यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा ओजा लाइटवेट ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म 15 अगस्त 2023 को होगा लॉन्च

प्रकाशित - 29 May 2023

महिंद्रा नए ओजा ब्रांड ट्रैक्टर में 20 से 70 एचपी में मिलेंगे 40 मॉडल

देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा 15 अगस्त 2023 को महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर (Mahindra OJA Tractors) की ग्लोबल लांचिंग करेगी। महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर की एक झलक पाने के लिए देश-विदेश के किसान बेताब है। महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर को तकनीकी रूप से सबसे उन्नत प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। एमएंडएम का ट्रैक्टर निर्माण विभाग 15 अगस्त को महिंद्रा ओजा से पर्दा उठा लेगा। यहां आपको बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा नए ओजा ब्रांड के तहत 40 ट्रैक्टरों का निर्माण करेगी। ये सभी ट्रैक्टर लाइटवेट ग्लोबल प्लेटफार्म पर निर्मित होंगे। महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर ब्रांड (Mahindra OJA Tractors Brand) को वैश्विक ट्रैक्टर कार्यक्रम K2 के अनुसार विकसित किया गया है। K2 महिंद्रा का सबसे महत्वाकांक्षी लाइटवेट ट्रैक्टर प्रोग्राम है। 

महिंद्रा ओजा लाइटवेट ट्रैक्टर सीरीज में चार सब ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म होंगे

“महिंद्रा ओजा” महिंद्रा एंड महिंद्रा का सबसे महत्वाकांक्षी ट्रैक्टर प्रोग्राम है। इसमें 4 प्लेटफॉर्म, 40 मॉडल और 4 प्रमुख बाजार (भारत, अमेरिका, दक्षिण पूर्व एशिया और जापान ) शामिल हैं। महिंद्रा ओजा में चार सब ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म होंगे। जिनमें सब कॉम्पैक्ट, कॉम्पैक्ट, स्मॉल यूटिलिटी और लार्ज यूटिलिटी ट्रैक्टर कैटेगरी शामिल है। सब-कॉम्पैक्ट प्लेटफॉर्म में 20-25एचपी, कॉम्पैक्ट में 21-30 एचपी, स्मॉल यूटिलिटी में 26-40 एचपी और लार्ज यूटिलिटी 45-70 एचपी ट्रैक्टर विकसित करने की उम्मीद है। महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर को उत्पादन इस साल से शुरू होगा। कंपनी के अनुसार प्रत्येक महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर में "बेस्ट फर्स्ट-इन-क्लास टेक्निकल फीचर्स" होंगे। यहां आपको बता दें कि महिंद्रा ने नए वैश्विक ट्रैक्टर कार्यक्रम K2 की रूपरेखा 37 मॉडल रेंज के साथ पहली बार मार्च 2021 में तैयार की थी जिसे अब 40 मॉडल तक विस्तारित किया गया है।

भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर (Mahindra Oja)

खेती का परिदृश्य धीरे-धीरे बदल रहा है। भविष्य में खेती में कई बडे़ परिवर्तन दिखाई देंगे। भविष्य की खेती की जरूरतों को पूरा करने और वैश्विक बाजार में ट्रैक्टरों की ज्यादा बिक्री के लिए महिंद्रा ओजा ब्रांड को डिजाइन किया गया है। महिंद्रा ओजा लाइटवेट ट्रैक्टर प्लेटफार्म को मित्सुबिशी महिंद्रा एग्रीकल्चर मशीनरी, जापान और चेन्नई में महिंद्रा रिसर्च वैली की इंजीनियरिंग टीमों के बीच घनिष्ठ सहयोग के माध्यम से विकसित किया गया है। 

जहीराबाद प्लांट में होगा महिंद्रा ओजा ट्रैक्टरों का निर्माण

महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर्स का निर्माण विशेष रूप से कंपनी के जहीराबाद स्थित आधुनिक ट्रैक्टर प्लांट में किया जाएगा। यह प्लांट दक्षिण-एशिया में सबसे बड़ा है और कंपनी के सबसे नए ट्रैक्टर निर्माण संयंत्रों में से एक है। यहां पर महिंद्रा प्लस, महिंद्रा युवो और महिंद्रा जीवो सीरीज के ट्रैक्टरों का निर्माण होता है। यहां आपको बता दें कि महिंद्रा तेलंगाना में एकमात्र ट्रैक्टर निर्माता है, जिसने जहीराबाद में करीब 1,087 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यहां पर प्रति वर्ष दो शिफ्ट के आधार पर 1 लाख से अधिक ट्रैक्टरों का निर्माण होता है। इस प्लांट में 1500 से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं। इस प्लांट में 30 से 100 एचपी तक के 330 से अधिक विभिन्न ट्रैक्टर वेरिएंट बनाने के लिए विनिर्माण सुविधा उपलब्ध है। इस संयंत्र में पैडी ट्रांसप्लांटर्स और ट्रैक्टर-माउंटेड कंबाइन हार्वेस्टर का भी उत्पादन होता है। जहीदाबाद में बनने वाले 65 प्रतिशत ट्रैक्टरों का वैश्विक स्तर पर निर्यात किया जाता है। 

महिंद्रा ने वित्तवर्ष 23 में बेचे सबसे ज्यादा ट्रैक्टर 

महिंद्रा एंड महिंद्रा सेल्स वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। 40 से अधिक देशों में कंपनी का कारोबार फैला हुआ है। महिंद्रा की प्रमुख ट्रैक्टर सीरीज में महिंद्रा जीवो, महिंद्रा एसपी प्लस, महिंद्रा एक्सपी प्लस, महिंद्रा युवो, महिंद्रा नोवो शाामिल है। महिंद्रा ने वित्तवर्ष 2022-23 के दौरान भारत में सबसे ज्यादा 4 लाख 07 हजार 545 ट्रैक्टर बेचे हैं। महिंद्रा 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह ट्रैक्टर बेचे हैं। वहीं महिंद्रा ने घरेलू और निर्यात बाजार में वित्तवर्ष 21-22 में 3,54,698, 20-21 में 3,54,498, 19-20 में 3,01,915, 18-19 में 3,30,436, 17-18 में 3,17,383 और 16-17 में 2,62,992 ट्रैक्टर बेचे थे।

स्वराज लाइटवेट ट्रैक्टर प्लेटफार्म की लांचिंग 2 जून को 

महिंद्रा एंड महिंद्रा 15 अगस्त 2023 को महिंद्रा ओजा की ग्लोबल लांचिंग से पहले 2 जून 2023 को 25 एचपी और 29 एचपी में नया स्वराज लाइटवेट ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म लांच करेगी। स्वराज के ये लाइटवेट ट्रैक्टर छिड़काव और अंतरवर्गीय खेती के लिए सर्वश्रेष्ठ होंगे। 

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 744 एफई
₹1.40 लाख का कुल बचत

स्वराज 744 एफई

48 एचपी | 2021 Model | अहमदनगर, महाराष्ट्र

₹ 6,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई
₹2.25 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई

44 एचपी | 2019 Model | सीकर, राजस्थान

₹ 4,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
सोनालिका डीआई 50 आरएक्स
₹1.47 लाख का कुल बचत

सोनालिका डीआई 50 आरएक्स

52 एचपी | 2020 Model | राजगढ़, मध्यप्रदेश

₹ 5,70,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹2.08 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 3,32,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें