने घरेलू बाजार के साथ-साथ निर्यात बाजार में भी 1 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2022 के बारे में जानकारी दी गई है तो बने रहिए ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट दिसंबर 2022 : घरेलू और निर्यात बाजार में 23,243 यूनिट बेची

महिंद्रा ने दिसंबर 2022 के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 23,243 यूनिट बेचकर साल दर साल आधार पर 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। जबकि कंपनी ने दिसंबर 2021 में 18269 यूनिट बेची थी। अगर घरेलू बाजार की बात करें तो कंपनी ने दिसंबर 2022 के दौरान कुल 21640 यूनिट बेची है जबकि पिछली साल 16,687 ट्रैक्टर बेचे थे। इस प्रकार कंपनी ने घरेलू बाजार में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वहीं निर्यात बाजार में कंपनी ने दिसंबर 2022 में 1603 यूनिट बेचकर 1 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। जबकि दिसंबर 2021 में कंपनी ने 1582 ट्रैक्टर निर्यात किए थे। 

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डाटा दिसंबर 2022

विवरण दिसंबर 2022 दिसंबर 2021 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 21,640 16,687 30%
निर्यात बाजार 1,603   1,582   1%
कुल बिक्री 23,243 18,269 27%

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 2022 : नौ महीनों में सवा 3 लाख से ज्यादा ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा ने वित्त वर्ष 22-23 के नौ महीनों के दौरान सवा 3 लाख से ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में अप्रैल से दिसंबर 22 के दौरान 13 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,17,814 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि कंपनी ने गत वित्त वर्ष में इसी समान अवधि में 2,81,816 ट्रैक्टर बेचे हैं। अगर घरेलू बाजार की बात करें तो महिंद्रा ने अप्रैल से दिसंबर 22 के दौरान 303664 ट्रैक्टर बेचकर 13 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। जबकि पिछले साल कंपनी ने 268868 ट्रैक्टर बेचे थे। वहीं निर्यात बाजार में 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14150 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल 12948 ट्रैक्टर बेचे थे।

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट 2022 : अप्रैल 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक (YTD)

विवरण   YTD 2022 YTD 2021 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 3,03,664 2,68,868 13%
निर्यात बाजार  14,150 12,948 9%
कुल बिक्री 3,17,814 2,81,816  13%

रबी सीजन में ज्यादा बुवाई से ट्रैक्टरों की मांग में वृद्धि, कई कारणों से एग्रीकल्चर सेक्टर में उत्साह का माहौल

त्योहारी सीजन के बाद भी महिंद्रा के ट्रैक्टरों की मांग में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसा इसलिए संभव हुआ है क्योंकि मिट्टी में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण रबी फसलों की बुवाई का रकबा बढ़ा है। इसके अलावा, खरीफ फसलों की खरीद में सुधार हुआ है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा कि कंपनी दिसंबर 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 21,640 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 30% अधिक है। उन्होंने कहा कि देश में रबी फसल की बुवाई बहुत अच्छी तरह से हुई है और पिछले साल के रकबे से अधिक है और पिछले 5 वर्षों के औसत से भी अधिक है। गेहूं और तिलहन की बंपर फसल होने की उम्मीद है। रबी की मजबूत बुवाई, अच्छी खरीफ खरीद और गेहूं के संभावित निर्यात के कारण, कृषि क्षेत्र में उत्साह बना हुआ है, जिससे ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की मजबूत मांग बढ़ रही है। निर्यात बाजार में, हमने 1,603 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1% अधिक है।

Tractor Junction also Offers a Monthly Subscription to Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe to our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back